Posted inक्रिकेट (Cricket)

“कोई रास्ता ही नहीं था”- एलिमिनेटर में हैदराबाद की हार के बाद पैट कमिंस का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही खास बात

"कोई रास्ता ही नहीं था"- एलिमिनेटर में हैदराबाद की हार के बाद पैट कमिंस का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही खास बात

Pat Cummins Statement After SRH loss Eliminator Against RR: आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद का सफर एलिमिनेटर से ही समाप्त हो गया। लीग स्टेज में 18 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहने वाली हैदराबाद टीम को राजस्थान रॉयल्स ने 47 रनों से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया। मुकाबले में 244 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की पारी पावरप्ले में ही लड़खड़ा गई और फिर मिडिल ऑर्डर के प्रदर्शन के कारण 19.2 ओवर तक मोर्चा संभाले रखा लेकिन 196 रनों से आगे नहीं बढ़ पाई।

एलिमिनेटर मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की हार की नींव राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने रखी, जिन्होंने महज 29 गेंदों में 97 रन बनाकर अपनी टीम के लिए एक बड़े स्कोर का मंच तैयार कर दिया।

वैभव सूर्यवंशी की पारी पर पैट कमिंस (Pat Cummins) ने दी प्रतिक्रिया

"कोई रास्ता ही नहीं था"- एलिमिनेटर में हैदराबाद की हार के बाद पैट कमिंस का बड़ा बयान, वैभव सूर्यवंशी को लेकर कही खास बात

हैदराबाद की हार के बाद, कप्तान पैट कमिंस (Pat Cummins) ने भी माना कि उनके पास वैभव सूर्यवंशी के खिलाफ ज्यादा विकल्प नहीं थे। पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कमिंस ने कहा,

“हां, उसने बहुत अच्छा खेला। हमारे पास ज्यादा विकल्प नहीं थे। जाहिर है पिच बहुत अच्छी थी, लेकिन जीत-हार का अंतर बहुत कम था।”

प्रफुल और साकिब की पैट कमिंस (Pat Cummins) ने की तारीफ, टीम के प्रदर्शन भी जताई ख़ुशी

पैट कमिंस (Pat Cummins) से टॉस जीतकर चेज के फैसले के बारे में पूछा गया तो उन्होंने साफ़ कहा कि इसका कोई पछतावा नहीं है, क्योंकि पिच आखिरी तक काफी अच्छी थी।

इसके बाद, उन्होंने अपने दो युवा तेज गेंदबाज प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन की तारीफ की। साथ ही प्लेऑफ में पहुंचने को लेकर अपनी टीम और कोचिंग स्टाफ को भी सराहा। पैट कमिंस (Pat Cummins) ने कहा,

“हां, मुझे लगता है कि हमारी टीम वाकई में एक बेहतरीन टीम बनकर उभरी। प्रफुल और साकिब ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया। मुझे लगता है कि हम प्लेऑफ में पहुंचने वाली सबसे युवा टीमों में से एक थे। इससे पता चलता है कि कोचिंग टीम ने भी बेहतरीन काम किया है। कप्तान के तौर पर उन्हें अच्छा प्रदर्शन करते देखना बेहद खुशी की बात है।”

ऐसा रहा एलिमिनेटर मैच का हाल

महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एलिमिनेटर मैच में टॉस गंवाने के बाद, राजस्थान रॉयल्स की तरफ से जबरदस्त बल्लेबाजी प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने 20 ओवर में 243/8 का बड़ा स्कोर खड़ा किया। इसमें वैभव सूर्यवंशी के 97 रनों के अलावा ध्रुव जुरेल के 50 रनों की भी अहम भूमिका रही। यशस्वी जायसवाल ने 29 और कप्तान रियान पराग ने 26 रनों का योगदान दिया। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत खराब रही और पहले ही ओवर में अभिषेक शर्मा बिना कोई रन बनाए आउट हो गए। इसके बाद, ईशान किशन और ट्रेविस हेड भी चलते बने। पहले छह ओवर में SRH ने 71/4 का स्कोर बनाया। बीच के ओवरों में नितीश कुमार रेड्डी (38) और सलिल अरोड़ा (35) ने अर्धशतकीय साझेदारी करते हुए वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन इनके आउट होते ही हैदराबाद की हार तय हो गई और फिर अंतिम ओवर में पारी समाप्त हो गई। राजस्थान रॉयल्स के लिए जोफ्रा आर्चर ने सर्वाधिक तीन विकेट लिए।

FAQs

IPL 2026 के एलिमिनेटर में राजस्थान ने हैदराबाद को कितने रनों से हराया?
47 रन

यह भी पढ़ें: SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ान से हैदराबाद की बत्ती हुई गुल, राजस्थान ने 47 रनों से दर्ज की जीत; क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!