Team India Selection Meeting: आईपीएल 2026 के कारण भले ही टीम इंडिया एक्शन में नजर ना आ रही हो लेकिन पर्दे के पीछे BCCI और चयनकर्ताओं की तैयारी जारी है। टी20 वर्ल्ड कप के हालिया संस्करण के बाद से ही भारत की मेंस क्रिकेट टीम ब्रेक पर है और मैदान पर वापसी जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट व तीन वनडे मैचों की सीरीज के साथ होगी। खैर इन मुकाबलों की अहमियत भले ही उतनी न हो, लेकिन अगला एक साल काफी अहम रहने वाला है।
इस दौरान भारत को कई बड़ी टीमों के खिलाफ खेलना है, जिसमें श्रीलंका और न्यूजीलैंड के मुश्किल दौरे भी शामिल हैं। वहीं, अगले साल की शुरुआत में सबसे बड़ी चुनौती ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए पांच मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। इस तरह कुल 9 टेस्ट खेले जाने हैं, जिनसे यह तय होगा कि टीम इंडिया (Team India) WTC फाइनल खेलेगी या नहीं। इसके अलावा 2027 में वनडे वर्ल्ड कप भी होना है। इन सब की प्लानिंग अभी से शुरू की जा रही है और इसके लिए जल्द ही अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति के साथ अहम मीटिंग शेड्यूल की जा सकती है।
IPL 2026 के बीच BCCI और चयन समिति की मीटिंग संभव

टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया (Team India) के अगले कुछ महीनों के व्यस्त शेड्यूल को देखते हुए चयन समिति तेज गेंदबाजों के लिए खास प्लान बनाना चाह रही है। इसी वजह से सप्ताहांत या फिर अगले सप्ताह चयन समिति और BCCI के बीच अहम बैठक हो सकती है। जानकारी के मुताबिक चयनकर्ता और टीम मैनेजमेंट चाहता है कि हर एक टेस्ट में भारत की मजबूत प्लेइंग XI खिलाई जा सके। जैसा कि हमने बताया, मौजूदा WTC चक्र में भारत को 9 टेस्ट खेलने हैं। वहीं, अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाला मुकाबला इसका हिस्सा नहीं है।
6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले टेस्ट को लेकर सबसे बड़ी माथापच्ची मुख्य पेसर्स को खिलाने को लेकर है, क्योंकि इस आईपीएल सीजन का फाइनल 31 मई को खेला जाएगा और फिर छठे दिन IND vs AFG टेस्ट की शुरुआत होगी।
प्लेऑफ को ध्यान में रखते हुए टीम इंडिया (Team India) के गेंदबाजों का हो सकता है चयन
रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि चयन समिति गेंदबाजों के वर्कलोड को भी नोटिस कर रही है। इसी वजह से देखना चाहती है कि कौन से मुख्य गेंदबाजों की टीमें प्लेऑफ में पहुंचती हैं। 56 लीग मैचों के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस एलिमिनेट हो चुकी हैं। ऐसे में मुंबई के स्क्वाड में शामिल जसप्रीत बुमराह प्लेऑफ का हिस्सा नहीं होंगे लेकिन उनका वर्कलोड काफी अहम होगा, क्योंकि उन्होंने अभी तक आईपीएल के मौजूदा सीजन में सभी मैच खेले हैं
गुजरात टाइटंस में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा शामिल हैं और इनकी टीम प्लेऑफ की मजबूत दावेदार नजर आ रही है। आकाशदीप और हर्षित राणा भी अभी तक फिट नहीं हुए हैं। जबकि मोहम्मद शमी को लेकर चयन समिति का नजरिया पहले ही नजर आ चुका है। ऐसे में BCCI ने कुछ युवा पेसर्स को आईपीएल 2026 के दौरान अपना वर्कलोड बढ़ाने की जिम्मेदारी दी है। इन गेंबाजों में अंशुल कंबोज और गुरनूर बरार शामिल हैं। वहीं, नितीश कुमार रेड्डी ने भी काफी प्रभवित किया है, वह भी रडार में हैं। जबकि रणजी के पिछले दो सीजन में तहलका मचाने वाले आकिब नबी को भी मौका दिया जा सकता है।
मोहम्मद शमी को फिर किया जा सकता है नजरअंदाज
रिपोर्ट में बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह को लेकर फैसला गहन चर्चा के बाद लिया जा सकता है। इसी वजह से उनका अफगानिस्तान टेस्ट में खेलना तय नहीं कहा जा सकता है। हालांकि, मोहम्मद शमी पर किसी तरह का डिस्कशन होगा, इसकी संभावना कम ही दिखती है। शमी ने आईपीएल के मौजूदा सीजन में 11 मैचों में 9 विकेट लिए हैं।
FAQs
BCCI और चयन समिति की मीटिंग कब हो सकती है?
यह भी पढ़ें: मैदान पर की गई इस गलती के बाद फंसे Pat Cummins, BCCI ने किया दंडित, सुनाई कड़ी सजा