Posted inक्रिकेट (Cricket)

अब अपने राज्य बिहार के लिए IPL खेलेंगे वैभव-ईशान! टीम के लिए मिल गया ओनर, जानें पूरा मामला

अब अपने राज्य बिहार के लिए IPL खेलेंगे वैभव-ईशान! टीम के लिए मिल गया ओनर, जानें पूरा मामला

Bihar IPL Team: आईपीएल 2026 में बिहार के कई खिलाड़ी अपना जलवा दिखा रहे हैं। इसमें दो नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं, जो वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन के हैं। 15 वर्षीय वैभव ने राजस्थान रॉयल्स के लिए धूम मचा रखी है, वहीं सनराइजर्स हैदराबाद के लिए ईशान रनों की बारिश कर रहे हैं। इसके अलावा गोपालगंज के बेहद गरीब परिवार से आने वाले तेज गेंदबाज साकिब हुसैन ने भी काफी प्रभावित किया है।

बिहार के खिलाड़यों के IPL में दमदार प्रदर्शन के बीच एक उद्योगपति का दर्द छलका है, जिसका मानना है कि इतने सारे प्रतिभाशाली खिलाड़ियौं के बावजूद उनके राज्य को वो सम्मान और पहचान क्यों नहीं मिलता है। इससे यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि आगे चलकर क्या बिहार की IPL टीम नजर आ सकती है।

बिहार को क्रिकेट जगत में अभी पहचान और सम्मान न मिलने से यह उद्योगपति निराश

अब अपने राज्य बिहार के लिए IPL खेलेंगे वैभव-ईशान! टीम के लिए मिल गया ओनर, जानें पूरा मामला

बिहार की चर्चा किसी न किसी चीज को लेकर होती ही रहती है। हालांकि, अब चर्चा का मुख्य कारण क्रिकेट भी बन गया है। जब भी वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे खिलाड़ी आईपीएल में अच्छा करते हैं तो ‘एक बिहारी सब पे भारी’ जैसी लाइन ट्रेंड होने लगती है। साकिब हुसैन ने भी इस सीजन जब डेब्यू किया तो उनकी बैकग्राउंड स्टोरी से पता चला कि वह भी बिहार के गोपालगंज से आते हैं और उनकी कहानी भी काफी प्रेणादायक है।

एक तरफ जहां बिहार से कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी IPL में अपना जलवा दिखा रहे हैं, वहीं अभी तक इस राज्य को उतनी तवज्जो नहीं दी जाती यही और इसी चीज को लेकर वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने निराशा जाहिर की है।

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने बिहार को लेकर कही बड़ी बात

22 मई की सुबह वेदांता ग्रुप के चेयरमैन अनिल अग्रवाल ने बिहार को लेकर एक लंबा-चौड़ा पोस्ट किया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर पर ग्राउंड की तस्वीर पोस्ट की, जिस पर बिहार लिखा हुआ था। वहीं, इसके बाद उन्होंने लिखा कि क्या आपको नहीं लगता है कि बिहार भी IPL में अपनी एक टीम का हकदार है।

अनिल अग्रवाल ने अपने ट्वीट में लिखा,

“क्या आपको नहीं लगता कि बिहार भी चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स की तरह एक बेजोड़ टीम का हकदार है बिहार की धरती ने देश को कई असाधारण क्रिकेटर दिए हैं। पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों का सामना करते हुए वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक बनाया। समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पदार्पण करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। और आज, गोपालगंज के एक साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हैं। लेकिन एक बात मुझे हमेशा परेशान करती है: क्रिकेट में हमारे बिहार को अभी तक वह पहचान और सम्मान क्यों नहीं मिला है जिसके हम हकदार हैं?”

बिहार के युवाओं और क्रिकेट टीम को समर्थन देने की कही बात

वेदांता ग्रुप के चेयरमैन ने आगे लिखा,

“बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में उत्कृष्टता प्राप्त करने के पूर्ण अवसर मिलें और हमारे खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचा और सहयोग यहीं बिहार में मिले, यह सुनिश्चित करना हमेशा से मेरा सपना और प्रयास रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि यदि हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो बिहार से उभरने वाली टीम विश्व की सर्वश्रेष्ठ टीम बनेगी। और मैं इस प्रयास में बिहार के युवाओं के साथ मजबूती से खड़ा हूं। मैं बिहार क्रिकेट टीम और उसके खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए अपनी ओर से बिना शर्त समर्थन दूंगा। मेरे लिए बिहार सिर्फ एक राज्य नहीं, इमोशन है। और अब हमारे राज्य की प्रतिभाओं के मैदान पर चमकने का समय आ गया है।”

FAQs

IPL 2026 में बिहार से ताल्लुक रखने वाले कौन से 3 क्रिकेटर धमाल मचा रहे हैं?
वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन और साकिब हुसैन

यह भी पढ़ें: ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी जाना हुआ तय, अब संजू नहीं IPL 2027 में यह खिलाड़ी होगा CSK का कप्तान

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!