Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs MI : विराट कोहली का शर्मनाक रिकॉर्ड, रोमांचक जीत के साथ RCB ने मुक़ाबले में बनाए कई बड़े रिकॉर्ड

RCB vs MI

RCB vs MI : आईपीएल 2026 के 54वें मुकाबले में रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला देखने को मिला, जहां आरसीबी ने आखिरी गेंद पर 2 विकेट से जीत दर्ज कर मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ की रेस से बाहर कर दिया। इस मैच में जहां एक तरफ विराट कोहली के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हुआ, वहीं दूसरी ओर आरसीबी ने कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए। टॉस जीतकर आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया।

पहले बल्लेबाज़ी करते हुए मुंबई इंडियंस ने तिलक वर्मा की अर्धशतकीय पारी और नमन धीर के 47 रनों की अहम पारी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने क्रुणाल पंड्या की शानदार 73 रनों की मैच जिताऊ पारी के दम पर आखिरी गेंद पर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ मैच में कई बड़े रिकॉर्ड भी बने, जिसने इस मुकाबले को और यादगार बना दिया।

RCB vs MI मुक़ाबले में बने सभी रिकार्ड्स पर एक नज़र :

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार डक पर आउट होने वाले भारतीय बल्लेबाज़

18 – दिनेश कार्तिक (234 पारियां)
18 – रोहित शर्मा (272 पारियां)
16 – पीयूष चावला (92 पारियां)
15 – मनदीप सिंह (98 पारियां)
15 – अजिंक्य रहाणे (192 पारियां)
14 – मनीष पांडे (162 पारियां)
14 – अंबाती रायुडू (187 पारियां)
13 – हरभजन सिंह (90 पारियां)
13 – पार्थिव पटेल (137 पारियां)
12 – रविचंद्रन अश्विन (98 पारियां)
12 – गौतम गंभीर (152 पारियां)
12 – विराट कोहली (270 पारियां)

RCB का IPL 2026 में पावरप्ले बल्लेबाज़ी रिकॉर्ड

2 से कम विकेट गंवाने पर – 7 मैचों में 6 जीत
2 या उससे ज्यादा विकेट गंवाने पर – 3 मैचों में 3 हार

आईपीएल में सबसे ज्यादा गोल्डन डक

12 – राशिद खान
10 – ग्लेन मैक्सवेल
8 – सुनील नरेन
8 – ईशान किशन
8 – विराट कोहली
7 – हरभजन सिंह
7 – दिनेश कार्तिक

आईपीएल में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी

278 – एमएस धोनी
278 – रोहित शर्मा
278 – विराट कोहली

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार 6 से कम इकॉनमी से पूरा स्पेल डालने वाले तेज गेंदबाज़

36 – भुवनेश्वर कुमार
35 – जसप्रीत बुमराह
30 – डेल स्टेन
30 – लसिथ मलिंगा
23 – संदीप शर्मा
20 – प्रवीण कुमार

आईपीएल के एक सीजन में ओपनर्स द्वारा सबसे ज्यादा छक्के

74 – RCB (2012)
69 – CSK (2018)
67 – RCB (2016)
66 – SRH (2024)
62 – MI (2026)
62 – RR (2025)

आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाली पारियां

142 – रोहित शर्मा
142 – विराट कोहली

आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 3 विकेट हॉल

6 – भुवनेश्वर कुमार (2026)
6 – हर्षल पटेल (2021)
5 – मोहम्मद शमी (2023)
5 – जसप्रीत बुमराह (2020)
5 – खलील अहमद (2019)
5 – आशीष नेहरा (2015)
5 – सोहेल तनवीर (2008)

आईपीएल में 20वें ओवर में सबसे ज्यादा रन चेज कर मैच जीतने वाली RCB

21 रन vs पुणे वॉरियर्स इंडिया, बेंगलुरु, 2012
15 रन vs दिल्ली कैपिटल्स, दुबई, 2021
15 रन vs मुंबई इंडियंस, रायपुर, 2026

MI और RCB के बीच पिछले 9 मुकाबलों का रिकॉर्ड

RCB जीती
RCB जीती
RCB जीती
RCB जीती
MI जीती
MI जीती
RCB जीती
RCB जीती
RCB जीती

मुंबई इंडियंस के खिलाफ रन चेज करते हुए आखिरी गेंद पर यह RCB की दूसरी जीत रही। इससे पहले RCB ने 2021 में चेन्नई में 160 रन का लक्ष्य हासिल करते हुए जीत हासिल की थी।

आईपीएल रन चेज में आखिरी गेंद पर सबसे ज्यादा जीत

9 – चेन्नई सुपर किंग्स
7 – मुंबई इंडियंस
5 – राजस्थान रॉयल्स
4 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
4 – गुजरात टाइटंस
4 – पंजाब किंग्स
3 – कोलकाता नाइट राइडर्स
3 – सनराइजर्स हैदराबाद
2 – गुजरात लायंस
2 – राइजिंग पुणे सुपरजायंट
2 – दिल्ली कैपिटल्स
2 – लखनऊ सुपर जायंट्स
1 – डेक्कन चार्जर्स

आईपीएल में आखिरी गेंद पर सबसे ज्यादा हार

8 – मुंबई इंडियंस
8 – कोलकाता नाइट राइडर्स
5 – चेन्नई सुपर किंग्स
4 – राजस्थान रॉयल्स
4 – दिल्ली कैपिटल्स
4 – पंजाब किंग्स
4 – सनराइजर्स हैदराबाद
3 – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
2 – गुजरात टाइटंस
2 – डेक्कन चार्जर्स
2 – पुणे वॉरियर्स इंडिया
1 – राइजिंग पुणे सुपरजायंट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का रिकॉर्ड 

2 हार – चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ
2 हार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ

यह IPL इतिहास का पहला सीजन है, जब मुंबई इंडियंस एक ही सीजन में CSK और RCB दोनों के खिलाफ अपने दोनों मुकाबले हार गई।

ये भी पढ़े : RCB vs MI: भुवी की घातक गेंदबाज़ी और क्रुणाल पंड्या की दमदार पारी से RCB की रोमांचक जीत, मुंबई प्लेऑफ की रेस से बाहर

FAQS

RCB vs MI के मैच का क्या नतीजा रहा ?

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया।

Vasu Jain

खेल सिर्फ मनोरंजन नहीं, एक कहानी है। मैं एक स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हूँ, जो 2007 से क्रिकेट...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!