Posted inक्रिकेट (Cricket)

Virat Kohli के ‘Like’ विवाद पर Ex Izabelle Leite का रिएक्शन, बोलीं- 12 साल बाद भी…

Virat Kohli के ‘Like’ विवाद पर Ex Izabelle Leite का रिएक्शन, बोलीं- 12 साल बाद भी…

Izabelle Leite reacts on Virat Kohli’s ‘taste’ in women post: IPL 2026 के बीच विराट कोहली का नाम प्रदर्शन के बजाय अलग कारण से चर्चा में आ गया। विराट ने इंस्ट्राग्राम पर लिजलाज नाम की जर्मन इन्फ्लुएंसर की पोस्ट लाइक कर दी थी, जो खुद उनकी और RCB की फैन है। इसके बावजूद इस चीज को बड़ा मुद्दा बना दिया गया और सोशल मीडिया पर कोहली को ट्रोल भी किया गया। नतीजन विराट ने पोस्ट से अपना लाइक हटा भी लिया। लेकिन अभी तक मीम्स या फिर सोशल मीडिया पर गॉसिप पोस्ट करने वालों का मन नहीं भरा है और वे लगातार इस खिलाड़ी को टारगेट कर रहे हैं।

इस बीच इंस्टाग्राम पर एक पेज ने विराट कोहली (Virat Kohli) की महिलाओं के प्रति ‘पसंद’ पर खास पोस्ट शेयर की, जिसमें कहा गया कि इस खिलाड़ी का टेस्ट महिलाओं को लेकर इलीट है। इस पोस्ट पर अब विराट की एक्स गर्लफ्रेंड इज़ाबेल लीटे ने कमेंट किया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। तो चलिए सबसे पहले बात कर लेते हैं कि पोस्ट किया है और फिर आपको इज़ाबेल के कमेंट के बारे में बताते हैं।

महिलाओं के बारे में विराट कोहली (Virat Kohli) के टेस्ट को लेकर इंस्टाग्राम पेज ने किया पोस्ट

कभी-कभी आपकी लोकप्रियता ही आपके खिलाफ हो जाती है। ऐसा ही कुछ विराट कोहली (Virat Kohli) के साथ भी हुआ है। उन्होंने लिजलाज के पोस्ट को लाइक क्या किया, इसकी चर्चा हर जगह होने लगी और उनके ऊपर-ऊपर तरह-तरह के मीम्स भी बनने लगे। पिछले साल टीवी एक्ट्रेस और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अवनीत कौर की इंस्टाग्राम पोस्ट पर भी विराट के लाइक से बवाल मच गया था, जिसके बाद क्रिकेटर ने सफाई भी दी थी और कहा था कि यह अल्गोरिथम की गलती से हुआ लेकिन ये सब चीजें ट्रोलर्स और मीम्स पेज कहां मानते। उन्हें ऐसा ही मसाला चाहिए होता है।

इसी वजह से जब विराट कोहली (Virat Kohli) के लिजलाज के पोस्ट लाइक करने की जानकारी वायरल हुई तो तमाम तरह के मीम्स बने। वहीं, ALPHA CULTURE नाम के इंस्टाग्राम पेज ने अनुष्का शर्मा, अवनीत कौर, इज़ाबेल लीटे और लिजलाज की तस्वीरों का एक कॉलेज बनाया और टेक्स्ट में लिखा कि कोई भी इस बात से इनकार नहीं कर सकता कि कोहली का टेस्ट महिलाओं में वास्तव में इलीट है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ALPHA CULTURE (@oc_alpha.culture)

ALPHA CULTURE के पोस्ट पर विराट कोहली (Virat Kohli) की एक्स इज़ाबेल लीटे ने किया कमेंट

विराट कोहली (Virat Kohli) ने शादी के रिश्ते में अनुष्का शर्मा के साथ बंधने से पहले कई एक्ट्रेस को डेट किया था, जिसमें ब्राजील की इज़ाबेल लीटे भी शामिल हैं, जिन्होंने कुछ बॉलीवुड मूवी में काम किया है और मॉडल भी हैं। हालांकि, शादी के बाद कोहली ने सच्चे दिल से अनुष्का के साथ अपने रिश्ते को निभाया और दोनों के दो बच्चे भी हैं। इज़ाबेल भी अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं लेकिन अभी भी उनका नाम विराट से जोड़ा जाता है। शायद बार-बार ऐसा होने से वह भी थक चुकी हैं और इंस्टाग्राम पोस्ट पर कमेंट करते हुए भी कुछ ऐसा ही लिखा।

ALPHA CULTURE के द्वारा विराट कोहली की महिलाओं के प्रति टेस्ट वाली पोस्ट पर इज़ाबेल ने थके हुए चेहरे वाला इमोजी कमेंट किया और फिर एक अन्य कमेंट में लिखा,

“12 साल हो गए हैं, और अभी भी जारी है। लोग इसे क्यों नहीं भूल पाते (महिला के झुकने वाला इमोजी)।”

Virat Kohli के ‘Like’ विवाद पर Ex Izabelle Leite का रिएक्शन, बोलीं- 12 साल बाद भी…

दो साल तक विराट कोहली और इज़ाबेल लीटे ने एक-दूसरे को किया था डेट

विराट कोहली (Virat Kohli) और इज़ाबेल लीटे का रिश्ता काफी समय पहले था। इन दोनों ने एक-दूसरे को दो साल तक डेट किया था। इसका खुलासा खुद इज़ाबेल ने साल 2014 में एक इंटरव्यू के दौरान किया था। विराट की इज़ाबेल से मुलाकात एक ऐड शूट के दौरान सिंगापुर में हुई थी। फिर दोनों दोस्त बने और बाद में डेट भी किया। हालांकि, करीब दो साल तक डेट करने के बाद, दोनों ने आपसी सहमति से रिश्ते को खत्म कर लिया था।

FAQs

विराट कोहली और इज़ाबेल लीटे का रिलेशनशिप कितने साल तक चला?
2 साल
विराट कोहली ने जिस जर्मन इन्फ्लुएंसर का इंस्टाग्राम पोस्ट लाइक किया था, उसका नाम क्या है?
लिजलाज

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026 में Team India के क्रिकेट मैच कहां देखें? जानें किस चैनल और एप पर होगा प्रसारित

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!