Team India’s New Zealand Tour Schedule Announced: भारत के न्यूजीलैंड दौरे को लेकर काफी समय से चर्चा हो रही थी। हालांकि, दोनों टीमों के बीच तीनों फॉर्मेट के तहत होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल सामने नहीं आया था। इसी वजह से पता नहीं चल पा रहा था कि किस फॉर्मेट से सीरीज की शुरुआत होगी और मैचों का आयोजन कहां होगा। हालांकि, अब पूरी तस्वीर साफ़ हो गई है और फ्यूचर टूर प्रोग्राम के तहत तय 10 मुकाबलों के बजाय कुल 15 मैचों में जोरदार एक्शन देखने को मिलेगा।
दरअसल, न्यूजीलैंड ने अपने होम सीजन का ऐलान कर दिया है और इस दौरान घरेलू सरजमीं पर टीम इंडिया (Team India) के खिलाफ होने वाले मुकाबलों का शेड्यूल भी घोषित कर दिया है। न्यूजीलैंड ने भारत के दौरे को ऐतिहासिक बताया है, क्योंकि वे पहली बार एक साथ इतने मैचों के लिए इनबाउंड दौरे के तहत किसी टीम की मेजबानी करने जा रहे हैं।
भारत (Team India) की 12 मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड करेगा मेजबानी

न्यूजीलैंड अपने पांच प्रमुख केंद्रों में भारत (Team India) की मेजबानी करेगा, जिसमें पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, पांच वनडे मैच और दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। न्यूजीलैंड क्रिकेट (NZC) के अनुसार, मैचों की संख्या (12) के लिहाज से यह न्यूजीलैंड के इतिहास का सबसे बड़ा घरेलू दौरा है। दोनों टीमों के बीच सबसे पहले 22 अक्टूबर से 1 नवंबर के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
इसके बाद, पांच वनडे मैचों की सीरीज 4 से 15 नवंबर के बीच होगी। बता दें कि पहले सिर्फ तीन वनडे खेले जाने थे लेकिन 2027 वर्ल्ड कप की तैयारियों को पुख्ता करने के लिहाज से दो अतिरिक्त ODI जोड़े गए हैं। अंत में, वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के तहत दो मैचों की टेस्ट सीरीज होगी। सीरीज का पहला टेस्ट 19 नवंबर से शुरू होगा, जबकि दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से खेला जाएगा।
भारत (Team India) के न्यूजीलैंड दौरे का पूरा कार्यक्रम
- पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 22 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- दूसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 24 अक्टूबर, क्राइस्टचर्च
- तीसरा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 27 अक्टूबर, वेलिंगटन
- चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 30 अक्टूबर, ऑकलैंड
- पांचवां टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच – 1 नवंबर, हैमिल्टन
- पहला वनडे – 4 नवंबर, ऑकलैंड
- दूसरा वनडे – 7 नवंबर, वेलिंगटन
- तीसरा वनडे – 10 नवंबर, हैमिल्टन
- चौथा वनडे – 13 नवंबर, माउंट माउंगानुई
- पांचवां वनडे – 15 नवंबर, माउंट माउंगानुई
- पहला टेस्ट मैच – 19-23 नवंबर, वेलिंगटन
- दूसरा टेस्ट मैच – 27 नवंबर-1 दिसंबर 2026, क्राइस्टचर्च
भारत के साथ सीरीज को लेकर न्यूजीलैंड क्रिकेट उत्साहित
न्यूजीलैंड क्रिकेट के चीफ मार्केटिंग एंड कमेरिकाल ऑफिसर ग्लेन क्रिचली ने कहा टीम इंडिया (Team India) की मल्टी-फॉर्मेट दौरे के लिए मेजबानी करने को लेकर कहा,
“जब क्रिकेट की बात आती है, तो भारत से बड़ा कोई देश नहीं है और हम न्यूजीलैंडवासियों को एक ऐसा दौरा देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं जो पहले कभी नहीं हुआ होगा। यह सिर्फ मैदान पर खेले जाने वाले क्रिकेट से कहीं बढ़कर होगा – यह भारत के साथ न्यूजीलैंड के साझा इतिहास और संस्कृति का उत्सव होगा, और क्रिकेट के माध्यम से हमारी बढ़ती प्रतिद्वंद्विता और मित्रता का प्रतीक होगा। इस टीम के प्रति जुनून और प्रशंसकों की संख्या चौंकाने वाली है – विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह जैसे खिलाड़ियों के दौरे में शामिल होने की उम्मीद है – इसलिए हम दौरे के दौरान मिलने वाली तीव्रता और दीवानगी के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।”
FAQs
न्यूजीलैंड दौरे पर टीम इंडिया को कितने मुकाबले खेलने हैं?
टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे पर वनडे मैचों की संख्या 3 से बढ़ाकर कितनी कर दी गई है?
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया के नए गेंदबाजी कोच का हुआ अधिकारिक ऐलान, इस 53 वर्षीय भारतीय दिग्गज को मिली कमान