Posted inक्रिकेट (Cricket)

खेल जगत में पसरा मातम, मात्र 29 साल की भरी जवानी में इस होनहार खिलाड़ी का हुआ आकस्मिक निधन

खेल जगत में पसरा मातम, मात्र 29 साल की भरी जवानी में इस होनहार Player का हुआ आकस्मिक निधन

29-year-old player’s sudden death: आईपीएल 2026 अपने रोमांचक दौर में पहुंच गया है, जहां हर एक मैच प्लेऑफ स्पॉट के लिए काफी अहम है। इसी वजह से क्रिकेट फैंस-फैंस अपनी पसंदीदा टीमों के साथ-साथ अन्य मैचों पर भी नजर बनाए हुए हैं, क्योंकि एक-दूसरे के नतीजे भी महत्वपूर्ण हैं। हालांकि, इस बीच खेल जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जिससे मातम सा छा गया है।

29 साल के नौजवान प्लेयर (Player) का अचानक निधन हो गया है, जिसके कारण खलबली सी मच गई है और फैंस को गहरा सदमा लगा है। इस खिलाड़ी की नेटवर्थ 600 करोड़ से भी ज्यादा की बताई जा है। चलिए आपको बताते हैं कि यह खिलाड़ी कौन था और कौन सा खेल खेलता था।

युवा प्लेयर (Player) की अचानक हुई मौत, शानदार करियर का दुखद अंत

खेल जगत में पसरा मातम, मात्र 29 साल की भरी जवानी में इस होनहार Player का हुआ आकस्मिक निधन

दरअसल, जिस खिलाड़ी (Player) की मौत हुई है, वह बास्केटबॉल टीम मेंफिस ग्रिजलीस के फॉरवर्ड ब्रैंडन क्लार्क हैं। क्लार्क की टीम और एजेंसी ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है। क्लार्क का जन्म कनाडा के वैंकोवर में हुआ था और NBC में मेंफिस ग्रिजलीस के लिए खेलते थे। उन्हें 2019 NBA ड्राफ्ट में 21वें नंबर के खिलाड़ी के रूप में ओक्लाहोमा सिटी थंडर ने चुना था, जिसके बाद उन्होंने मेंफिस ग्रिजलीस को ज्वाइन किया और अपने पूरे करियर में इसी टीम से जुड़े रहे।

लॉस एंजिल्स पुलिस विभाग (एलएपीडी) के सूत्रों ने एबीसी न्यूज को बताया कि क्लार्क सोमवार को लॉस एंजिल्स के सैन फर्नांडो वैली स्थित एक घर में संभवतः ड्रग्स के ओवरडोज से मृत पाए गए। सूत्रों ने एबीसी न्यूज को बताया कि घटनास्थल से नशीले पदार्थ बरामद किए गए और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी का कोई सबूत नहीं मिला।

600 करोड़ से ज्यादा की नेटवर्थ

NBA में खिलाड़ियों (Players) को क्रिकेटर्स की तुलना में बहुत ज्यादा पैसा मिलता है। इसी वजह से ब्रैंडन क्लार्क भी काफी ज्यादा दौलत के मालिक थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उनकी नेटवर्थ 64.15 मिलियन डॉलर यानी करीब 614 करोड़ रुपये के आसपास थी। इससे पता चलता है कि क्लार्क ने खेल के साथ-साथ कमाई के मामले में भी काफी सफलता हासिल की।

ग्रिजलीस ने बयान जारी कर अपने दिग्गज प्लेयर के निधन पर जताया दुख

मेंफिस ग्रिजलीस ने 29 वर्षीय ब्रैंडन क्लार्क के निधन पर बयान जारी किया और इस घटना को दिल तोड़ने वाला बताया। टीम ने अपने बयान में कहा,

“ब्रैंडन एक उत्कृष्ट टीम साथी और उससे भी बेहतर इंसान थे, जिनका संगठन और पूरे मेंफिस समुदाय पर प्रभाव अविस्मरणीय रहेगा।”

वहीं, NBA के कमिश्नर एडम सिल्वर ने कहा,

“ग्रिजलीस के सबसे लंबे समय तक टीम के सदस्य रहे ब्रैंडन एक प्रिय साथी खिलाड़ी और नेता थे, जिन्होंने खेल को अपार जुनून और दृढ़ता के साथ खेला। हमारी संवेदनाएं ब्रैंडन के परिवार, दोस्तों और ग्रिजलीस संगठन के साथ हैं।”

FAQs

ब्रैंडन क्लार्क किस स्पोर्ट के प्लेयर थे?
बास्केटबॉल

यह भी पढ़ें: WTC Final की रेस में Team India की क्या है स्थिति, कितनी जीत हैं जरूरी? फाइनल का पूरा समीकरण जानें

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!