IPL 2026 Best XI: इंडियन प्रीमियर लीग का 19वां सीजन खत्म होने में अब सिर्फ एक मुकाबला शेष रह गया है। इस सीजन अब तक 73 मुकाबले खेले जा चुके हैं और अब 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस होगा। इन दोनों ही टीमों ने लीग स्टेज में टॉप 2 स्थान हासिल किए थे और अब इनके बीच ही टाइटल के लिए जंग होगी।
इस बीच टीम इंडिया के पूर्व स्पिनर और इंडियन प्रीमियर लीग के कमेंटरी पैनल में शामिल मुरली कार्तिक ने IPL 2026 की बेस्ट XI का चयन किया है, जबकि वैभव सूर्यवंशी को इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में रखा है और कप्तानी रजत पाटीदार को सौंपी है। मुरली की टीम में ऑरेंज कैप होल्डर साई सुदर्शन और पर्पल कैप होल्डर कगिसो रबाडा के साथ कई जबरदस्त खिलाड़ियों को चुना है। तो चलिए आपको बताते हैं कि किन खिलाड़ियों को जगह मिली है।
मुरली कार्तिक ने IPL 2026 की बेस्ट टीम में इन खिलाड़ियों का किया चयन

IPL 2026 की बेस्ट टीम में ओपनिंग कॉम्बिनेशन की बात करें तो, मुरली कार्तिक ने पूरी तरह से बाएं हाथ के बल्लेबाजों की जोड़ी को चुना है, जिनकी बल्लेबाजी शैली एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है। वैभव सूर्यवंशी और साई सुदर्शन, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 700 से अधिक रन बनाए हैं। मुरली ने विराट कोहली और शुभमन गिल जैसे ओपनर्स को नजरअंदाज कर दिया है। सूर्यवंशी ने सीजन में 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करने के बावजूद कमाल की निरंतरता दिखाई। वहीं, सुदर्शन ने अपनी कंसिस्टेंसी और क्लास से सभी को हैरान किया।
विराट कोहली को भले ही ओपनर के रूप में न चुना गया हो लेकिन मुरली कार्तिक ने उन्हें IPL 2026 की बेस्ट टीम में नंबर 3 पर रखा है। इसके बाद, ईशान किशन, कप्तान रजत पाटीदार, हेनरिक क्लासेन को जगह मिली है। ये तीनों ही खिलाड़ी धुआंधार बल्लेबाजी करते नजर आए हैं। पेसर्स और स्पिनर्स दोनों के खिलाफ बड़े शॉट खेलने में माहिर हैं। फिर ऑलराउंडर्स में नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या और सुनील नरेन हैं। क्रुणाल और नरेन ही स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे, इसी वजह से अन्य कोई स्पेशलिस्ट स्पिनर नहीं चुना गया है। तेज गेंदबाजी विभाग में भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा को शामिल किया गया है।
मुरली कार्तिक द्वारा चुनी गई IPL 2026 की बेस्ट टीम
वैभव सूर्यवंशी (इम्पैक्ट प्लेयर), साई सुदर्शन, विराट कोहली, ईशान किशन, रजत पाटीदार (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, सुनील नरेन, भुवनेश्वर कुमार, जोफ्रा आर्चर और कगिसो रबाडा
नोट: इस टीम का चयन मुरली कार्तिक ने क्रिकबज के शो पर किया है।
FAQs
मुरली कार्तिक ने IPL 2026 की बेस्ट टीम में इम्पैक्ट प्लेयर किसे चुना है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Final Tickets: RCB vs GT फाइनल टिकट की कीमत आई सामने, जानें कैसे और कहां से खरीदें