Shane Warne Death Reason: क्रिकेट की दुनिया में अपनी लेग स्पिन से बल्लेबाजों का काल बनकर सालों तक कहर बरपाने वाले ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज शेन वॉर्न की जिंदगी का अंत काफी दुखद हुआ। 4 मार्च, 2022 को 52 वर्षीय वॉर्न ने अंतिम सांस ली। उनका निधन थाईलैंड के कोह समुई में छुट्टियां मनाने के दौरान हुआ।
थाईलैंड के अधिकारियों ने जांच के बाद, शेन वॉर्न (Shane Warne) का निधन प्राकृतिक माना था और इसके पीछे किसी भी रहस्य्मयी कारण मानने से इनकार कर दिया था। हालांकि, उस समय हार्ट अटैक की संभावना जरूर जताई गई थी। वॉर्न जिस विला में रुके थे, वहां ही उनका निधन हुआ। मौके पर उनके दोस्तों ने सीपीआर का प्रयास किया था और बाद में अस्पताल ले गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। अब चार साल बाद, उनके बेटे जैक्सन ने अपने पिता की मौत को लेकर बड़ा खुलासा किया है।
शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत को लेकर बेटे ने किया बड़ा दावा

शेन वॉर्न (Shane Warne) की मौत के चार साल बाद, बेटे जैक्सन ने दावा किया है कि उनके पिता के निधन के पीछे कहीं न कहीं कोविड-19 वैक्सीन की अहम भूमिका रही। जैक्सन को लगता है कि वॉर्न का अचानक निधन इसी वजह से हुआ, क्योंकि उन्हें अपने काम के कारण तीन या चार कोविड वैक्सीन लगवानी पड़ी थीं। उन्होंने यह बात 2 Worlds Collide podcast में कही।
बता दें कि कोविड-19 के कारण काफी समय तक क्रिकेट भी बाधित रहा था। हालांकि, फिर वैक्सीनेशन का प्रोग्राम शुरू हुआ और लगभग हर देश ने इसे अपनाया। अलग-अलग जगहों पर वैक्सीन लगवाने के अलग-अलग नियम थे। इस दौरान शेन वॉर्न (Shane Warne) को भी अपने काम के सिलसिले में लगातार यात्रा करनी पड़ती थी। इसी वजह से उन्हें भी वैक्सीन लगवानी पड़ी। लेकिन अब उनके बेटे ने इस ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज के निधन के पीछे की वजह बताकर सनसनी मचा दी है।
शेन वॉर्न (Shane Warne) के बेटे ने कोविड वैक्सीन को पिता की मौत के लिए बताया जिम्मेदार
पॉडकास्ट पर शेन वॉर्न (Shane Warne) के बेटे ने कहा,
“मुझे पक्का लगता है कि इसमें (कोविड वैक्सीन का) हाथ था। मुझे तो अब यह कहना भी विवादित नहीं लगता। भले ही मेरे पिता को पहले से ही कुछ स्वास्थ्य समस्याएं थीं, मुझे लगता है कि इस वैक्सीन ने उन्हें खुलकर सामने ला दिया और यही एक ऐसी बात है जिससे मैं हमेशा जूझता रहता हूं।”
जैक्सन ने आगे यह भी बताया कि जैसे ही उन्हें वॉर्न के निधन की खबर मिली थी, उन्होंने तुरंत सरकार को दोषी दिया थ। जैक्सन ने कहा,
“वॉर्न की मृत्यु की खबर मिलते ही, फोन रखते ही मेरी पहली प्रतिक्रिया यही थी कि मैं तुरंत सरकार को दोषी ठहराऊं। मैंने तुरंत कोविड और वैक्सीन को दोषी ठहराया। शोक सभा में शायद मैंने ऐसा नहीं कहा, यह समझदारी भरा कदम था; अगर मैंने कहा होता तो मेरी स्थिति बिल्कुल अलग होती। लेकिन उस समय मुझे ऐसा ही महसूस हो रहा था। हां, पहले दिल का दौरा पड़ने से बहुत से लोग मर रहे थे। लेकिन पापा ठीक थे, मुझे लगता है उन्होंने तीन या चार (टीके की खुराक) ली होंगी, वे लेना नहीं चाहते थे, काम के लिए उन्हें मजबूरन लेना पड़ा। उन्हें भी बाकी सब लोगों की तरह मजबूरन लेना पड़ा। मैं इसके बारे में ज्यादा सोचने की कोशिश नहीं करता क्योंकि इससे सिर्फ गुस्सा बढ़ता है। वह गुस्सा किसी के लिए भी अच्छा नहीं है।”
FAQs
शेन वॉर्न ने कितनी उम्र में दुनिया को अलविदा कहा?
शेन वॉर्न के बेटे ने अपने पिता की मौत के लिए किस चीज को जिम्मेदार ठहराया?
यह भी पढ़ें: दिल छू लेने वाला VIDEO! बेटे की कामयाबी पर भावुक हुए Praful Hinge के माता-पिता, बोले- ‘आज गर्व है’