Posted inक्रिकेट (Cricket)

घबराने की जरूरत नहीं! Mumbai Indians ऐसे कर सकती है क्वालीफाई, जानें कितने मैच जीतने होंगे?

घबराने की जरूरत नहीं! Mumbai Indians ऐसे कर सकती है क्वालीफाई, जानें कितने मैच जीतने होंगे?

Mumbai Indians playoff scenario: आईपीएल 2026 में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अभी तक उम्मीदों के विपरीत रहा है। सीजन के आगाज से पहले ऑन पेपर टीम काफी मजबूत लग रही थी, क्योंकि स्क्वाड में कई टॉप के भारतीय खिलाड़ी शामिल थे। वहीं, विदेशी प्लेयर्स का भी कॉम्बिनेशन अच्छा था। इसके बावजूद जब मुकाबलों की शुरुआत हुई तो मुंबई का हाल मैच दर मैच खराब होता चला गया।

आलम ये है कि अब काफी सारे लोगों को लगने लगा है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए प्लेऑफ के रास्ते बंद हो गए हैं लेकिन हम आपको वो समीकरण बताएंगे, जिसके तहत MI अभी भी अगले राउंड में जा सकती है। हालांकि, उससे पहले हम मौजूदा सीजन में टीम के प्रदर्शन और अंक तालिका में स्थिति जान लेते हैं।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का परफॉरमेंस और पॉइंट्स टेबल में स्थिति

घबराने की जरूरत नहीं! Mumbai Indians ऐसे कर सकती है क्वालीफाई, जानें कितने मैच जीतने होंगे?

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने आईपीएल 2026 में अपने सफर की शुरुआत कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ की थी और पहले मैच में 6 विकेट से जीत दर्ज की थी। हालांकि, इसके बाद अगले चार मैचों में MI का हाल काफी खराब रहा और उसे हार का सामना करना पड़ा। इन चार मैचों में मुंबई को दिल्ली कैपिटल्स ने 6 विकेट, राजस्थान रॉयल्स ने 27 रन, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 रन और पंजाब किंग्स ने 7 विकेट से हराया।

इसके बाद, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने अपने छठे मैच में धमाकेदार प्रदर्शन किया और गुजरात टाइटंस को 99 रनों के बड़े अंतर से हराया। यहां से लगा कि मुंबई की टीम अब आगे अच्छा करेगी लेकिन अगले मैच में जो हुआ, उसकी उम्मीद शायद ही उसने की होगी। MI को चेन्नई सुपर किंग्स के हाथों 103 रनों से हार झेलनी पड़ी, जो आईपीएल इतिहास में उसके लिए सबसे बड़ी रनों के अंतर से हार रही। इसके बाद, अपने पिछले मैच में हार्दिक पांड्या की टीम को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 6 विकेट से शिकस्त झेलनी पड़ी।

इस तरह मुंबई इंडियंस ने अभी तक IPL 2026 में 8 मैच खेले हैं और उसे सिर्फ 2 में ही जीत मिली है और 6 में हार का सामना करना पड़ा है। MI के खाते में दो जीत के कारण 4 अंक हैं और टीम अंक तालिका में नौवें स्थान पर है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का 6 मैचों में हार के बाद प्लेऑफ का समीकरण

आईपीएल में प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए 16 अंक हासिल करना सुरक्षित माना जाता है। ज्यादातर मौकों पर टीमों को इतने अंक के साथ प्लेऑफ का टिकट मिल जाता है और दूसरों के नतीजों पर भी काफी हद तक निर्भर रहने की जरूरत नहीं होती है। इसी वजह से माना जा सकता है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को भी प्लेऑफ में आराम से जगह बनाने के लिए इतने अंकों तक पहुंचना होगा।

यहां तक पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को अब अपना हर मैच जीतना होगा। मौजूदा समय में MI के पास 4 अंक हैं और 16 पॉइंट्स तक पहुंचने के लिए उसे 12 और अंक चाहिए होंगे। मुंबई ने अपने 8 मैच खेल लिए हैं और लीग स्टेज में अभी उसके 6 ही मैच बाकी हैं, यानी हार्दिक पांड्या की टीम को हर मैच में जीत दर्ज करनी होगी, तभी आसानी से प्लेऑफ में जगह बनाई जा सकती है। लेकिन अगर कोई मैच रद्द होता है या फिर मुंबई को हार मिलती है तो उसके लिए आगे का रास्ता काफी मुश्किल हो जाएगा। 15 और 14 अंक के साथ भी अगले राउंड में जगह बनाई जा सकती है लेकिन फिर दूसरी टीमों के रिजल्ट भी अहमियत रखेंगे।

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के शेष 6 लीग मैचों का शेड्यूल

  • 2 मई – बनाम चेन्नई सुपर किंग्स, चेन्नई (शाम 7:30 बजे)
  • 4 मई – बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स, मुंबई (शाम 7:30 बजे)
  • 10 मई – बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, रायपुर (शाम 7:30 बजे)
  • 14 मई – बनाम पंजाब किंग्स, धर्मशाला (शाम 7:30 बजे)
  • 20 मई – बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स, कोलकाता (शाम 7:30 बजे)
  • 24 मई – बनाम राजस्थान रॉयल्स, मुंबई, (दोपहर 3:30 बजे)

FAQs

IPL 2026 के प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए मुंबई इंडियंस को अभी कितने अंक चाहिए?
12 अंक
मुंबई इंडियंस को अभी लीग स्टेज में कितने मैच खेलने हैं?
6

यह भी पढ़ें: PSL में LIVE कमेंट्री के दौरान रोमांस करने लगे Ramiz Raja-Lisa Sthalekar, चालू कैमरे में हो गया सबकुछ रिकॉर्ड

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!