Posted inक्रिकेट (Cricket)

PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई दोनों टीमों में होंगे अहम बदलाव! जानें किन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई दोनों टीमों में होंगे अहम बदलाव! जानें किन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

PBKS vs MI: आईपीएल 2026 में फैंस को एक बार फिर से पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है। इनके बीच सीजन में एक बार पहले टक्कर हुई थी, जिसमें पंजाब की टीम ने 7 विकेट के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी। हालांकि, उस समय पंजाब जीत के रथ पर सवार थी, लेकिन अब लगातार चार हार का सामना कर चुकी है। दूसरी तरफ मुंबई का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं रहा है और टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है।

ऐसे में इस मुकाबले की अहमियत मुंबई इंडियंस के लिए ज्यादा नहीं है लेकिन पंजाब किंग्स के लिए काफी महत्वपूर्ण है, क्योंकि वे अभी भी टॉप 4 की रेस में बने हुए हैं और अब हार मिलती है तो उनके आगे जाने की उम्मीदों को बड़ा झटका लग सकता है।

अंक तालिका में पंजाब किंग्स 11 मैचों में 13 अंक लेकर चौथे स्थान पर है। एक समय पंजाब की टीम ने 7 मैचों में ही इतने अंक हासिल कर लिए थे, लेकिन तब से लगातार हार ही मिल रही है। वहीं, मुंबई इंडियंस के खाते में 11 मैचों में 6 ही अंक हैं और टीम पॉइंट्स टेबल में नौवें स्थान पर है।

PBKS vs MI मुकाबले की टाइमिंग और वेन्यू डिटेल्स

PBKS vs MI: पंजाब और मुंबई दोनों टीमों में होंगे अहम बदलाव! जानें किन 11-11 खिलाड़ियों को मिलेगा मौका

आईपीएल 2026 का 58वां मैच पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच 14 मई को खेला जाएगा। इस मुकाबले की शुरुआत शाम 7:30 बजे से होगी। वहीं, इसका वेन्यू धर्मशाला का हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम है। इस मैदान पर हाल ही में पंजाब का सामना दिल्ली से हुआ था और एक हाई-स्कोरिंग मैच देखने को मिला था। यहां पर बल्लेबाजों का बोलबाला रहा था और तेज गेंदबाजों की जमकर कुटाई हुई थी, जबकि दोनों टीमों की तरफ स्पिन का एक भी ओवर नहीं कराया गया था। PBKS vs MI मैच में भी रनों की बारिश वाली पिच की उम्मीद की जा सकती है।

PBKS vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग XI में हो सकते हैं बदलाव

पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के लिए मुंबई इंडियंस की टीम में बदलाव की संभावना नजर आ रही है। स्पिनर रघु शर्मा की जगह ऑलराउंडर क्रिश भगत को मौका मिल सकता है। वहीं, राज बावा की जगह बल्लेबाजी ऑलराउंडर मयंक रावत को खिलाया जा सकता है। इस मैच में हार्दिक पांड्या के खेलने की संभावना न के बराबर है, क्योंकि वह धर्मशाला नहीं गए हैं। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी घर लौट गए हैं लेकिन मैच वाले दिन उनके वापस से टीम के साथ जुड़ने की संभावना है।

दूसरी तरफ, पंजाब किंग्स में भी लगातार हार के कारण कम से कम दो बदलाव हो सकते हैं। शशांक सिंह की जगह एक बार फिर से नेहाल वढेरा को लाया जा सकता है। वहीं, यश ठाकुर के स्थान पर विजयकुमार वैशाख खेल सकते हैं।

PBKS vs MI मैच के लिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI

पंजाब किंग्स: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनॉली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, नेहाल वढेरा, सूर्यांश शेडगे, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर: विजयकुमार वैशाख

मुंबई इंडियंस: रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, मयंक रावत, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, एएम गजनफर, जसप्रीत बुमराह, क्रिश भगत

इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा

FAQs

PBKS vs MI मैच कब खेला जाना है?
14 मई

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR मैच में बारिश का खलल, टॉस में देरी की घोषणा; जानें मुकाबला रद्द होने पर किसे होगा फायदा?

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!