Posted inक्रिकेट (Cricket)

RCB vs KKR मैच के बाद प्लेऑफ स्पॉट के करीब बेंगलुरु, कोलकाता का रास्ता हुआ मुश्किल; जानें IPL 2026 Points Table का पूरा हाल

RCB vs KKR मैच के बाद प्लेऑफ स्पॉट के करीब बेंगलुरु, कोलकाता का रास्ता हुआ मुश्किल; जानें IPL 2026 Points Table का पूरा हाल

IPL 2026 Points Table After RCB vs KKR Match: आईपीएल 2026 का 57वां मैच रायपुर में 13 मई को खेला गया, जिसमें घरेलू टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हराया। बारिश के कारण मैच देरी से शुरू हुआ लेकिन फिर फैंस का पूरा पैसा वसूल हुआ, क्योंकि उन्हें विराट कोहली की मास्टरक्लास देखने को मिली। कोहली ने नाबाद शतक लगाते हुए बेंगलुरु की 193 के टारगेट को चेज करने में मदद की। आरसीबी ने 5 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला अपने नाम कर लिया।

शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस दौरान अंगकृष रघुवंशी ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। वहीं, RCB के लिए तीन गेंदबाजों ने एक-एक विकेट लिया। जवाब में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 19.1 ओवर में ही 4 विकेट के नुकसान पर 194 रन बना दिए। विराट कोहली ने 105 रनों की नाबाद पारी खेली। KKR के लिए गेंदबाजी में तीन विकेट के साथ कार्तिक त्यागी सबसे सफल गेंदबाज रहे।

RCB vs KKR मुकाबला जीतकर बेंगलुरु ने प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है। इसके साथ ही उसे IPL 2026 Points Table में भी फायदा हुआ है। वहीं, कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलों में इजाफा हो गया है और प्लेऑफ का रास्ता अब आसान नहीं रहा है।

KKR को हराकर RCB ने IPL 2026 Points Table में फिर से पहला स्थान किया हासिल

RCB vs KKR मैच के बाद प्लेऑफ स्पॉट के करीब बेंगलुरु, कोलकाता का रास्ता हुआ मुश्किल; जानें IPL 2026 Points Table का पूरा हाल

IPL 2026 Points Table में पहले स्थान की लड़ाई काफी दिलचस्प बनी हुई है। मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद को हराने के बाद, गुजरात टाइटंस ने 16 अंक के साथ पहला स्थान हासिल कर लिया था और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को दूसरे स्थान पर खिसकना पड़ा था। वहीं, बुधवार को वही कहानी फिर रिपीट हुई लेकिन इस बार बेंगलुरु ने टॉप किया और गुजरात को दूसरे स्थान पर आना पड़ा।

इन दोनों ही टीमों के IPL 2026 Points Table में बराबर अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में आरसीबी आगे है। अब RCB के 12 मैचों में 16 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.053 है। अब आधिकारिक रूप से प्लेऑफ का स्पॉट कन्फर्म करने के लिए बेंगलुरु को बस अपना अगला मुकाबला जीतना होगा।

RCB से हारने के बाद IPL 2026 Points Table में KKR आठवें स्थान पर बरकरार

कोलकाता नाइट राइडर्स अपने पिछले चार मैचों में जीत हासिल कर आई थी और उसकी प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा थीं लेकिन अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के हाथों मिली हार से बड़ा झटका लगा है। IPL 2026 Points Table में अब कोलकाता के 11 मैचों में 9 अंक हैं। उसके पास अधिकतम 15 अंक हासिल करने का मौका शेष तीन मैच जीतने पर रहेगा लेकिन इसके बावजूद अगले राउंड में उसका जाना कन्फर्म नहीं कहा जा सकता। कोलकाता को अपने तीनों मुकाबले बड़े अंतर से जीतने के साथ ही नेट रन रेट सुधारना होगा, जो अभी -0.198 है। वहीं, दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा।

RCB vs KKR मैच के बाद IPL 2026 Points Table

स्थान टीम का नाम मैच जीते हारे बेनतीजा अंक नेट रन रेट
1 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 12 8 4 0 16 +1.053
2 गुजरात टाइटंस 12 8 4 0 16 +0.551
3 सनराइजर्स हैदराबाद 12 7 5 0 14 +0.331
4 पंजाब किंग्स 11 6 4 1 13 +0.428
5 चेन्नई सुपर किंग्स 11 6 5 0 12 +0.185
6 राजस्थान रॉयल्स 11 6 5 0 12 +0.082
7 दिल्ली कैपिटल्स 12 5 7 0 10 -0.993
8 कोलकाता नाइट राइडर्स 11 4 6 1 9 -0.198
9 मुंबई इंडियंस 11 3 8 0 6 -0.585
10 लखनऊ सुपर जायंट्स 11 3 8 0 6 -0.907

FAQs

IPL 2026 Points Table में कोलकाता के खिलाफ जीत के बाद बेंगलुरु के कितने अंक हो गए हैं?
16
कोलकाता की टीम बेंगलुरु से हार के बाद IPL 2026 Points Table में किस स्थान पर है?
आठवें स्थान

यह भी पढ़ें: RCB vs KKR: रायपुर में कोहली की विराट पारी, नौवां शतक लगाकर बेंगलुरु को 6 विकेट से दिलाई जीत; प्लेऑफ के लिए कोलकाता की राह मुश्किल

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!