Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

Jay Shah ने किया नए टूर्नामेंट का ऐलान, लेकिन टीम इंडिया को ही कर दिया बाहर! वजह भी बताई

Jay Shah Announces New Tournament—But Excludes Team India! Explains the Reason Why

Jay Shah: जब से जय शाह आईसीसी के अध्यक्ष बने हैं। तब से वो लगातार बड़े फैसले लेते नजर आ रहे हैं। उनके अहम फैसलों की बदौलत टीमों और क्रिकेट को काफी फायदा मिल रहा है। क्रिकेट कई अन्य देशों में ग्रो हो रहा है और इसकी लोकप्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ते जा रही है। इन्हीं सबके बीच उन्होंने एक और नए टूर्नामेंट का ऐलान कर दिया है। लेकिन इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया को जगह नहीं दी गई है।

बिना Team India के शुरू होने जा रहा एक बड़ा टूर्नामेंट

The ICC Women's T20I Challenge tournament is set to begin without Team India.
The ICC Women’s T20I Challenge tournament is set to begin without Team India.

इंडिया इस समय न सिर्फ एशिया बल्कि ओवरऑल क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी टीमों में से एक है और इंडिया का वर्चस्व महिला और पुरुष दोनों खेलों में देखने को मिलता है। लेकिन एसोसिएट नेशंस को ग्रो करने के लिए जय शाह ने अहम कदम उठाया है।

हाल ही में ICC चेयरमैन जय शाह (Jay Shah) के नेतृत्व में एक नए टूर्नामेंट का ऐलान किया गया है, जिसका नाम ICC Women’s T20I Challenge है और इसमें भारतीय महिला टीम (Team India) को जगह नहीं दी गई है।

दरअसल, इस टूर्नामेंट को शुरू करने का एकमात्र लक्ष्य एसोसिएट देशों के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुभव और एक्सपोजर प्रदान करना है। इसी के चलते भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका जैसी बड़ी टीमों को इसमें शामिल नहीं किया गया है।

सिर्फ ये टीमें बन रही हैं हिस्सा

बता दें कि यह टूर्नामेंट 18 अप्रैल से 2 मई 2026 तक रवांडा के किगाली में खेला जा रहा है। इसमें कुल पांच टीमों ने सिरकत की है और ये 5 टीमें रवांडा, इटली, नेपाल, अमेरिका और वानुअतु की टीमें हैं।

यह भी पढ़ें: MI Playing XI: शार्दुल-दीपक चाहर बाहर, तो इन 2 खिलाड़ियों का डेब्यू! गुजरात के खिलाफ मुंबई इंडियंस की प्लेइंग-XI फाइनल

डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में हो रहा टूर्नामेंट का आयोजन

बताते चलें कि इस टूर्नामेंट का आयोजन डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में किया जा रहा है और यह 2 मई तक चलेगा। इस टूर्नामेंट को महिला क्रिकेट के दायरे को बढ़ाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। इसके पीछे का लक्ष्य खिलाड़ियों को मैचों का व्यापक अनुभव प्रदान करना और टीमों को मजबूत प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार करना है।

यह टूर्नामेंट टीमों और खिलाड़ियों के लिए नए रास्ते खोलेगा। चूंकि महिला टी20 विश्व कप में 2026 में टीमों की संख्या बढ़कर 12 हो गई है। यानी इस बार कुल 12 टीम ट्रॉफी के लिए लड़ाई करेंगी। इसके बाद 2030 के महिला टी20 विश्व कप में कुल 16 टीमें होंगी।

FAQs

जय शाह ने किस नए टूर्नामेंट की शुरुआत की है?
ICC Women's T20I Challenge

यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG मैच के बाद IPL 2026 Points Table, पंजाब का पहले स्थान पर जलवा बरकरार, लखनऊ को बड़ी हार से हुआ तगड़ा नुकसान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!