Posted inक्रिकेट (Cricket)

Rajasthan Royals की रिटेंशन लिस्ट से कटेगा इन 4 खिलाड़ियों का नाम, IPL 2027 से पहले किए जाएंगे रिलीज

Rajasthan Royals की रिटेंशन लिस्ट से कटेगा इन 4 खिलाड़ियों का नाम, IPL 2027 से पहले किए जाएंगे रिलीज

Rajasthan Royals Can Release These 4 Players: आईपीएल 2026 से राजस्थान रॉयल्स का भी सफर समाप्त हो गया। लीग स्टेज के पहले चरण में लगातार चार जीत के बाद, राजस्थान की हालत खराब हो गई और कई हार का सामना करना पड़ा लेकिन फिर भी किसी तरह टीम ने 16 अंक हासिल कर प्लेऑफ में जगह बनाई थी। इसके बाद, एलिमिनेटर में शानदार प्रदर्शन करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद को बाहर कर क्वालीफायर 2 में अपना स्थान पक्का किया।

हालांकि, टीम इससे आगे नहीं बढ़ पाई, क्योंकि उसे गुजरात टाइटंस के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी। इसी वजह से उसे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा। इस सीजन राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के लिए कई खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन कुछ ने निराश भी किया, जबकि कुछ के बेहतर विकल्प मिल गए। ऐसे में हम उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें IPL 2027 के लिए राजस्थान रॉयल्स शायद रिटेन न करे।

इन 4 खिलाड़ियों को IPL 2027 से पहले राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) कर सकती है रिलीज

Rajasthan Royals की रिटेंशन लिस्ट से कटेगा इन 4 खिलाड़ियों का नाम, IPL 2027 से पहले किए जाएंगे रिलीज

1. शिमरोन हेटमायर

राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के साथ शिमरोन हेटमायर लंबे समय से जुड़े हुए हैं। अब तक वह इस फ्रेंचाइज़ी के साथ पांच सीजन बिता चुके हैं। हालांकि, अब लगता है कि उनकी विदाई तय है। इस सीजन के लिए 11 करोड़ में रिटेन किए गए हेटमायर को 8 मैचों में मौका मिला लेकिन वह सिर्फ 78 रन ही बना पाए। उनका औसत सिर्फ 13 का रहा। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया था। इसी वजह से उनसे राजस्थान को काफी उम्मीदें थी लेकिन उन्होंने निराश किया। यही वजह है कि इस कैरेबियाई खिलाड़ी को IPL 2027 के लिए रिटेन किए जाने की उम्मीद कम ही है।

2. रवि बिश्नोई 

लखनऊ सुपर जायंट्स से रिलीज होने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को मिनी ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 7.20 करोड़ में खरीदा था। बिश्नोई ने आईपीएल 2026 के शुरूआती मैचों में काफी अच्छा भी किया। ओवरऑल 9 मैचों में 9.88 के इकॉनमी रेट से 11 विकेट लिए। इस प्रदर्शन को खराब नहीं कहा जा सकता लेकिन कम कीमत पर खरीदे गए यश राज पुंजा का प्रदर्शन भी काफी अच्छा रहा, इसी वजह से उन्हें लगातार मौके मिले और और आखिरी में बिश्नोई को तवज्जो नहीं दी गई। पुंजा ने 8 मैचों में 9 विकेट चटकाए और उनका इकॉनमी रेट 9.20 का रहा। ऐसे में राजस्थान की टीम बिश्नोई को रिलीज कर IPL 2027 के ऑक्शन के लिए अपनी पर्स वैल्यू बढ़ाना चाहेगी।

3. तुषार देशपांडे 

आईपीएल 2026 के लिए तेज गेंदबाज तुषार देशपांडे को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 6.50 करोड़ में रिटेन किया था। हालांकि, उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा, इसी वजह से उन्हें ज्यादा मैच भी नहीं खिलाए गए। तुषार ने 7 मुकाबले खेले और 11.95 के खराब इकॉनमी रेट से 4 विकेट ही चटकाए। इस प्रदर्शन को किसी भी लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता है। वहीं, अब टीम के पास अन्य विकल्प भी हैं। इसी वजह से तुषार को IPL 2027 के लिए रिटेन किए जाने की संभावना कम ही नजर आती है।

4. संदीप शर्मा 

आईपीएल में लंबे समय तक अपनी चमक बिखेरने वाले तेज गेंदबाज संदीप शर्मा का जलवा इस बार नहीं दिखा। 4 करोड़ में रिटेन किए गए संदीप को राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने 6 मैचों में मौका दिया, जिनमें 11.38 के इकॉनमी रेट से रन लुटाकर उन्होंने 5 विकेट ही लिए। 33 साल के संदीप के पास अब गति भी नहीं है और स्विंग की क्षमता भी कम हो गई है। ऐसे में राजस्थान की टीम उन्हें रिलीज करते हुए किसी युवा तेज गेंदबाज पर IPL 2027 के लिए भरोसा दिखा सकती है।

FAQs

IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स ने कहां तक सफर तय किया?
क्वालीफायर 2

यह भी पढ़ें: IPL 2026 खेलने के लिए Vaibhav Sooryavanshi को मिले सिर्फ 1.10 करोड़, जानें अब 2027 में मिलेगी कितनी रकम

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!