Posted inक्रिकेट (Cricket)

शतक से पहले क्यों नर्वस-90s में लड़खड़ा जाते हैं वैभव सूर्यवंशी? सुनील गावस्कर ने किया खुलासा, बताई उनकी कमजोरी

शतक से पहले क्यों नर्वस-90s में लड़खड़ा जाते हैं Vaibhav Sooryavanshi? सुनील गावस्कर ने किया खुलासा, बताई उनकी कमजोरी

Sunil Gavaskar reveals Vaibhav Sooryavanshi’s weakness: आईपीएल में अभी तक वैभव सूर्यवंशी ने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। 2025 में उन्होंने अपनी प्रतिभा का ट्रेलर दिखाया तो इस सीजन पूरी पिक्चर दिखाई, जो सुपरहिट रही। वैभव ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए 700 से ज्यादा रन बनाए और ऑरेंज कैप जीतने के प्रबल दावेदार बने हुए हैं। अभी तक वैभव ने अपने इंडियन प्रीमियर लीग में दो शतक जड़े हैं। हालांकि, ये संख्या पांच हो सकती थी, लेकिन वे तीन बार 90s में आउट हो गए।

एलिमिनेटर में 97 रनों की पारी खेलकर आउट होने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के पास क्वालीफायर 2 में सेंचुरी बनाने का मौका था लेकिन वे यहां भी चूक गए। इससे पहले लीग स्टेज में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 93 रनों की पारी खेलकर आउट हुए थे। जहां चारों तरफ सूर्यवंशी की गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई शानदार पारी की तारीफ हो रही है, वहीं पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने उनकी बड़ी कमजोरी का खुलासा कर दिया।

नर्वस 90s में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की सुनील गावस्कर ने बताई बड़ी कमजोरी

शतक से पहले क्यों नर्वस-90s में लड़खड़ा जाते हैं Vaibhav Sooryavanshi? सुनील गावस्कर ने किया खुलासा, बताई उनकी कमजोरी

दरअसल, आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) जब भी 90 से 100 के बीच में खेलते नजर आए हैं तो गेंदबाजों ने उन्हें शॉर्ट बॉल पर आउट किया है। क्वालीफायर 2 में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला। कगिसो रबाडा की छोटी गेंद पर वैभव ने टेनिस स्टाइल में शॉट लगाना चाहा लेकिन थर्ड मैन पर कैच आउट हो गए। इससे पहले इसी तरह का डिस्मिसल सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ भी देखने को मिला था। इसी वजह से जब गुजरात के खिलाफ सूर्यवंशी आउट हुए तो कमेंटरी कर रहे गावस्कर ने कहा,

“सभी गेंदबाज यही कहेंगे, ‘हमें उसकी कमजोरी मिल गई है’। जब वो 90 रन के आसपास हो, तब शॉर्ट बॉल फेंको। इससे पहले ऐसा करने से काम नहीं चलेगा। अगर वो 90 रन के आसपास है, तो शॉर्ट बॉल फेंको, डीप थर्ड फील्डर रखो, और तुम उसे आउट कर दोगे।”

इस तरह सुनील गावस्कर ने साफ़ कर दिया कि वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को नर्वस 90s में शॉर्ट गेंदों को खेलने में परेशानी होती है और शायद गेंदबाजों को उनकी इस कमजोरी का पता लग गया है।

IPL में सबसे कम गेंदों में 1000 रन का वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बनाया रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने भले ही शतक मिस कर दिया हो लेकिन उन्होंने अपनी शानदार पारी के दौरान आईपीएल में सबसे कम गेंदों पर 1000 रन पूरे करने का जबरदस्त रिकॉर्ड बना दिया। सूर्यवंशी ने 440 गेंदों में इस कारनामे को अंजाम देते हुए आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 545 गेंदें ली थीं। वहीं, टिम डेविड ने 560 और ट्रेविस हेड ने 575 गेंदों में ऐसा किया था। सूर्यवंशी ने इन सभी को पीछे छोड़कर इतिहास रच दिया।

FAQs

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी कितनी बार 90s में आउट हुए?
3

यह भी पढ़ें: Rajasthan Royals की रिटेंशन लिस्ट से कटेगा इन 4 खिलाड़ियों का नाम, IPL 2027 से पहले किए जाएंगे रिलीज

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!