RR vs LSG Playing 11: आईपीएल 2026 में 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सीजन का 64वां मैच खेला जाना है। इस मुकाबले का वेन्यू जयपुर का सवाई मानसिंह स्टेडियम है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। प्लेऑफ के लिहाज से राजस्थान रॉयल्स के जीत बेहद जरूरी है, जबकि टॉप 4 की रेस से एलिमिनेट हो चुकी लखनऊ सुपर जायंट्स जीत के साथ अपने फैंस को मुस्कुराने का मौका देना चाहेगी।
RR vs LSG मैच से पहले राजस्थान रॉयल्स के लिए चिंता की बड़ी बात घरेलू मैदान पर उसका अपने पिछले तीन मैचों में हार का सामना करना है। इस सीजन राजस्थान ने जयपुर में तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों ही गंवाए हैं। ऐसे में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ उसे अपना दमदार प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि इस मैच में हार मिली तो फिर प्लेऑफ का समीकरण बेहद ही मुश्किल हो जाएगा।
RR vs LSG मैच से पहले अंक तालिका में दोनों टीमों की स्थिति

आईपीएल 2026 की अंक तालिका में राजस्थान रॉयल्स की स्थिति की बात की जाए तो यह टीम छठे स्थान पर मौजूद है। रियान पराग की कप्तानी वाली टीम ने अभी तक 12 मैच खेले हैं और 6 में जीत दर्ज की है, जबकि इतने में ही हार का सामना भी किया है। हालांकि, इनमें से 4 जीत शुरूआती मुकाबलों में आई थीं, यानी पिछले आठ मैचों में टीम ने महज दो ही बार जीत का स्वाद चखा है।
दूसरी तरफ, लखनऊ सुपर जायंट्स का सफर शुरुआत से ही ऊपर-नीचे होता रहा और टीम कभी भी टॉप 4 की रेस के लिए मजबूत दावेदार नहीं लगी। यही वजह है कि 12 मैचों में सिर्फ 4 ही जीत मिली हैं और 8 में हार का सामना किया है। इस तरह 12 अंक के साथ LSG पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है।
RR vs LSG मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स में हो सकते है जडेजा-बर्गर की वापसी
राजस्थान रॉयल्स को अपने पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। ऐसे में RR vs LSG मैच के लिए प्लेइंग XI में बदलाव की उम्मीद की जा सकती है। दिल्ली के खिलाफ रवींद्र जडेजा को वर्कलोड मैनेजमेंट और हल्के निगल की वजह से नहीं खिलाया गया था लेकिन अब उनकी वापसी हो सकती है। इसी वजह से रवि सिंह को बाहर जाना पड़ सकता है। वहीं, एडम मिलने काफी महंगे रहे थे और उन्होंने कोई भी विकेट नहीं लिया था। ऐसे में आरआर एक बार फिर नांद्रे बर्गर को खिला सकती है।
RR vs LSG मैच के लिए शमी की जगह अर्जुन की हो सकती है एंट्री
इस आईपीएल सीजन की शुरुआत में मोहम्मद शमी काफी अच्छी लय में नजर आए और विकेट भी झटके लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे चरण में उनकी फिटनेस कमजोर लग रही है। इसके अलावा शमी रन भी काफी लुटा रहे हैं और विकेट भी नहीं ले पा रहे हैं। इसी वजह से चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली जीत के बावजूद लखनऊ अपनी प्लेइंग XI में अर्जुन तेंदुलकर को ला सकती है। अर्जुन के पास गेंद और बल्ले दोनों से ही योगदान देने की क्षमता है। अब प्लेऑफ की रेस में भी LSG नहीं है। इसी वजह से अर्जुन को आजमाने के बारे में विचार किया जा सकता है।
RR vs LSG मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रवींद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा
इम्पैक्ट प्लेयर: दासुन शनाका
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, एडेन मार्कराम, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), मुकुल चौधरी, अब्दुल समद, शाहबाज़ अहमद, अर्जुन तेंदुलकर, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव
इम्पैक्ट प्लेयर: जोश इंग्लिस
FAQs
RR vs LSG मैच कब खेला जाएगा?
यह भी पढ़ें: चयनकर्ताओं का बड़ा फैसला! Rishabh Pant अब नहीं रहेंगे टेस्ट उपकप्तान, ये खिलाड़ी संभालेगा अब जिम्मेदारी