Posted inIndian Premier League (IPL)

RCB को बड़ा झटका! Virat Kohli नहीं खेलेंगे LSG के खिलाफ मुकाबला, इस वजह से रहेंगे बाहर

Major Blow for RCB! Virat Kohli Will Not Play Against LSG—Here Is the Reason He Will Be Sidelined.

Virat Kohli, RCB: सदी के सबसे महानतम बल्लेबाज विराट कोहली आरसीबी की जान रहे हैं और इस टीम के लिए उन्होंने आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। ओवरऑल आईपीएल इतिहास में भी किंग कोहली सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। लेकिन इस खिलाड़ी से जुड़ी एक बहुत बुरी खबर सामने आई है।

खबर है कि यह खिलाड़ी हमें आगे खेलते नजर नहीं आएगा। यानी आरसीबी और एलएसजी के बीच होने जा रहे मैच में किंग कोहली हमें दिखाई नहीं देंगे। तो लिए जान लेते हैं क्या है इसके पीछे का करण।

Virat Kohli मिस करेंगे आरसीबी बनाम एलएसजी मैच

Virat Kohli to miss RCB vs LSG match.
Virat Kohli to miss RCB vs LSG match.

बता दें कि आरसीबी और एलएसजी को आईपीएल 2026 के मैच नंबर 23 में कल शाम 7:30 बजे एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरना है। 15 अप्रैल को दोनों टीमें आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी। लेकिन इस दमदार मुकाबले में हमें विराट कोहली (Virat Kohli) खेलते दिखाई नहीं देंगे, क्योंकि वो इस समय इंजर्ड हैं और इंजरी की वजह से मुकाबला मिस करेंगे।

यह भी पढ़ें: दिल छू लेने वाला VIDEO! बेटे की कामयाबी पर भावुक हुए Praful Hinge के माता-पिता, बोले- ‘आज गर्व है’

MI के खिलाफ मुकाबले में हुए थे इंजर्ड

मालूम हो कि अपनी फिटनेस के लिए जाने जाने वाले विराट कोहली (Virat Kohli) एमआई वर्सेस आरसीबी मैच के दौरान काफी मुश्किलों में नजर आए थे। एंकल की चोट के चलते उन्हें चलने में काफी ज्यादा परेशानी हो रही थी और उन्हें काफी तेज बुखार भी था।

ओवरऑल उनकी तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी, जिस वजह से वह काफी दिक्कत परेशानी में बल्लेबाजी करते नजर आए। कोहली ने उस दौरान लेकिन जैसे तैसे अर्धशतक जड़ने में कामयाबी हासिल की थी। किंग कोहली ने उस मुकाबले में 38 गेंदों में 50 रन बनाए थे और ओवरऑल आईपीएल 2026 में वह 150 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

बनाए हैं कुल 179 रन

आरसीबी के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) ने आईपीएल 2026 में 4 मैचों में अब तक कुल 159 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 69 रनों का रहा है। उन्होंने 59.66 की औसत और 162 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है। किंग कोहली ने इस दौरान दो अर्धशतक भी जड़ा है। उनके बल्ले से 19 चौके और 7 छक्के आए हैं। वह बहुत जल्द अब 9 हजार आईपीएल रनों का आंकड़ा भी टच कर लेंगे। उन्हें यह आकड़ा टच करने के लिए महज 160 रनों की दरकार है।

FAQs

आरसीबी बनाम एलएसजी मैच कब होगा?
15 अप्रैल
आरसीबी और एलएसजी का मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: काव्या मारन को प्रपोज करने पहुंचा फैन, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल, SRH मालकिन ने दिया जवाब

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!