Posted inक्रिकेट (Cricket)

बढ़ गई सूर्यकुमार यादव की टेंशन, कप्तानी जाने के बाद अब टीम इंडिया में मौका मिलना भी हुआ मुश्किल

Suryakumar Yadav

Suryakumar Yadav : भारतीय क्रिकेट में पिछले कुछ सालों के दौरान अगर किसी बल्लेबाज ने अपनी अनोखी शैली से टी20 क्रिकेट को नई पहचान दी है, तो वह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) हैं। मैदान के हर हिस्से में शॉट खेलने की उनकी क्षमता और आक्रामक अंदाज ने उन्हें दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल किया।

कई मौकों पर उन्होंने अकेले दम पर मैच का रुख बदलकर भारतीय टीम और अपनी फ्रेंचाइज़ी को जीत दिलाई है। लेकिन क्रिकेट में समय हमेशा एक जैसा नहीं रहता और बड़े खिलाड़ी भी कठिन दौर से गुजरते हैं। आईपीएल 2026 में सूर्यकुमार यादव का प्रदर्शन कुछ ऐसा ही रहा, जिसने फैंस के साथ-साथ टीम मैनेजमेंट की चिंता भी बढ़ा दी है।

आईपीएल 2026 में फीका पड़ा Suryakumar Yadav का बल्ला

IPL 2026: Hardik Pandya Benches Suryakumar Yadav for MI vs KKR Opener at  Wankhede

मुंबई इंडियंस को इस सीजन अपने सबसे भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक सूर्यकुमार यादव से काफी उम्मीदें थीं। टीम चाहती थी कि वह मिडिल ऑर्डर को मजबूती दें और बड़े मैचों में मैच विनिंग पारियां खेलें। लेकिन इस बार वह अपनी लय में दिखाई नहीं दी।

पूरे सीजन में उन्होंने 12 पारियों में केवल 210 रन बनाए और उनका औसत 17.50 रहा। सबसे हैरानी वाली बात यह रही कि पूरे टूर्नामेंट में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला।

यह प्रदर्शन इसलिए भी ज्यादा चर्चा में रहा क्योंकि पिछले सीजन उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की थी। आईपीएल 2025 में सूर्यकुमार यादव ने 16 मैचों में 717 रन बनाकर गेंदबाजों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी थीं। एक साल के भीतर प्रदर्शन में इतना बड़ा अंतर क्रिकेट जगत के लिए काफी चौंकाने वाला रहा।

कप्तानी में सफलता लेकिन बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी

हालांकि बल्लेबाजी के मोर्चे पर मुश्किलें जरूर दिखीं, लेकिन कप्तान के रूप में सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड प्रभावशाली रहा। उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने 2025 टी20 एशिया कप का खिताब जीता और फिर 2026 टी20 वर्ल्ड कप भी अपने नाम किया। बड़े टूर्नामेंटों में दबाव को संभालने की उनकी क्षमता की लगातार सराहना हुई।

उन्होंने भारत के लिए टी20 में कुल 52 मैचों में कप्तानी की है, जिसमें उन्होंने 42 मुकाबलों में टीम को जीत दिलाई है। जबकि सिर्फ 8 मैचों में हार का सामना करना पड़ा और 2 मुकाबले बेनतीजा रहे। उनकी जीत का प्रतिशत 80.76 रहा है, उनकी कप्तानी में भारतीय टीम ने एक भी टी20 सीरीज नहीं हारी हैं।

इसके बावजूद व्यक्तिगत प्रदर्शन उतना प्रभावशाली नहीं रहा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 9 मैचों में 242 रन बनाए। कुछ मुकाबलों में उन्होंने उपयोगी पारियां जरूर खेलीं, लेकिन वह निरंतरता और आक्रामकता नहीं दिखी, जिसके लिए वह जाने जाते हैं।

भविष्य को लेकर बढ़ सकती है टीम इंडिया की चिंता

अब सबसे बड़ा सवाल सूर्यकुमार यादव के भविष्य को लेकर खड़ा हो रहा है। उनकी उम्र 35 साल हो चुकी है और अगला टी20 वर्ल्ड कप 2028 में खेला जाएगा। ऐसे में टीम मैनेजमेंट लंबे समय की योजना पर काम कर सकती है और नए विकल्पों पर नजर डाल सकती है।

कप्तानी के संभावित विकल्पों की बात करें तो श्रेयस अय्यर और संजू सैमसन जैसे खिलाड़ियों के नाम चर्चा में बने हुए हैं। हालांकि सूर्यकुमार यादव को पूरी तरह नजरअंदाज करना भी आसान नहीं होगा। उनकी क्षमता और अनुभव अब भी भारतीय टीम के लिए बड़ी ताकत साबित हो सकते हैं, लेकिन आने वाले समय में उन्हें अपने प्रदर्शन से जवाब देना होगा।

ये भी पढ़े : BCCI ने किया टीम इंडिया में बड़ा बदलाव, KKR के स्टार को दिया टीम इंडिया में मौका

FAQS

टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ख़िताब किसकी कप्तानी में जीता था ?

सूर्यकुमार यादव

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!