वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल में डेब्यू का मौका दिया और जब से उन्होंने डेब्यू किया है तब से क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने में लगे हुए हैं। वो दिन प्रतिदिन गेंदबाजों के दिल में अपना खौफ बैठा रहे हैं।
15 साल की उम्र में वैभव कई तजुर्बेदार खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन से बड़े से बड़ा गेंदबाज उनका फैन बन गया है। लेकिन हाल ही में एक ऐसी खबर सामने आई है, जो थोड़ी चौंकाने वाली है। खबर है कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) आईपीएल ऑक्शन में एंट्री मार सकते हैं और मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं।
साल 2025 में Vaibhav Sooryavanshi ने की थी एंट्री

बता दें कि 13 साल की उम्र में आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने एंट्री मारी थी और उस दौरान राजस्थान रॉयल्स ने 1.10 करोड़ रुपये में उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।
इसके बाद 14 साल की उम्र में उन्होंने आरआर के लिए डेब्यू किया और पहले सीजन में ही एक शतक और एक अर्धशतक जड़ आईपीएल में अपने आगमन का ऐलान कर दिया। 2026 सीजन में भी वो कमाल कर रहे हैं और अब तक एक शतक और दो अर्धशतक जड़ चुके हैं। लेकिन खबर है कि वह आने वाले टाइम में मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन सकते हैं और राजस्थान रॉयल्स को अलविदा कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच आई शॉकिंग खबर! 3 खिलाड़ियों को बोर्ड ने किया सस्पेंड, पूरा क्रिकेटर करियर बर्बाद
Vaibhav मुंबई इंडियंस में कर सकते हैं एंट्री
इंग्लैंड क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज स्ट्रअर्ट ब्रॉड में राजस्थान रॉयल्स के स्काउटिंग टीम और अकादमी की तारीफ की और बोला कि यह बहुत ज़्यादा दबाव वाला काम है, उसे तीन साल तक सिर्फ़ टीम के साथ रखना। इसका क्या फ़ायदा? ऐसा तो है नहीं कि आप उसे 10 साल के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन कर सकते हैं। अगर उसे मौका मिला तो हो सकता है वह मुंबई इंडियंस या किसी और टीम में चला जाए।
ब्रॉड ने आगे कहा, “मेरा मतलब है, सच कहूँ तो, जब वह अगली बार खिलाड़ियों को रिटेन करने के दौर में आएगा, तो अगर वह चाहे तो ऑक्शन में जा सकता है।”
मालूम हो कि कुछ दिनों पहले भारत के पूर्व खिलाड़ी ने भी यही कहा था कि आने वाले समय में वैभव सूर्यवंशी मुंबई इंडियंस के लिए खेल सकते हैं। और इन तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स की बात में कोई भी दो राय नहीं है, क्योंकि मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की सबसे सफल फ्रेंचाइजियों में से एक होने के साथ-साथ सबसे अमीर फ्रेंचाइजी भी है।
यह टीम ओवर द टेबल ही नहीं बल्कि अंडर द टेबल पैसे देकर भी खिलाड़ियों को अपने स्क्वाड का हिस्सा बना सकती है, जिस तरह से 2024 सीजन से पहले इसने गुजरात से हार्दिक को अपने खेमे में शामिल किया था। कुछ रिपोर्टर्स की मानें तो हार्दिक को 100 करोड़ रुपये में MI ने अपना हिस्सा बनाया था।
कुछ ऐसा है वैभव सूर्यवंशी का करियर
वैभव सूर्यवंशी के क्रिकेट करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने इंडिया के लिए डेब्यू नहीं किया है। लेकिन इंडिया अंडर-19 और इंडिया ए के लिए खेलते नजर आ चुके हैं। डोमेस्टिक क्रिकेट में उन्होंने बिहार के लिए भी खेला है।
अब तक आठ फर्स्ट क्लास मैचों में वो 207 रन, 8 लिस्ट ए मैचों में 353 रन और 27 टी20 मैचों में 1101 रन बना चुके हैं। सिर्फ आईपीएल की बात करें तो आईपीएल में उन्होंने दो शतक और तीन अर्धशतक के साथ अब तक 16 मैचों में 652 रन बना रखे हैं।