Pat Cummins, SRH: आईपीएल 2026 में बीते दिन सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला पूरी तरह से एकतरफ़ा रहा और इसमें पैट कमिंस की टीम ने 82 रनों के बड़े अंतर से एक दमदार हार झेलनी पड़ी।
इस हार से SRH के कप्तान काफी ज्यादा दुखी नजर आए और उन्होंने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में काफी कुछ कहा। इसके बाद अब बीसीसीआई ने उन पर कड़ा एक्शन लेते हुए तगड़ा फाइन लगा दिया है। तो आइए जानते हैं कि बीसीसीआई ने ऐसा क्यों किया।
BCCI ने लगाया Pat Cummins पर फाइन

बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लेकिन वो निश्चित समय सीमा के अंदर 20 ओवर खत्म नहीं करवा सके, जिस वजह से बीसीसीआई ने उन पर फाइन लगाया है। स्लो ओवर रेट मेंटेन करने के चलते बोर्ड ने उन पर 12 लाख का फाइन लगाया है।
आईपीएल ने प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा आचार संहिता के IPL आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 (जो न्यूनतम ओवर-रेट से जुड़े अपराधों से संबंधित है) के तहत यह उनकी टीम का इस सीजन का पहला अपराध था। इसीलिए उनपर पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है।
GT ने बनाए 168 रन
पहले बैटिंग करते हुए शुभमन गिल की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 168 रन बना डाले थे। इस दौरान साईं सुदर्शन ने सबसे ज्यादा 44 गेंदों में 61 रन की पारी खेली। वहीं वाशिंगटन सुंदर के बल्ले से 33 गेंदों में 50 रन आए। निशांत संधू तीसरे टॉप रन स्कोरर रहे, जिन्होंने 14 गेंदों में 22 रन बनाए। SRH की ओर से प्रफुल्ल हिंजे और साकिब हुसैन ने दो-दो विकेट चटकाए। वहीं पैट कमिंस एक सफलता अर्जित करने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें: IPL में फिर गूंजेगा ‘थाला’ नाम! फैंस का लंबा इंतजार खत्म, MS Dhoni की वापसी की तारीख आई सामने
86 रनों से ऑल आउट हुई SRH
रन चेस करने उतरी एसआरएच की टीम शुरुआत से ही मुश्किलों में नजर आई और एक के बाद एक विकेट खोते रहने के चक्कर में यह टीम 14.5 ओवर में ही 86 रन पर ऑल आउट हो गई। इस दौरान एसआरएच के टॉप रन गेटर खुद पैट कमिंस रहे, जिन्होंने 9 गेंद में 19 रन बनाए। वहीं सलिल अरोड़ा ने 22 रन और हेनरी क्लासेन ने 14 रन की पारी खेली। इसके अलावा ईशान किशन के बल्ले से 11 रन आए। जबकि सभी बल्लेबाज सिंगल डिजिट स्कोर पर आउट हुए। GT की ओर से कगिसो रबाडा, जैसन होल्डर ने तीन-तीन विकेट, वहीं प्रसिद्ध कृष्णा ने दो और मोहम्मद सिराज व राशिद खान ने एक-एक विकेट हासिल किया।
यह जीत जीटी की सीजन की आठवीं जीत रही और इसी के साथ 16 अंक से वो टेबल में टॉप पर बैठ गई है। जबकि अपनी पांचवीं हार के बाद एसआरएच अभी 14 अंक के साथ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर है।
FAQs
पैट कमिंस की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: Preity Zinta को आया गुस्सा! Punjab Kings से जुड़ी अफवाहों पर X पर लगाई फटकार