Rishabh Pant, Test: ऋषभ पंत टेस्ट के सबसे बेस्ट बल्लेबाजों में से एक हैं। रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करने के बाद बीसीसीआई ने उन्हें शुभमन गिल का डिप्टी नियुक्त किया था। लेकिन खबर है कि अब उनसे कप्तानी छीन ली जाएगी और दूसरा खिलाड़ी कप्तानी करता दिखाई देगा। तो आइए जान लेते हैं कि क्या है सारा माजरा?
उपकप्तान पद से होने जा रही Rishabh Pant की छुट्टी

मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार BCCI ऋषभ पंत को भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान पद से हटाने की तैयारी में जुट गई है। न्यूज़ एजेंसी PTI ने रविवार, 17 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के इस सीज़न के इंडियन प्रीमियर लीग के सेकंड लास्ट मैच से पहले बताया कि बोर्ड क्या सोच रहा है।
इंडिया टुडे में छपी खबर के अनुसार पिछले दो सालों में LSG में पंत का मुश्किल दौर उनसे कप्तानी छीने जाने के पीछे का कारण है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 मई को गुवाहाटी में होने वाली नेशनल सेलेक्टर्स की मीटिंग में भारतीय टीम में उनकी लीडरशिप की भूमिका को लेकर कोई बड़ा फ़ैसला लिया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: MS Dhoni क्या IPL 2027 में भी खेलेंगे? आखिर सामने आई सच्चाई! जानें CSK फैंस के लिए खुशखबरी या झटका
BCCI सूत्र ने किया बड़ा खुलासा
BCCI के एक सूत्र ने अपनी नाम न छापने की शर्त पर PTI को बताते हुए कहा, “भारतीय क्रिकेट ऋषभ जैसे मैच-विनर बल्लेबाज़ को खोने का जोखिम बिल्कुल नहीं उठा सकता। उन्होंने अपनी आक्रामक बल्लेबाज़ी से कई टेस्ट मैच जिताए हैं और जीत की नींव रखी है। अहम पदों पर बैठे लोगों के बीच यह भावना बढ़ती जा रही है कि जब भी उन्हें कोई अतिरिक्त ज़िम्मेदारी सौंपी गई है, तो बल्लेबाज़ी करते समय वे सही फ़ैसले लेते हुए नज़र नहीं आते।”
सूत्र ने आगे अपनी बात को बढ़ाते हुए कहा, “उसे आज़ादी से खेलने का मौका देना चयन समिति के दिमाग में सबसे ऊपर हो सकता है, जिस वजह से उन्हें कप्तान पद से हटा दिया जाए।”
आईपीएल और भारत के कप्तान के रूप में फ्लॉप होने की वजह से भी ये फैसला लिया जा रहा है। पिछले नवंबर में गुवाहाटी में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ़ एक टेस्ट मैच के दौरान जब शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में ऋषभ पंत ने भारत को लीड किया था तब वो अच्छे से प्लान नहीं बना पाए थे और लगातार दो आईपीएल सीजन में भी वो कप्तानी और बल्लेबाजी में फ्लॉप हुए हैं। इस वजह से उन्हें हटाया जा सकता है।
FAQs
भारत को अगला टेस्ट मैच किसके साथ खेलना है?
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम आई सामने, हार्दिक-बुमराह को रेस्ट, तो इस खिलाड़ी को डेब्यू