Will MS Dhoni play against GT: आईपीएल 2026 में अपने अंतिम चरण की तरफ बढ़ रहा है, लेकिन इस सीजन अभी तक फैंस को एमएस धोनी को एक भी बार खेलते हुए देखने का मौका नहीं मिला है। माना जा रहा था कि CSK के आखिरी घरेलू मैच में एमएस धोनी खेलते नजर आ सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इस सीजन में पहली बार धोनी टीम बस में स्टेडियम आए, लेकिन उनका आगमन प्लेइंग XI में नहीं हुआ। वह ड्रेसिंग रूम में मौजूद रहे और बाद में मैदान पर आए।
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ टॉस के दौरान चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने कहा था कि एमएस धोनी (MS Dhoni) यहां हैं लेकिन इस मुकाबले के लिए फिट नहीं हैं। उम्मीद करते हैं कि हम यह मैच जीतें और फिर नहीं पता कि आखिरी मैच में क्या होगा। इस तरह रुतुराज ने हिंट दिया था कि शायद धोनी अंतिम लीग मैच में CSK के लिए खेलते नजर आ जाएं, जिसमें टीम का सामना गुजरात टाइटंस से होना है। इसको लेकर अब एक बड़ा अपडेट सामने आया है, जिससे साफ हो गया है कि GT के खिलाफ थाला खेलेंगे या नहीं।
GT के खिलाफ MS Dhoni के खेलने की संभावना पर सामने आई अहम जानकारी

प्लेऑफ की रेस में उम्मीदों के सहारे जीवित चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपना अंतिम लीग मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ 21 मई को अहमदाबाद में खेलना है। अगले राउंड के लिए अपनी उम्मीदों को ज़िंदा रखने के लिहाज से चेन्नई को हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी और दूसरी टीमों के नतीजों पर भी निर्भर रहना होगा ऐसे में इस अहम मैच में एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलेंगे या नहीं, यह सवाल जरूर चर्चा में है लेकिन इसका जवाब जानकार फैंस को निराशा हाथ लग सकती है।
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के लिए एमएस धोनी (MS Dhoni) चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ अहमदाबाद नहीं जाएंगे। इसका मतलब साफ है कि धोनी का GT के खिलाफ मुकाबला खेलना मुश्किल ही है। सीजन की शुरुआत में उन्हें पिंडली की चोट ने एक्शन से दूर रखा। इसके बाद, टीम कॉम्बिनेशन को बनाए रखने के लिए धोनी ने खुद नहीं खेलने का फैसला किया। वहीं, जब सीजन के अंत में उनके खेलने की उम्मीद थी तो उनके हाथ के अंगूठे में चोट लग गई। शायद यही वजह है कि उन्होंने अंतिम लीग मैच के लिए टीम के साथ नहीं जाने का फैसला लिया है।
Breaking!
MS Dhoni is not travelling to Ahmedabad for Chennai Super Kings’ final IPL 2026 game against Gujarat Titans on Thursday. Whether he will continue as a player in 2027 is undecided, but the CSK management hopes that Dhoni will be back for one final home game next year.— RevSportz Global (@RevSportzGlobal) May 19, 2026
अगले साल एमएस धोनी (MS Dhoni) खेलते आ सकते हैं नजर
काफी सारे जानकारों और फैंस का मानना है कि अब शायद एमएस धोनी (MS Dhoni) दोबारा मैदान पर नजर न आएं और उन्होंने शायद अप्रत्यक्ष रूप से संन्यास भी ले लिया है लेकिन अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की है। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि धोनी अगले सीजन खिलाड़ी के रूप में खेलेंगे या नहीं, इसका फैसला नहीं किया गया है लेकिन लेकिन सीएसके प्रबंधन को उम्मीद है कि धोनी अगले साल अपने घरेलू मैदान पर खेले जाने वाले आखिरी मैच के लिए वापस आएंगे।
अब एमएस धोनी (MS Dhoni) IPL 2027 में खेलेंगे या नहीं, इस सवाल का जवाब शायद उनके अलावा कोई नहीं जानता। ऐसे में कुछ समय बाद ही पता चलेगा कि उनका क्या फैसला रहने वाला है।
FAQs
IPL 2026 में CSK को अपना अंतिम लीग स्टेज मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ कब खेलना है?
यह भी पढ़ें: MI vs KKR Streaming Guide: Star Sports या JioHotstar? जानें कहां मिलेगा बेहतर एक्सपीरियंस