Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

बिहार सरकार ने ईशान किशन को दिया बड़ा तोहफा, इतने करोड़ों की धनराशि से किया सम्मानित

The Bihar Government has bestowed a grand gift upon Ishan Kishan, honoring him with a monetary reward worth crores.

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने साल 2024 के बाद जाकर इस साल भारतीय टीम में वापसी की और वापसी करने के साथ ही उन्होंने अपने प्रदर्शन से सारे रिकॉर्ड तोड़ डालें। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में वो इंडिया के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में से एक रहे और इसका उन्हें इनाम भी मिला है। हाल ही में बिहार सरकार ने उन्हें एक करोड़ की इनाम राशि दी है।

Ishan Kishan को मिला बड़ा तोहफा

The Bihar government has given a sum of one crore rupees to Ishan Kishan.
The Bihar government has given a sum of one crore rupees to Ishan Kishan.

दरअसल, बिहार सरकार ने ईशान किशन (Ishan Kishan) को एक करोड़ रुपये की राशि दी है। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दमदार प्रदर्शन कर भारत और राज्य का नाम रोशन करने के लिए उन्हें यह इनामी राशि दी गई है। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें यह इनामी राशि प्रदान की और कामना की कि वह आगे भी ऐसे ही राज्य और देश का नाम रोशन करें और भारत को अनगिनत मैचों में जीत दिलाएं।

एक सोशल मीडिया पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा, “बिहार के लाल ईशान किशन ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन कर देश और राज्य दोनों का गौरव बढ़ाया है।”

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK: मिचेल मार्श की तूफानी पारी और निकोलस पूरन के फिनिशिंग शो से लखनऊ ने चेन्नई को 7 विकेट से हराया

जीत में निभाई थी अहम भूमिका

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए काफी दमदार प्रदर्शन किया था। 9 मैचों में उन्होंने तीन अर्धशतक के साथ 317 रन बनाए थे और टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे जबकि भारत की ओर से दूसरे स्थान पर रहे थे।

टॉप ऑर्डर में उनके बल्लेबाजी के बलबूते ही भारत खिताब जीतने में सफल हुआ था और इस समय वह आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए भी कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुछ ऐसा है ईशान किशन का रिकॉर्ड

ईशान किशन (Ishan Kishan) ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में कुल मिलाकर अब तक 2339 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक दोहरा शतक, एक शतक और 18 अर्धशतक जड़ा है। वहीं फर्स्ट क्लास क्रिकेट में वो 3893, लिस्ट ए में 4023 और टी20 में 6739 रन बना चुके हैं। सिर्फ आईपीएल में उन्होंने 3418 रन बना रखे हैं।

FAQs

Ishan Kishan की उम्र क्या है?
27 साल

यह भी पढ़ें: “मिच मार्श और जोश इंग्लिस ने हमारा पूरा प्लान बिगाड़ दिया”, LSG से हार के बाद CSK के कप्तान Ruturaj Gaikwad का बड़ा बयान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!