Hardik Pandya : आईपीएल 2026 का सीज़न मुंबई इंडियंस और उनके कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए बेहद निराशाजनक साबित हुआ है। पांच बार की चैंपियन टीम इस बार प्लेऑफ की दौड़ से लगभग बाहर हो चुकी है और लगातार खराब प्रदर्शन ने टीम मैनेजमेंट से लेकर फैंस तक सभी को निराश किया है।
इसी बीच, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच के बाद हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का सीएसके के CEO काशी विश्वनाथन के साथ बातचीत का वीडियो वायरल होने के बाद अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। सोशल मीडिया पर यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या हार्दिक अगले सीजन में चेन्नई का हिस्सा बन सकते हैं।
MI का खराब प्रदर्शन बना चर्चा का कारण
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत उम्मीदों के मुताबिक हुई थी, लेकिन टीम जल्द ही लय खो बैठी। नौ मैचों में सात हार के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में निचले पायदान पर पहुंच गई।
जसप्रीत बुमराह , रोहित शर्मा और सूर्यकुमार यादव जैसे बड़े नाम होने के बावजूद टीम संतुलन बनाने में नाकाम रही। रोहित शर्मा की चोट, बुमराह की फीकी गेंदबाजी और मिडिल ऑर्डर की अस्थिरता ने टीम को लगातार नुकसान पहुंचाया। ऐसे में कप्तान के तौर पर हार्दिक पांड्या पर सवाल उठना लाजिमी था।
Hardik Pandya की फॉर्म ने बढ़ाई मुश्किलें
आईपीएल 2026 में हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) का प्रदर्शन काफी ख़राब रहा हैं। उन्होंने बल्लेबाज़ी में आठ पारियों में सिर्फ 146 रन बनाए , जिसमे उनका औसत 20.85 और स्ट्राइक रेट 136.44 का रहा हैं , जिसमें कोई अर्धशतक शामिल नहीं रहा। गेंदबाजी में भी वह प्रभाव छोड़ने में असफल रहे और सिर्फ चार विकेट ही हासिल कर सके।
एक ऑलराउंडर और कप्तान के तौर पर उनसे काफी उम्मीदें थीं, लेकिन वह दोनों भूमिकाओं में संतुलन बनाने में संघर्ष करते नजर आए। उनकी कप्तानी रणनीति और मैदान पर फैसलों को लेकर भी लगातार आलोचना हो रही है।
Rumors of Hardik Pandya joining CSK after meeting CSK CEO Kasi Viswanathan post MI vs CSK match 👀#hardikpandya #cskvsmi pic.twitter.com/YTduKeJijy
— Sports Yaari (@YaariSports) May 4, 2026
CSK के साथ वायरल वीडियो से बढ़ीं अटकलें
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार के बाद हार्दिक पांड्या और CSK के CEO काशी विश्वनाथन की बातचीत का एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में दोनों को हंसते-बात करते देखा गया, जिसके बाद फैंस ने तरह-तरह के कयास लगाने शुरू कर दिए।
कई लोगों का मानना है कि यह किसी संभावित ट्रेड की ओर इशारा हो सकता है, जबकि कुछ इसे सामान्य मैच के बाद की बातचीत बता रहे हैं। एम एस धोनी से जुड़ी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स में हार्दिक की संभावित एंट्री को लेकर सोशल मीडिया पर मजाक और बहस दोनों देखने को मिल रहे हैं।
ट्रेड की खबरों पर क्या है सच्चाई
रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि अगले सीजन के लिए मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती हैं और इसी कड़ी में हार्दिक पांड्या के ट्रेड की चर्चा सामने आई है। हालांकि, अभी तक इस मामले में किसी भी फ्रेंचाइज़ी या खिलाड़ी की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
आईपीएल में ट्रेड विंडो के दौरान ऐसे बदलाव संभव होते हैं, लेकिन फिलहाल यह केवल अटकलों तक सीमित है। मुंबई इंडियंस की मालिक नीता अंबानी की टीम के लिए यह फैसला आसान नहीं होगा, क्योंकि हार्दिक को हाल ही में टीम का नेतृत्व सौंपा गया था।
इन सभी घटनाक्रमों के बीच यह साफ है कि आईपीएल 2026 ने हार्दिक पांड्या और मुंबई इंडियंस दोनों के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं, जिनका जवाब आने वाले सीजन में ही मिल पाएगा।
CSK MD KASI Viswanathan With Hardik Pandya 💛🫣 pic.twitter.com/pwJI8ghQZQ
— Chakri (@ChakriDhonii) May 3, 2026
ये भी पढ़े : “जय श्री राम…..” वायरल पर्ची का खुलासा! मुंबई इंडियंस के Raghu Sharma ने क्या लिखा था? जानें पूरा मैसेज