Vaibhav Sooryavanshi, IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 सीजन के सबसे ज्यादा सफल बल्लेबाज रहे। इस 15 साल के युवा खिलाड़ी ने राजस्थान रॉयल्स को ट्रॉफी जीताने के लिए सबसे ज्यादा दम ख़म लगाया। हालांकि टीम को क्वालीफायर 2 में हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
लेकिन अब फैंस के मन में यह सवाल आ रहा है कि वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2027 सीजन के लिए कितने रुपए मिलेंगे, क्योंकि उनकी ब्रांड वैल्यू काफी ज्यादा बढ़ गई है और उन्होंने अपने प्रदर्शन से भी हर किसी को हैरान कर दिया है।
सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने Vaibhav Sooryavanshi

15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए आईपीएल 2026 में 16 मैचों में कुल 776 रन बनाए और वो सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में टॉप पर रहे। उन्होंने इस दौरान एक शतक जबकि 5 अर्धशतक जड़ा। उनका औसत 48.50 और स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा।
वैभव सूर्यवंशी ने अपने बल्लेबाजी के बलबूते हर किसी को हैरान परेशान करके रख दिया। लेकिन उनका ट्रॉफी जीत पाने का सपना अधूरा रह गया। मगर उन्होंने फैंस के दिलों पर जो छाप छोड़ी है वो आने वाले कई सालों तक कोई नहीं मिला सकेगा। आईपीएल 2026 में RR ने उन्हें खेलने के लिए 1.10 करोड़ रुपये दिए और अब सवाल है कि अगले सीजन यानी 2027 में उन्हें कितने रुपये मिलेंगे।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final LIVE: RCB बनाम GT फाइनल फ्री में कहां देखें? जान लें प्रसारण की पूरी डिटेल
आईपीएल 2027 में मिलेंगे इतने करोड़ रुपये
बता दें कि वैभव सूर्यवंशी को आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और 2026 सीजन में भी उन्हें इतने ही रुपए मिले थे। इस वजह से 2027 में भी उन्हें 1.10 करोड़ रुपये ही मिलेंगे, क्योंकि RR ने उनके साथ 3 साल का कॉन्ट्रैक्ट किया है और यह कॉन्ट्रैक्ट में तीनों साल के लिए एक जितनी सैलरी होती है।
यही वजह है कि आईपीएल 2026 में कमाल करने के बाद भी उन्हें 2027 में 1.10 करोड़ रुपये ही दिए जाएंगे। हां, यह जरूर है कि वैभव सूर्यवंशी को प्रदर्शन करने के चलते अन्य जगहों से काफी ज्यादा मोटी कमाई हो रही है और वो आगे और मोटी कमाई करेंगे।
हाल ही में मिला 12 करोड़ का ऑफर
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वैभव सूर्यवंशी को हाल ही में 12 करोड़ रुपये का ऑफर मिला है। यह ऑफर उन्हें बेट पर स्टीकर लगाने के लिए दिया गया है। हालांकि अभी तक वैभव ने यह ऑफर एक्सेप्ट नहीं किया है। लेकिन जल्द ही कर सकते हैं और इसका आधिकारिक ऐलान भी हो सकता है।
FAQs
Vaibhav Sooryavanshi की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: RCB Playing XI: साल्ट, कोहली, पड्डीकल, पाटीदार, डेविड…… फाइनल मुकाबले के लिए आरसीबी की अंतिम-11 हुई DONE