CSK vs MI, Match Prediction: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच भिड़ंत का दोबारा मजा मिलने वाला है। इन दोनों टीमों के बीच सीजन में दो मुकाबले तय थे, जिसमें एक 23 अप्रैल को खेला गया था और अब दूसरा 2 मई को खेला जाएगा। हालांकि, पिछली बार टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुई थी लेकिन इस बार चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में मैच का आयोजन होगा।
इस लेख में हम आपको CSK vs MI मैच प्रीव्यू, लाइव स्ट्रीमिंग, हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, संभावित प्लेइंग XI और मुकाबले के संभावित स्कोर के बारे में जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
CSK vs MI मैच प्रीव्यू

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का 44वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच शनिवार, 2 मई को शाम 07:30 बजे से खेला जाएगा। यह मुकाबला CSK के होम ग्राउंड चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगा, जिसे चेपॉक के नाम से भी जाना जाता है। पिछली बार जब दोनों टीमों की टक्कर हुई थी तो चेन्नई सुपर किंग्स ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए मुंबई इंडियंस के खिलाफ रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड बनाया था और 103 रनों से बाजी मारी थी। ऐसे में MI की नजर पलटवार करने पर होगी।
रुतुराज गायकवाड़ के कप्तानी वाली चेन्नई की टीम ने अभी तक 8 मैचों में 3 जीत दर्ज की हैं और 6 अंक के साथ पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर है। वहीं, हार्दिक पांड्या की अगुआई में मुंबई की टीम ने भी अभी तक 8 मैच ही खेले हैं लेकिन उसे सिर्फ 2 में ही जीत मिली है और 4 अंक के साथ नौवें स्थान पर है।
CSK vs MI मैच डिटेल्स
- मैच: चेन्नई सुपर किंग्स vs मुंबई इंडियंस
- स्टेडियम: एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई
- तारीख: 2 मई
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 07:30 बजे
- लाइव टेलीकास्ट और स्ट्रीमिंग: स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क, JioHotstar ऐप/वेबसाइट
CSK vs MI हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 40
- चेन्नई सुपर किंग्स: 19 जीत
- मुंबई इंडियंस: 21 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
CSK vs MI मैच के लिए एमए चिदंबरम स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
चेन्नई में स्थित एमए चिदंबरम स्टेडियम को परंपरागत रूप से स्लो पिच वाला मैदान माना जाता है, जहां स्पिनर्स का बोलबाला होता है लेकिन पिछले कुछ सालों में यहां की कंडीशन काफी बदल गई हैं। अब मुकाबले लगातार हाई स्कोरिंग हो रहे हैं। वहीं, स्पिनर्स के मुकाबले तेज गेंदबाज ज्यादा प्रभावी साबित हुए हैं। पिछले 10 मैचों में 66% विकेट तेज गेंदबाजों के खाते में गए हैं। इस सीजन अभी तक चार मैच वेन्यू पर खेले गए हैं, जिनमें से तीन हाई-स्कोरिंग रहे हैं। वहीं, दो में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि दो में बाद में बैटिंग करने वाली टीम ने बाजी मारी है।
CSK vs MI दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
चेन्नई सुपर किंग्स: संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, कार्तिक शर्मा, जेमी ओवरटन, अकील हुसैन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, मुकेश चौधरी
इम्पैक्ट प्लेयर: उर्विल पटेल
मुंबई इंडियंस: विल जैक्स, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर
इम्पैक्ट प्लेयर: रॉबिन मिंज
CSK vs MI मैच को लेकर प्रेडिक्शन
टॉस: चेन्नई सुपर किंग्स
पावरप्ले का स्कोर: मुंबई इंडियंस (50-60), चेन्नई सुपर किंग्स (40-50)
10 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (90-100), चेन्नई सुपर किंग्स (80-90)
15 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (140-150), चेन्नई सुपर किंग्स (130-140)
20 ओवर का स्कोर: मुंबई इंडियंस (180-190), चेन्नई सुपर किंग्स (190-200)
मैच में सबसे ज्यादा रन: रयान रिकेलटन (मुंबई इंडियंस)
मैच में सबसे ज्यादा विकेट: अंशुल कंबोज (चेन्नई सुपर किंग्स)
मैच में 30+ रन बनाने वाले बल्लेबाज: रयान रिकेलटन और विल जैक्स (मुंबई इंडियंस), संजू सैमसन और रुतुराज गायकवाड़ (चेन्नई सुपर किंग्स)
मैच में 2+ विकेट लेने वाले गेंदबाज: एएम गजनफर और अश्वनी कुमार (मुंबई इंडियंस), अंशुल कंबोज और अकील हुसैन (चेन्नई सुपर किंग्स)
विजेता: चेन्नई सुपर किंग्स
FAQs
CSK vs MI मुकाबला कहां खेला जाना है?
यह भी पढ़ें: लगातार 5 जीत के बाद SRH को लगा बड़ा झटका, खूंखार तेज गेंदबाज हुआ बाहर; वर्ल्ड कप स्टार बना रिप्लेसमेंट