Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

VDEO: CSK के खिलाफ जीत के बाद एग्रेशन में दिखी Kavya Maran! SRH की मालकिन का सेलिब्रेशन इंटरनेट पर ट्रेंड

VIDEO: Kavya Maran spotted showing aggression after the win against CSK! SRH owner's celebration trends on the internet.

Kavya Maran, SRH: आईपीएल 2026 में बीते दिन चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मैच के खेला गया था और यह मैच काफी ज्यादा रोमांचक रहा था। इस रोमांचक मैच में एसआरएच की टीम ने 10 रन से जीत दर्ज की थी। इस दौरान सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन ने कुछ ऐसा सेलिब्रेशन किया, जिसे देख फैंस हैरान रह गए और देखते ही देखते इसकी वीडियो सोशल मिडिया पर आग की तरह फ़ैल गई।

Kavya Maran ने किया एपिक सेलिब्रेशन

Kavya Maran pulled off an epic celebration.
Kavya Maran pulled off an epic celebration.

सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन आईपीएल के सबसे पेशनेट टीम ऑनर्स में से एक हैं। जब भी उनकी टीम जीतती है वो खुशी से उछल पड़ती है और इधर से उधर झूम झूम कर जीत का जश्न मनाते नजर आती हैं। कुछ ऐसा ही चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीतने के बाद भी वो करते दिखाई दीं। चेन्नई को 10 रन से हराने के बाद उन्होंने फैंस की ओर देखते हुए साइलेंस का सेलिब्रेशन किया, जो कि इसके कप्तान पैट कमिंस का आइकॉनिक स्टाइल है।

एसआरएच के परमानेंट कप्तान कमिंस विरोधी टीम के फैंस को साइलेंस करने के लिए जाने जाते हैं। 2023 वर्ल्ड कप के दौरान उन्होंने 150 करोड़ भारतीयों को एक बार में साइलेंस कर दिया था, जिस वजह से उन्हें साइलेंसर भी कहा जाता है और उनका यह सेलिब्रेशन काफी ज्यादा फेमस है। उनके सेलिब्रेशन को लेकर काव्या की कुछ फैंस ट्रोलिंग कर रहे हैं और कुछ उनका समर्थन करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 16 सदस्यीय पाकिस्तान टीम घोषित, 4 डेब्यूटेंट शामिल

कुछ ऐसा रहा था मैच का हाल

मैच की बात करें तो एसआरएच ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 194 रन बनाए थे। इस दौरान अभिषेक शर्मा ने 59, हेनरिक क्लासेन ने भी 59 और ट्रैविस हेड ने 23 रन की पारी खेली। विरोधी टीम के लिए अंशुल कंबोज, जेमी ओवर्टन ने सबसे अधिक तीन-तीन विकेट चटकाए। वहीं मुकेश चौधरी को दो सफलता मिली।

रन चेस करने आई चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के कुछ बल्लेबाजों ने थोड़े बहुत रन बनाए और कंट्रीब्यूट किया। लेकिन कोई भी अंत तक और बड़ी पारी नहीं खेल सका, जिस वजह से टीम 10 रन से हार गई। CSK ने 8 विकेट के नुकसान पर 184 रन बनाए। इसके टॉप रन गेटर बने मैथ्यू शॉट, जिन्होंने 34 रन बनाए। आयुष म्हात्रे ने 30 वहीँ सरफराज खान ने 25 रन की पारी खेली। सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से तीन विकेट ईशान मलिंगा ने लिए। जबकि नीतीश कुमार रेड्डी ने 2 और प्रफुल्ल हिंगे, साकिब हुसैन और शिवांग कुमार ने एक-एक सफलता अर्जित की।

FAQs

एसआरएच का परमानेंट कप्तान कौन है?
पैट कमिंस

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में CSK को बड़ा नुकसान, Ayush Mhatre 3 हफ्ते के लिए बाहर, अब सीधे इस दिन खेलेंगे मैच

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!