Posted inक्रिकेट (Cricket)

RR vs SRH Playing XI: कैसी होगी राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 नाम

RR vs SRH Playing XI: कैसी होगी राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 नाम

RR vs SRH Playing XI: आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हैडर देखने को मिलेंगे और शाम का मुकाबला राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद होगा। यह मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम, जयपुर में खेला जाएगा, जो इस वेन्यू पर सीजन का पहला मैच होगा।

इन दोनों टीमों के बीच मौजूदा सीजन में पहले भी टक्कर हो चुकी है, जिसमें हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान पर राजस्थान के छक्के छुड़ा दिए थे। ऐसे में अब RR vs SRH मुकाबले में राजस्थान की टीम अपने घरेलू मैदान पर पलटवार करने को देखेगी।

RR vs SRH मुकाबले से IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के प्रदर्शन पर एक नजर

RR vs SRH Playing XI: कैसी होगी राजस्थान बनाम हैदराबाद मैच की प्लेइंग-XI? इम्पैक्ट प्लेयर समेत जानें सभी 24 नाम

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का सफर अभी तक काफी अच्छा रहा है। नए कप्तान रियान पराग की अगुआई में सीजन की शुरुआत से ही टीम पर अच्छा करने का दबाव था और आरआर ने लगातार चार जीत के साथ धमाकेदार शुरुआत की। इस दौरान चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु जैसी बड़ी टीमों को भी हराया। हालांकि, फिर राजस्थान की सरपट दौड़ रही गाड़ी को दो लगातार हार के कारण थमना पड़ा लेकिन एक बार फिर टीम जीत की राह में वापस गई है।

इस सीजन राजस्थान रॉयल्स ने अभी तक 7 मैच खेले हैं और 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर है। उसका इरादा RR vs SRH मैच को जीतकर जीत का छक्का लगाने का होगा।

RR vs SRH मुकाबले से IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद के प्रदर्शन पर एक नजर

सनराइजर्स हैदराबाद के लिए सीजन की शुरुआत उतना आसान नहीं थी, क्योंकि नियमित कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरूआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, बाद में कुछ अन्य खिलाड़ी भी चोटिल हो गए। इसके बाद, ईशान किशन को कप्तान बनाया गया लेकिन शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही और पहले चार में से तीन मुकाबलों में हार झेलनी पड़ी।

इसके बाद, कुछ युवा खिलाड़ियों को गेंदबाजी अटैक में लाया गया और हैदराबाद के बल्लेबाज भी फॉर्म में आ गए। इसका फायदा टीम को मिला और उसने लगातार तीन जीत हासिल की। इस तरह सनराइजर्स हैदराबाद 7 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक लेकर पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

RR vs SRH मैच के लिए इन 24 खिलाड़ियों को मौका मिलने की उम्मीद

RR vs SRH मैच के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम में उन्हीं 12 खिलाड़ियों को बरकरार रखा जा सकता है, जो पिछले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले थे। इन खिलाड़ियों में वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, विकेटकीपर ध्रुव जुरेल, कप्तान रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर शामिल हैं। वहीं, इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तुषार देशपांडे को मौका मिल सकता है।

वहीं, सनराइजर्स हैदराबाद की टीम RR vs SRH मैच के लिए एक बदलाव भी कर सकती है, क्योंकि पैट कमिंस फिट हो गए हैं और उनकी वापसी की उम्मीद है। ऐसे में उनके आने पर दिलशान मदुशंका को बाहर किया जा सकता है। इसके अलावा अन्य कोई बदलाव की उम्मीद नहीं है। टॉप ऑर्डर में ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन की तिकड़ी रहेगी। इसके बाद, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा को मौका मिलने की उम्मीद है। वहीं, शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा और साकिब हुसैन गेंदबाजी विभाग में नजर आ सकते हैं।

RR vs SRH मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा और नांद्रे बर्गर

इम्पैक्ट प्लेयर: तुषार देशपांडे

सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, हर्ष दुबे, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन

इम्पैक्ट प्लेयर: ट्रैविस हेड

FAQs

RR vs SRH मुकाबला 25 अप्रैल को कितने बजे से शुरू होगा?
शाम 7:30 बजे से

यह भी पढ़ें: RR vs SRH LIVE: मोबाइल से टीवी तक पूरी डिटेल, यहां देखें वैभव vs अभिषेक का महामुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!