Posted inक्रिकेट (Cricket)

T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक फिनिशर कौन? जवाब आया सामने! क्रिकेट जगत में मचा तहलका

T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक Finisher कौन? जवाब आया सामने! क्रिकेट जगत में मचा तहलका

Faf du Plessis picks best finisher: दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज फाफ डू प्लेसी को टी20 क्रिकेट और आईपीएल में खेलने का बहुत ही ज्यादा अनुभव है। डू प्लेसी आईपीएल 2026 का एक खिलाड़ी के तौर पर हिस्सा नहीं हैं, क्योंकि उन्होंने अपना नाम ऑक्शन में दर्ज नहीं किया था। लेकिन कमेंटेटर और एक्सपर्ट के तौर पर शामिल हैं।

इस दौरान मौजूदा सीजन में खेले जा रहे मैचों के साथ-साथ कई सेगमेंट में भी नजर आ रहे हैं। ऐसे ही एक सेगमेंट में फाफ डू प्लेसी से आईपीएल के बेस्ट फिनिशर (Finisher) के बारे में पूछा गया। हालांकि, ट्विस्ट यह था कि फाफ को डायरेक्ट एक नाम नहीं बताना था, बल्कि उन्हें दो खिलाड़ियों में से किसी एक को चुनना था और फिर वह जिस खिलाड़ी को चुनेंगे, उसकी तुलना अन्य खिलाड़ी से होगी और आखिरी में जो बचेगा वह विजेता। इस तरह फाफ ने आखिरी में एक ऐसे दिग्गज का चयन किया, जिसे सभी बेस्ट फिनिशर मानते हैं।

फाफ डू प्लेसी ने IPL के बेस्ट फिनिशर (Finisher) को चुनने के लिए कई दिग्गजों को किया नजरअंदाज

T20 क्रिकेट का सबसे खतरनाक Finisher कौन? जवाब आया सामने! क्रिकेट जगत में मचा तहलका

ईएसपीएन क्रिकइंफो ने अपने X अकाउंट से आईपीएल के बेस्ट फिनिशर (Finisher) वाले सेगमेंट का वीडियो शेयर किया है, जिसमें फाफ डू प्लेसी के सामने एक से बढ़कर एक खिलाड़ियों के नाम रखे जाते हैं, जिन्होंने लीग में आखिरी के ओवरों में अपनी बल्लेबाजी से तबाही मचाने का काम किया है। फाफ कई दिग्गजों को एक के बाद एक चुनते हैं लेकिन फिर आखिरी में विजेता के रूप में एक ऐसे खिलाड़ी का चयन करते हैं, जो आईपीएल 2026 में शामिल है लेकिन अभी तक एक भी मैच नहीं खेला है।

सबसे पहले वीडियो की शुरुआत में फाफ डू प्लेसी से युसूफ पठान या एल्बी मोर्केल में से किसी एक को चुनने को कहा जाता है। दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी थोड़ा सोचता है और फिर युसूफ का नाम लेता है। इसके बाद, युसूफ की तुलना में राहुल तेवतिया, शशांक सिंह, रिंकू सिंह आते हैं लेकिन इन सभी को फाफ नजरअंदाज करते हैं। हालांकि, जब हेनरिक क्लासेन का नाम आता है तो फाफ की पसंद बदल जाती और वह युसूफ के बजाय क्लासेन को चुनते हैं।

इसके बाद, हेनरिक क्लासेन के सामने दिनेश कार्तिक आते हैं। फाफ काफी देर सोचते हैं और क्लासेन का नाम लेते हैं। अपनी इस पसंद को वह डेविड मिलर, रवींद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, ग्लेन मैक्सवेल और टिम डेविड के आने पर भी बरकरार रखते हैं लेकिन जब हार्दिक पांड्या का नाम आता है तो फाफ उन्हें ही चुनते हैं।

हार्दिक, डीविलियर्स और पोलार्ड जैसे खिलाड़ियों को फाफ ने किया इग्नोर, धोनी को बताया बेस्ट फिनिशर (Finisher)

वीडियो में आगे हार्दिक पांड्या और आंद्रे रसेल में से किसी एक को चुनने को कहा जाता है, इस पर फाफ डू प्लेसी रसेल को चुनते हैं लेकिन जैसे ही एमएस धोनी का नाम आता है, वह उन्हें चुन लेते हैं। फिर धोनी की तुलना में एबी डीविलियर्स आते हैं लेकिन फाफ ने फिनिशिंग स्किल को ध्यान में रखते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान को चुना, जबकि बेस्ट एवर खिलाड़ी के रूप में डीविलियर्स का नाम लिया। वीडियो के अंत में धोनी और पोलार्ड में से किसी एक को चुनना होता है और यहां भी फाफ ने धोनी का ही नाम लिया।

इस तरह फाफ डू प्लेसी की नजरों में एमएस धोनी आईपीएल इतिहास के सबसे बेस्ट फिनिशर (Finisher) हैं। धोनी ने अपने आईपीएल करियर में कई यादगार मैच फिनिश किए हैं और अभी भी वह गेंदबाजों के लिए आखिरी के ओवरों में सबसे बड़ा खतरा होते हैं।

मुंबई इंडियंस के खिलाफ एमएस धोनी की वापसी की उम्मीद

आईपीएल 2026 में अभी तक एमएस धोनी ने एक भी मैच नहीं खेला है, क्योंकि सीजन के आगाज से पहले पिंडली की चोट का शिकार हो गए थे। इसके बाद से ही धोनी की वापसी का इंतजार सभी को है लेकिन अभी तक आधिकारिक रूप से किसी को भी नहीं पता कि वह कब खेलते नजर आएंगे। CSK को अपना अगला मैच 23 अप्रैल को चिरप्रतिद्वंदी मुंबई इंडियंस से खेलना है। इस मैच से पहले धोनी को अभ्यास सत्र के दौरान बल्लेबाजी और कीपिंग करते देखा गया। इसे देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि शायद वह मुकाबले में खेलते नजर आएं। अब देखना होगा कि वह खेलते हैं या नहीं।

FAQs

फाफ डू प्लेसी ने किसे बेस्ट फिनिशर (Finisher) के रूप में चुना है?
एमएस धोनी
IPL 2026 में एमएस धोनी ने अभी तक कितने मैच खेले हैं?

यह भी पढ़ें: LSG vs RR Playing 11: कैसी होगी लखनऊ बनाम राजस्थान मैच की प्लेइंग-XI? पूरन-हेटमेयर-आवेश खान होंगे बाहर

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!