Team Announced For ODI Series: जून में कई टीमें इंटरनेशनल क्रिकेट में व्यस्त नजर आने वाली हैं, क्योंकि अब आईपीएल 2026 खत्म हो चुका है। इसी वजह से लगभग हर एक देश वापस से द्विपक्षीय सीरीज में व्यस्त होने वाला है। वेस्टइंडीज भी अपने घर श्रीलंका की मेजबानी करने को तैयार है। इन दोनों के बीच तीनों ही फॉर्मेट की सीरीज खेली जानी हैं।
श्रीलंका के खिलाफ वेस्टइंडीज को 3 वनडे, 3 टी20आई और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। सबसे पहले वनडे सीरीज का आयोजन होना है और इसके लिए वेस्टइंडीज की 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया है। कैरेबियाई टीम के वनडे स्क्वाड में कई अहम खिलाड़ियों की वापसी हुई है, जो पिछले कुछ समय से इंजरी या वर्कलोड के कारण बाहर थे।
इस खिलाड़ी को वेस्टइंडीज ने ODI सीरीज के लिए बनाया कप्तान

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज का आयोजन 3 से 9 जून तक किंग्स्टन में होना है। सीरीज के लिए चुने गए स्क्वाड की कमान विकेटकीपर शाई होप को सौंपी गई है, जो रेगुलर कैप्टेन हैं। होप का प्रयास होगा कि 2027 वनडे वर्ल्ड कप की तैयारियां सकारात्मक तरीके से शुरू की जाएं, क्योंकि यहां से हर एक सीरीज काफी अहम है। इससे टीम की तैयारियां और बेस्ट खिलाड़ियों का कॉम्बिनेशन खोजने में मदद मिलेगी।
वेस्टइंडीज के स्क्वाड में ODI सीरीज के लिए ये प्रमुख खिलाड़ी आए वापस
घरेलू सरजमीं पर श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड कई खिलाड़ियों की वापसी से मजबूत हुआ है। तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ पीठ की चोट से उबरने के बाद पिछले साल कैरेबियन दौरे के बाद पहली बार वनडे टीम में वापसी कर रहे हैं। वे जुलाई 2025 से बाहर चल रहे थे। स्पिनर गुडाकेश मोती भी नवंबर में न्यूजीलैंड दौरे से बाहर रहने के बाद वापसी कर रहे हैं। तेज गेंदबाज शमर जोसेफ और जेडन सील्स भी टीम में शामिल हैं। वेस्टइंडीज ने पहले ही पुष्टि कर दी है कि इन तीनों के कार्यभार का सावधानीपूर्वक प्रबंधन किया जाएगा।
इनके अलावा बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर को भी चुना गया है, जिन्होंने जून 2025 में अपना अंतिम ODI खेला था लेकिन हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन के कारण वापसी करने में कामयाब रहे हैं। हेटमायर ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए सबसे छोटे फॉर्मेट के वर्ल्ड कप में 41.33 की औसत और 186.46 की स्ट्राइक रेट से 248 रन बनाए थे।
इन खिलाड़ियों की वापसी के कारण कुछ को बाहर का रास्ता भी दिखाया गया। पिछले साल के अंत में न्यूजीलैंड के दौरे पर गई टीम से एलिक अथानाजे, जोहान लेयने, खारी पियरे और रोमारियो शेफर्ड को ड्रॉप किया गया है।
श्रीलंका के खिलाफ ODI सीरीज के लिए वेस्टइंडीज का स्क्वाड
शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), अकीम ऑगस्टे, जॉन कैंपबेल, कीसी कार्टी, रोस्टन चेज़, मैथ्यू फोर्डे, जस्टिन ग्रीव्स, शिमरोन हेटमायर, आमिर जांगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, गुडाकेश मोती, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, शमर स्प्रिंगर
FAQs
वेस्टइंडीज और श्रीलंका के बीच ODI सीरीज कब से खेली जानी है?
यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्यू को लेकर BCCI सचिव का बड़ा बयान, बताया कब पहनेंगे टीम इंडिया की ब्लू जर्सी