Posted inक्रिकेट (Cricket)

SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ान से हैदराबाद की बत्ती हुई गुल, राजस्थान ने 47 रनों से दर्ज की जीत; क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ान से हैदराबाद की बत्ती हुई गुल, राजस्थान ने 47 रनों से दर्ज की जीत; क्वालीफायर 2 में बनाई जगह 1

SRH vs RR Eliminator: मुल्लांपुर में खेले गए आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 47 रनों से हराया। पहले खेलते हुए राजस्थान की टीम ने 20 ओवर में 243/8 का स्कोर बनाया, जिसके जवाब में हैदराबाद की टीम 19.2 ओवर में 196 का ही स्कोर बना पाई। अब राजस्थान रॉयल्स का सामना गुजरात टाइटंस से 29 मई को क्वालीफायर 2 में होगा।

राजस्थान की धुआंधार शुरुआत, SRH vs RR Eliminator में वैभव ने मचाया आतंक

SRH vs RR Eliminator: वैभव सूर्यवंशी के तूफ़ान से हैदराबाद की बत्ती हुई गुल, राजस्थान ने 47 रनों से दर्ज की जीत; क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स को SRH vs RR Eliminator मैच में वैभव सूर्यवंशी ने यशस्वी जायसवाल के साथ मिलकर बहुत ही तूफानी शुरुआत दिलाई। वैभव ने बेहद ही आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम के स्कोर को चौथे ओवर में ही 50 के पार पहुंचा दिया और 16 गेंदों में अपनी फिफ्टी भी पूरी कर ली। चौथे ओवर की पांचवीं गेंद पर छक्का लगाकर वैभव ने आईपीएल के एक सीजन में किसी भी बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

गेल के सबसे तेज आईपीएल शतक का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके सूर्यवंशी

एक छोर से वैभव सूर्यवंशी चौके-छक्के जड़ रहे थे। वहीं, दूसरे छोर से यशस्वी जायसवाल सपोर्टिंग रोल निभा रहे थे। राजस्थान ने पावरप्ले में ही बिना किसी नुकसान के 80 रन जड़ दिए। फील्डिंग रेस्ट्रिक्शन्स खत्म होने के बाद भी वैभव ने तूफानी अंदाज जारी रखा और लग रहा था कि वे आईपीएल में क्रिस गेल के 30 गेंदों में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड तोड़ देंगे लेकिन चूक गए। SRH vs RR Eliminator मैच में सूर्यवंशी ने 29 गेंदों में 97 रनों की पारी खेली और 125 के स्कोर पर आउट हुए। उनकी पारी में पांच चौके और 12 छक्के शामिल रहे।

जायसवाल-पराग बड़ी पारी खेलने में नाकाम, जुरेल ने स्कोर को पहुंचाया 250 के करीब

वैभव सूर्यवंशी के जोड़ीदार यशस्वी जायसवाल फाइनल में काफी धीमी पारी खेलते नजर आए और उन्होंने 29 गेंदों में 29 रन बनाए। हालांकि, फिर ध्रुव जुरेल ने कप्तान रियान पराग के साथ साझेदारी की और स्कोर को 192 तक ले गए। जुरेल ने 21 गेंदों में 50 रन बनाए। वहीं, पराग ने 12 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली। इसके बाद वाले बल्लेबाज ज्यादा कुछ कमाल नहीं दिखा पाए और राजस्थान 250 का आंकड़ा नहीं छू सकी और 7 रन पीछे रह गई। SRH vs RR Eliminator में सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से प्रफुल हिंगे ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

पावरप्ले में हैदराबाद की हार हुई तय, अभिषेक-ईशान समेत गिरे 4 विकेट

SRH vs RR Eliminator में लक्ष्य का पीछा करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद की अभिषेक शर्मा से काफी ज्यादा उम्मीदें थीं लेकिन वह पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर आउट हो गए। इसके बाद, ट्रेविस हेड के साथ मिलकर ईशान किशन ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को 50 के पार पहुंचाया लेकिन फिर उनका विकेट भी गिर गया। ईशान ने 11 गेंदों में 33 रनों की पारी खेली। इसके बाद, आर स्मरण (1) और ट्रेविस हेड (17) भी चलते बने। इस तरह हैदराबाद ने पावरप्ले में 71 रन जरूर बनाए लेकिन अपने चार अहम विकेट भी गंवाए।

नितीश-सलिल ने जगाई वापसी की उम्मीद, लेकिन नहीं टाल पाए हार

पहले छह ओवर में लगे झटकों के बाद, सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आखिरी उम्मीद हेनरिक क्लासेन और नितीश कुमार रेड्डी की जोड़ी थी। हालांकि, क्लासेन कुछ खास नहीं कर पाए और 18 रन बनाकर चलते बने। रेड्डी ने सलिल अरोड़ा के साथ 56 रनों की साझेदारी करते हुए हैदराबाद के लिए वापसी की उम्मीद जगाई लेकिन 38 रन बनाकर वो भी 137 के स्कोर पर आउट हो गए।

इसके बाद, सलिल भी ज्यादा देर नहीं टिके और 163 के स्कोर पर 35 रन बनाकर पवेलियन लौटे। कप्तान पैट कमिंस के बल्ले से 1 रन आया। आखिरी में शिवांग कुमार ने 27 रन बनाकर कुछ देर संघर्ष किया लेकिन फिर अंतिम ओवर में हैदराबाद की पारी समाप्त हो गई है। SRH vs RR Eliminator में की तरफ से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

FAQs

SRH vs RR Eliminator में किस टीम ने जीत दर्ज की?
राजस्थान रॉयल्स

यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान सीरीज में भारत को खलेगी इस खिलाड़ी की कमी, चयनकर्ताओं ने ना चुनकर खुद के पैर पर मारी कुल्हाड़ी

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!