Ruturaj Gaikwad: एमएस धोनी के कप्तान पद से हटने के बाद से चेन्नई सुपर किंग्स को लीड करने की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ संभाल रहे हैं। लेकिन अब ऋतुराज आगे इस टीम की कप्तानी करते दिखाई नहीं देंगे और न ही संजू सैमसन को कप्तान बनाया जाएगा। इस टीम में एक अलग खिलाड़ी के कप्तान बनने की संभावना है। तो आइए जानते हैं सीएसके का नया कप्तान कौन बन सकता है।
Ruturaj Gaikwad से छीनी जाएगी कप्तानी

आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से कुछ ही दिन पहले कप्तान पद से इस्तीफा दे दिया था और ऋतुराज गायकवाड़ को अगला कप्तान अप्वॉइंट किया था और तब से ऋतुराज कुल 33 मैचों में कप्तानी करते दिखाई दे चुके हैं। लेकिन बतौर कप्तान उनका रिकॉर्ड सबसे खराब रहा है।
सीएसके के इस स्टार खिलाड़ी ने 33 मैचों में से महज 14 में जीत दर्ज की है और 19 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। उनका विनिंग परसेंटेज 42.42 का है, जो कि आईपीएल के सबसे खराब कप्तानों में उन्हें शामिल करता है। जब से गायकवाड़ कप्तान बने हैं तब से CSK प्लेऑफ में क्वालीफाई नहीं कर पाई है और यह आईपीएल इतिहास में पहली बार हुआ है, जब CSK लगातार तीन आईपीएल सीजन प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकी। यही कारण है कि अब उनसे कप्तानी छीन ली जाएगी।
संजू सैमसन को भी नहीं बनाया जाएगा कप्तान
बता दें कि संजू सैमसन बतौर बल्लेबाज भी उस तरीके का इंपैक्ट नहीं डाल सके हैं, जैसा कि उनसे उम्मीद की जाती है। कई आईपीएल सीजन में शतक जड़ने के बावजूद वो 500 रन का आंकड़ा मुश्किल से टच कर पाते हैं। ओवरऑल आईपीएल में उन्होंने 5181 रन बनाए हैं। लेकिन सिर्फ एक बार 500 से अधिक रन बनाया है।
आईपीएल 2026 में भी वो लगभग पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने दो शतक और एक अर्धशतक के बलबूते भी 457 रन बनाए। साथ ही साथ बतौर कप्तान भी वो आईपीएल में ट्रॉफी नहीं जीत पाए हैं। इस वजह से भी उन्हें कप्तान नहीं बनाया जाएगा।
यह भी पढ़ें: क्या MS Dhoni ने ले लिया IPL से रिटायरमेंट? CSK कोच ने बताया सबकुछ सच
हार्दिक पांड्या बनेंगे अगले कप्तान
वैसे तो यह खबर पूरी तरह से सच है या नहीं इसकी कोई भी पुष्टि नहीं की जा सकती। लेकिन रिपोर्ट्स है कि हार्दिक पांड्या सीएसके के अगले कप्तान बनेंगे, क्योंकि रिसेंटली रिपोर्ट आई थी कि मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाइजी हार्दिक पांड्या के हालिया प्रदर्शन से बिल्कुल भी खुश नहीं है और उन्हें वो दूसरे टीम के साथ ट्रेड करना चाह रही है और किसी अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाएगी।
ऐसे में वो CSK में जा सकते हैं और सीएसके के कप्तान बन सकते हैं। हार्दिक को इंटरनेशनल क्रिकेट से लेकर आईपीएल हर जगह कप्तानी करने का तजुर्बा है और वो एक आईपीएल ट्रॉफी भी जीत चुके हैं। साथ ही साथ एक बार उन्होंने टीम को फाइनल भी पहुंचाया है।
FAQs
CSK का कप्तान कौन है?
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान के नए टेस्ट कप्तान का हुआ ऐलान, अच्छी इंग्लिश बोलने वाले इस खिलाड़ी को मिली जिम्मेदारी