Posted inIndian Premier League (IPL)

Vaibhav Sooryavanshi के ‘प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट’ बनने से खुश नहीं रविचंद्रन आश्विन, बताया कौन था उस अवार्ड का सही हकदार

Ravichandran Ashwin Unhappy with Vaibhav Sooryavanshi Being Named ‘Player of the Tournament’; Reveals Who Was the True Deserving Recipient of the Award

Vaibhav Sooryavanshi: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 में अपने दमदार बल्लेबाजी के बलबूते इतिहास रचा। वो सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने, जिसने आईपीएल ऑरेंज कप जीती, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड भी अपने नाम किया।

उनके दमदार प्रदर्शन और उनके ग्रोथ को देख कई लोग काफी ज्यादा खुश हुए और वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की। लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्टार स्पिन बोलिंग ऑलराउंडर आर अश्विन को यह फैसला बिल्कुल भी सही नहीं लगा और उनके अनुसार इस अवॉर्ड का हकदार कोई दूसरा खिलाड़ी था। तो आइए जान लेते हैं कि वैभव सूर्यवंशी का प्रदर्शन कैसा रहा और आर अश्विन जिस खिलाड़ी को अवॉर्ड देने की मांग कर रहे हैं उसका प्रदर्शन कैसा रहा।

776 रन बना Vaibhav Sooryavanshi बने प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

Vaibhav Suryavanshi Named Player of the Tournament After Scoring 776 Runs
Vaibhav Sooryavanshi Named Player of the Tournament After Scoring 776 Runs

15 साल के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने आईपीएल 2026 में शुरुआत से ही दमदार बल्लेबाजी की और एक शतक और पांच अर्धशतक के बलबूते उन्होंने इस सीजन 16 मैचों की 16 पारियों में कुल 776 रन बनाए। वो इस दौरान कई रिकॉर्ड तोड़ पारियां खेलने में कामयाब हुए और उनकी बल्लेबाजी की चर्चा हर जगह की गई। लेकिन अश्विन को वैभव का अवॉर्ड जितना पसंद नहीं आया और उन्होंने भुवनेश्वर कुमार को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने जाने का असली हकदार बताया।

अश्विन ने कही ये बात

आर अश्विन का मानना है कि आईपीएल 2026 फाइनल का प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड और प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवॉर्ड किसी और को नहीं बल्कि भुवनेश्वर कुमार को मिलना चाहिए था, क्योंकि उन्होंने इस पूरे सीजन सबसे अच्छी गेंदबाजी की।

रविचंद्रन अश्विन ने अपने YouTube चैनल पर कहा, “भुवनेश्वर कुमार पूरे टूर्नामेंट में ज़बरदस्त रहे। मेरे हिसाब से, उन्हें ‘प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट’ होना चाहिए था और साथ ही ‘प्लेयर ऑफ़ द मैच’ भी।”

यह भी पढ़ें: BCCI का बड़ा कदम, IPL से खत्म होने जा रहा है ये विवादित नियम! आईपीएल 2027 से नहीं दिखेगा ये ‘बकवास’ रूल

ऐसा रहा था भुवी का प्रदर्शन

36 वर्षीय भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में आरसीबी के लिए 16 मैचों में 28 विकेट चटकाए और इस टीम के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 23 रन देकर चार विकेट रहा। उनकी इकोनामी 7.95 और औसत 17.89 जबकि स्ट्राइक रेट 13. 5 का रहा।

पूरे टूर्नामेंट वैभव सूर्यवंशी की तरह ही भुवनेश्वर कुमार का भी इंपैक्ट सबसे बड़ा रहा। भुवनेश्वर कुमार पर्पल कैप विनर एक बार फिर बन सकते थे। लेकिन अंतिम समय पर कगिसो रबाडा ने एक विकेट अधिक लेकर उन्हें पीछे छोड़ दिया।

FAQs

भुवनेश्वर कुमार ने आईपीएल 2026 में कितने विकेट लिए?
28 विकेट

यह भी पढ़े: IPL 2026 की फ्लॉप XI का ऐलान, Bumrah, Pant और Hardik जैसे दिग्गज भी शामिल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!