Posted inक्रिकेट (Cricket)

नेट बॉलर्स के रूप में इन 5 IPL स्टार्स की चमकी किस्मत, कोच गौतम गंभीर ने AFG टेस्ट के लिए दिया बड़ा मौका

नेट बॉलर्स के रूप में इन 5 IPL स्टार्स की चमकी किस्मत, कोच गौतम गंभीर ने AFG टेस्ट के लिए दिया बड़ा मौका

5 IPL Stars Selected As Net Bowlers For Team India: आईपीएल का मंच हमेशा ही टीम इंडिया में जगह बनाने में मददगार रहा है। वहीं, जिन खिलाड़ियों को मुख्य स्क्वाड में जगह नहीं मिलती है, वे चयनकर्ता और हेड कोच की गुड लिस्ट में आ जाते हैं और बाद में जब कभी किसी भी जगह अवसर आता है तो इन खिलाड़ियों को फिट कर दिया जाता है। इस बार भी कई खिलाड़ियों को अफगानिस्तान सीरीज में आईपीएल के कारण चुना गया है।

दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ भारत को 1 टेस्ट और 3 वनडे खेलने हैं। दोनों फॉर्मेट के मुकाबलों के लिए 19 मई को BCCI ने 30 खिलाड़ियों को 15-15 के दो स्क्वाड में चुना था। गुरनूर बरार, प्रिंस यादव, हर्ष दुबे और मानव सुथार जैसे नए चेहरों को पहली बार मौका मिला।

भारत को सबसे पहले 6 जून से अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मुल्लनपुर में खेलना है। इससे पहले हेड कोच गौतम गंभीर ने 5 IPL स्टार्स को नेट गेंदबाज के रूप में चुनकर गुड न्यूज दे दी है। चलिए आपको बताते हैं किनका चयन हुआ है और वे किस आईपीएल टीम का हिस्सा थे।

टीम इंडिया के साथ नेट गेंदबाज के रूप में नजर आएंगे ये 6 खिलाड़ी

नेट बॉलर्स के रूप में इन 5 IPL स्टार्स की चमकी किस्मत, कोच गौतम गंभीर ने AFG टेस्ट के लिए दिया बड़ा मौका

दरअसल, IPL 2026 का समापन 31 मई को हुआ है और इसी के पांच दिन बाद टीम इंडिया को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट खेलना है। टेस्ट स्क्वाड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो आईपीएल फाइनल का भी हिस्सा थे और इससे पहले लीग स्टेज में भी नजर आए। इसी वजह से गर्मी के मौसम में खिलाड़ियों का वर्कलोड मैनेज करना काफी अहम है। यही कारण है कि अभ्यास के लिए स्क्वाड में शामिल गेंदबाजों का इस्तेमाल कम हो, इसके लिए कुल छह गेंदबाजों का चयन नेट गेंदबाज के रूप में हुआ है। इन गेंदबाजों में गुरजपनीत सिंह, आकिब नबी, प्रिंस यादव, सारांश जैन, जीशान अंसारी और शिवांग कुमार शामिल हैं।

छह नेट गेंदबाजों में से 5 IPL 2026 में थे शामिल

इन गेंदबाजों में से पांच IPL 2026 के दौरान अलग-अलग टीमों का हिस्सा थे। गुरजपनीत ने चेन्नई सुपर किंग्स का प्रतिनिधित्व किया था और कुछ मुकाबले भी खेले थे। वहीं, आकिब नबी दिल्ली कैपिटल्स में थे लेकिन उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज प्रिंस यादव ने काफी प्रभावित किया था और उन्होंने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए 16 विकेट लिए, जिसके कारण अफगानिस्तान वनडे सीरीज में उनका चयन हुआ। लेग स्पिनर जीशान अंसारी और चाइनामैन शिवांग कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में थे। इस सीजन जीशान को एक भी मैच में नहीं खिलाया गया लेकिन शिवांग लगातार खेलते नजर आए।

FAQs

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच कहां खेला जाना है?
मुल्लनपुर

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने से खुश नहीं रविचंद्रन आश्विन, बताया कौन था उस अवार्ड का सही हकदार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!