Mumbai Indians Captaincy Change after Rohit Sharma Return: आईपीएल 2026 में सीजन का 47वां मैच मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है, जो अंक तालिका में सबसे नीचे काबिज हैं। मुंबई नौवें स्थान पर है, जबकि लखनऊ 10वें स्थान पर है। इस मैच में टॉस का नतीजा घरेलू टीम के पक्ष में गिरा और ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया गया है।
हालांकि, टॉस के दौरान उस समय फैंस को गुड न्यूज मिली, जब यह बताया गया कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के पिछले पांच मैचों से बाहर रहने वाले टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा आज का मुकाबला खेल रहे हैं। रोहित इंजरी के कारण नहीं खेल रहे थे लेकिन अब उनकी वापसी हो गई है। हालांकि, उनके आते ही कप्तानी में बड़ा बदलाव भी देखने को मिला है।
MI vs LSG में रोहित शर्मा की हुई वापसी

12 अप्रैल को मुंबई में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले के दौरान रोहित शर्मा को हैमस्ट्रिंग इंजरी हो गई थी। इसी वजह से उन्हें अपनी पारी के बीच में ही रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। उस समय उनका स्कोर 19 था। इसके बाद से रोहित के कुछ मैचों में बाहर रहने की जानकारी मिली लेकिन तब शायद ही किसी ने सोचा था कि वे पांच मैच मिस कर देंगे। पहले संभावना थी कि 29 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ रोहित नजर आ सकते हैं लेकिन तब कप्तान हार्दिक पांड्या ने कहा था कि वे अगले कुछ मैचों से बाहर रहेंगे, क्योंकि अभी उनकी फिटनेस मनमुताबिक नहीं हुई है।
इसके बाद, हिटमैन ने 2 मई को मुंबड़े इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ भी नहीं खेला, जिसमें उनकी टीम को 8 विकेट से हार झेलनी पड़ी। लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलने को लेकर भी स्पष्टता नहीं थी लेकिन फिर मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया कि यह फैसला रोहित पर छोड़ा गया है। अब इस दिग्गज खिलाड़ी ने वापसी कर ली है। रोहित इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में खेल रहे हैं।
रोहित के आते ही मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी में बदलाव
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस को काफी समय से रोहित शर्मा की वापसी का इंतजार था, जो अब खत्म हुआ। हालांकि, रोहित के वापस आने पर कप्तानी में भी बदलाव देखने को मिला है और MI vs LSG मैच में हार्दिक पांड्या कप्तान नहीं हैं। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव कमान संभाल रहे हैं, जिन्होंने इस सीजन एक बार पहले भी कप्तानी की थी। ऐसे में यह सीजन का दूसरा मैच है, जिसमें सूर्या कप्तानी नजर आ रहे हैं।
टॉस के दौरान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक आज नहीं खेल रहे हैं, इसी वजह से मैं कप्तानी कर रहा हूं और लीडर के रूप में उनका रोल निभाउंगा।
MI vs LSG मैच में हार्दिक पांड्या क्यों नहीं खेल रहे?
आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की कप्तानी हार्दिक पांड्या के पास है लेकिन वह लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में नहीं खेल रहे हैं। इसी वजह से उनकी जगह कप्तानी सूर्यकुमार यादव संभाल रहे हैं। टॉस के दौरान सूर्या ने बताया कि हार्दिक ठीक नहीं हैं, इसी वजह से मैं उनकी जगह कप्तानी का कर रहा हूं।
हालांकि, मुंबई इंडियंस की तरफ से मिले अपडेट में बताया गया है कि हार्दिक पांड्या को बैक स्पाज्म हुआ है। इसी वजह से वो MI vs LSG मैच में नहीं खेल रहे हैं।
MI captain Hardik Pandya is missing from the LSG clash due to a back spasm, as per an update from the franchise.#IPL2026 #MIvLSG #MumbaiIndians pic.twitter.com/3JtOllO7YM
— Circle of Cricket (@circleofcricket) May 4, 2026
LSG के खिलाफ मुंबई इंडियंस ने प्लेइंग XI में किए 4 बदलाव
मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल 2026 से बाहर होने की कगार पर है। उसके लिए हर एक मुकाबले में जीत जरूरी है। इसी वजह से लखनऊ के खिलाफ मैच के लिए प्लेइंग XI में चार बदलाव किए गए हैं। हार्दिक पांड्या, रॉबिन मिंज, क्रिश भगत और ट्रेंट बोल्ट नहीं खेल रहे हैं, जबकि इनकी जगह राज बावा, रघु शर्मा, दीपक चाहर और कॉर्बिन बॉश आए हैं।
मुंबई इंडियंस की प्लेइंग XI
रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा
इम्पैक्ट प्लेयर: रोहित शर्मा
FAQs
MI vs LSG मैच में रोहित शर्मा खेल रहे हैं या नहीं?
MI vs LSG मैच में हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में कप्तानी कौन कर रहा है?
यह भी पढ़ें: दिल्ली vs चेन्नई LIVE Streaming: किस ऐप और चैनल पर आएगा मैच? जानें फ्री देखने का पूरा तरीका