Posted inक्रिकेट (Cricket)

6,6,6,6,6,6,6…. असंभव को संभव कर दिखाया! इस खिलाड़ी ने 3.2 ओवर में ठोक डाली सेंचुरी, देखकर दुनिया दंग

6,6,6,6,6,6,6.... असंभव को संभव कर दिखाया! इस खिलाड़ी ने 3.2 ओवर में ठोक डाली Century, देखकर दुनिया दंग

Century in 3.2 overs: क्रिकेट इतिहास में अनगिनत रिकॉर्ड बने हैं। हालांकि, इनमें से कई ऐसे माने जा रहे थे, जिनके टूटने की उम्मीद कभी नहीं की जा रही थी लेकिन बाद में टूट गए। बल्लेबाजी रिकॉर्ड में युवराज सिंह का टी20आई में एक ओवर में लगातार छह छक्के लगाना और 12 गेंदों में सबसे तेज अर्धशतक, सचिन तेंदुलकर के 49 वनडे शतक समेत कई अन्य रिकॉर्ड हैं, जो पहले तोड़ना असंभव लग रहे थे लेकिन बाद में बल्लेबाजों ने सफलता हासिल की।

वहीं, बात की जाए सबसे तेज शतक (Century) की तो टी20 में 27 गेंदों का रिकॉर्ड है, जो एस्टोनिया के साहिल चौहान के नाम दर्ज है। हालांकि, बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि एक भारतीय बल्लेबाज ऐसा भी है, जिसने सिर्फ 20 गेंदों यानी 3.2 ओवर में शतक जड़कर तहलका मचा दिया था। यह बल्लेबाज टीम इंडिया के लिए 49 इंटरनेशनल मैच भी खेलने में सफल रहा।

इस भारतीय बल्लेबाज ने 20 गेंदों में Century ठोक मचाई थी तबाही

6,6,6,6,6,6,6.... असंभव को संभव कर दिखाया! इस खिलाड़ी ने 3.2 ओवर में ठोक डाली Century, देखकर दुनिया दंग

20 गेंदों में शतक (Century) जड़कर जिस बल्लेबाज ने तबाही मचाई थी, उसका नाम रिद्धिमान साहा है। साहा ने साल 2018 में कोलकाता में खेली जेसी मुखर्जी ट्रॉफी में मोहन बागान के लिए खेलते हुए महज 3.2 ओवर में शतक लगाकर गेंदबाजों की हालत खराब कर दी थी। इस टूर्नामेंट का आयोजन उस साल के आईपीएल सीजन से पहले हुआ था और साहा ने इंजरी से वापसी करते हुए धमाल मचा दिया था।

कालीघाट मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए मोहन बागान का मुकाबला बीएनआर रिक्रिएशन क्लब से था, जिसने 151/7 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में मोहन बागान ने सिर्फ सात ओवर में ही बिना किसी नुकसान के लक्ष्य हासिल कर लिया था। रिद्धिमान साहा और कप्तान सुभोमोय दास ने आक्रामक शुरुआत की, जिसमें दास ने 22 गेंदों में 43* रन बनाए, जिसमें दो छक्के और छह चौके शामिल थे। वहीं, साहा ने चार चौके और 14 छक्के की मदद से 20 गेंदों में 102 रनों की नाबाद पारी खेली। साहा का स्ट्राइक रेट 510 रहा।

सातवें ओवर में साहा ने छह छक्के ठोक शतक (Century) पूरा करने के साथ ही टीम को दिलाई जीत

रिद्धिमान साहा ने सातवें ओवर में मध्यम गति के गेंदबाज अमन प्रसाद के खिलाफ छह छक्के लगाकर मैच समाप्त कर दिया। इस ओवर में एक वाइड सहित 37 रन बने। आखिरी छक्के के साथ ही साहा ने अपना शतक (Century) भी पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से हर किसी को हैरान कर दिया था, क्योंकि तब उनकी पहचान सिर्फ टेस्ट स्पेशलिस्ट की बनी हुई थी और व्हाइट बॉल क्रिकेट में उनके बल्ले से ज्यादा तेजतर्रार पारियां नहीं देखने को मिली थीं।

तूफानी सेंचुरी बनाने के बाद साहा ने दिया था बड़ा बयान

रिद्धिमान साहा ने 20 गेंदों में शतक जड़ने के बाद, अपने बयान में कहा:

“पहली ही गेंद से मुझे महसूस हो गया था कि मैं बल्ले के बीच से गेंद को हिट कर सकता हूं और मैंने वही किया। पांच गेंदों में पांच छक्के लगाने के बाद, मैंने आखिरी गेंद पर भी छक्का लगाने की कोशिश की। मुझे बहुत अच्छा लग रहा है कि मैं ऐसा कर पाया। हालांकि, मुझे यकीन नहीं है कि यह कोई रिकॉर्ड है। आईपीएल आने वाला है, इसलिए मैंने अलग-अलग शॉट खेलने की कोशिश की और आज यह बहुत अच्छा रहा।”

FAQs

रिद्धिमान साहा ने किस टूर्नामेंट में 20 गेंदों में शतक लगाने का कारनामा किया था?
जेसी मुखर्जी ट्रॉफी (2018)

यह भी पढ़ें: PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई दोनों टीमों में होंगे अहम बदलाव! जानें किन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!