Posted inक्रिकेट (Cricket)

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए भी टीम इंडिया आई सामने! वैभव सूर्यवंशी-प्रिंस यादव का डेब्यू, सूर्या-सिराज बाहर

Team India Squad Announced for Ireland T20 Series! Vaibhav Suryavanshi and Prince Yadav to Debut; Surya and Siraj Ruled Out.

Team India Squad For Ireland T20 Series: आईपीएल 2026 की समाप्ति के बाद भारतीय क्रिकेट टीम को अपनी सबसे पहले टी20 सीरीज आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ खेलनी है और इस सीरीज में भारतीय क्रिकेट टीम न सिर्फ नए कप्तान बल्कि नए खिलाड़ियों के ग्रुप के साथ भी उतर सकती है।

BCCI टीम इंडिया के स्क्वाड में कई युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, जिनमें वैभव सूर्यवंशी और प्रिंस यादव का नाम भी शामिल है। तो आइए एक बार स्क्वाड पर नजर डाल लेते हैं और जान लेते हैं कि इस सीरीज में कितने खिलाड़ियों को मौका मिल सकता है।

आयरलैंड में होगी दो टी20 मैचों की सीरीज

Team India's probable squad for the Ireland T20 series
Team India’s probable squad for the Ireland T20 series

बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम साल 2023 के बाद एक बार फिर आयरलैंड का दौरा करने जा रही है और वहां पर इंडिया आयरलैंड क्रिकेट टीम के साथ 2 टी20 मैचों की सीरीज खेलेगी। इस सीरीज के दोनों मुकाबले बेलफ़ास्ट में होंगे। पहला टी20 मैच 26 जून वहीं दूसरा 28 जून को खेला जाएगा। इस सीरीज के बाद भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज के लिए इंग्लैंड रवाना होगी।

इसीलिए इस सीरीज में बीसीसीआई अधिकतर युवा खिलाड़ियों को मौका दे सकती है, क्योंकि आयरलैंड क्रिकेट टीम को हराना बहुत ही आसान काम है। ऐसे में बोर्ड युवा खिलाड़ियों को इंटरनेशनल क्रिकेट का अनुभव दे सकती है।

यह भी पढ़ें:क्या MS Dhoni ने ले लिया IPL से रिटायरमेंट? CSK कोच ने बताया सबकुछ सच

इन-इन खिलाड़ियों को मिल सकता है Team India में मौका

BCCI आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में ईशान किशन को कप्तान के तौर पर चुन सकती है। वहीं वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, कार्तिक त्यागी, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव को स्क्वाड में खिलाड़ी के तौर पर जगह मिल सकता है। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर स्क्वाड का ऐलान नहीं हो जाता कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। लेकिन ऐसा होने के काफी आसार हैं।

आयरलैंड टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नितीश रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, हर्ष दुबे, रवि बिश्नोई, मयंक यादव, कार्तिक त्यागी, गुरनूर बराड़ और प्रिंस यादव।

FAQs

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज कब शुरु होगी?
26 जून से

यह भी पढ़ें: अब अपने राज्य बिहार के लिए IPL खेलेंगे वैभव-ईशान! टीम के लिए मिल गया ओनर, जानें पूरा मामला

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!