Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

SRH और DC के खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं ने जताया भरोसा, वेस्टइंडीज टी20 और वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा

Sri Lanka is scheduled to play a series of T20, ODI and Test matches with the West Indies cricket team.
Sri Lanka is scheduled to play a series of T20, ODI and Test matches with the West Indies cricket team.

West Indies Series: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद सभी टीमों का इंटरनेशनल क्रिकेट शुरू हो जाएगा और कई खिलाड़ी अपनी टीमों के साथ जुड़ वापस से इंटरनेशनल क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ते दिखाई देंगे।

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को भी वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ टी20, वनडे और टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है, जिसके लिए बोर्ड ने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है और इस स्क्वाड में एसआरएच और डीसी के खिलाड़ी नजर आ रहे हैं।

3 जून से शुरू होने जा रही West Indies Series

Sri Lanka is scheduled to play a series of T20, ODI and Test matches with the West Indies cricket team.
Sri Lanka is scheduled to play a series of T20, ODI and Test matches with the West Indies cricket team.

भारत के पड़ोसी देश श्रीलंका को वेस्टइंडीज का दौरा करना है, जहां उसे 3 जून से लेकर 7 जुलाई तक वेस्टइंडीज में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के साथ तीन वनडे, तीन टी20 और दो टेस्ट मैच खेलने हैं। इसके लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने तीनों स्क्वाड का ऐलान कर दिया है। बोर्ड ने स्टार खिलाड़ियों ने भरी टीम का ऐलान किया है।

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने टेस्ट टीम की अगुआई की जिम्मेदारी धनंजय डी सिल्वा और कामिंडु मेंडिस को सौंपी है। धनंजय डि सिल्वा को कप्तान जबकि कामिंडु को उपकप्तान बनाया गया है। वहीं वनडे और टी20 टीम की कप्तानी कुसल मेंडिस को सौंपी गई है और कामिंडु मेंडिस उपकप्तान बनाए गए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL प्लेऑफ़ के लिए सभी टीमों की प्लेइंग-XI आई सामने, देखें किस टीम की अंतिम-11 सबसे मजबूत

SRH और DC के इन खिलाड़ियों को मिला मौका

वेस्टइंडीज दौरे के लिए श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने SRH और DC के जिन खिलाड़ियों को मौका दिया है उनमें कामिंडु मेंडिस, ईशान मलिंगा और पथुम निसांका का नाम शामिल है। पथुम निसांका DC वहीं कामिंडु और ईशान SRH का हिस्सा रहे।

इसके अलावा आईपीएल टीम में शामिल दासुन शनाका और वानिंदु हसरंगा को भी टीम में मौका मिला है। हसरंगा LSG का हिस्सा हैं। हालांकि वो इस बार खेलते नहीं दिखे। जबकि शनाका RR का हिस्सा हैं।

वेस्ट इंडीज दौरे के लिए श्रीलंका की टीम

टेस्ट टीम: धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), पथुम निसांका, लाहिरु उदारा, निशान मदुष्का, दिनेश चंडीमल, पसिंदु सोरियाबंदरा, सोनल दिनुशा, कुसल मेंडिस, मिलन रथनायके, प्रभात जयसूर्या, रमेश मेंडिस, असिथा फर्नांडो, विश्वा फर्नांडो, लाहिरु कुमारा, इसिथा विजेसुंदरा और कासुन राजिथा।

वनडे टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, जेनिथ लियानाज, चैरिथ असलांका, मिलन रथनायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, महेश थीक्षाना, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो और प्रमोद मदुशन।

टी20 टीम: कुसल मेंडिस (कप्तान), कामिंडु मेंडिस (उपकप्तान), पथुम निसांका, कामिल मिशारा, लसिथ क्रोसपुले, पवन रथनायके, दासुन शनाका, मिलन रथनायके, डुनिथ वेललेज, वानिंदु हसरंगा, महीश थीक्षाना, दुशमंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, बिनुरा फर्नांडो और नुवान तुषारा।

वेस्टइंडीज बनाम श्रीलंका सीरीज का शेड्यूल

पहला ODI – 3 जून
दूसरा ODI – 6 जून
तीसरा ODI – 8 जून

पहला T20I – 12 जून
दूसरा T20I – 14 जून
तीसरा T20I – 15 जून

पहला टेस्ट – 25 से 29 जून
दूसरा टेस्ट – 3 से 7 जुलाई।

FAQs

श्रीलंका बनाम वेस्टइंडीज सीरीज की शुरुआत कब होगी?
3 जून से

यह भी पढ़ें: 35 साल की उम्र में इस भारतीय खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान, IPL और घरेलू क्रिकेट को भी कहा अलविदा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!