MI vs KKR Streaming Guide: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 65 में आईपीएल की दो सबसे बेहतरीन टीमें मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला खेला जाना है। तो आइए इस मुकाबले के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं। इस आर्टिकल के जरिए हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स और भी अन्य चीजों पर विस्तार से बात करेंगे।
कोलकाता में होने जा रहा MI vs KKR मैच

बता दें कि मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Mumbai Indians and Kolkata Knight Riders ) के बीच 20 मई, शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा। दोनों टीमों के बीच यह मैच कोलकाता के होम ग्राउंड ईडन गार्डन में खेला जाएगा। इस मैच में टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा। हालांकि इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग 6:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी।
ऐसे देखें MI vs KKR मैच लाइव स्ट्रीम
इस मैच का लाइव स्ट्रीम जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देखा जा सकता है। मोबाइल यूजर्स मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मैच (MI vs KKR Match) का मजा जिओ हॉटस्टार के ऐप व वेबसाइट के जरिए ले सकते हैं। वहीं टीवी यूजर्स स्टार स्पोर्ट्स के जरिए मैच देख सकते हैं।
PBKS – 13 Points (vs LSG)
RR – 12 Points (vs LSG & MI)
KKR – 11 Points (vs MI & DC)I think one from PBKS, RR & KKR will qualify – considering many things needs to go right for DC & CSK.
RR has straight forward way, just win 2 & qualify – PBKS & KKR need a lose from RR.
(Note… pic.twitter.com/15VCDvJHqW
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 19, 2026
यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, ऋषभ पंत हुए ड्रॉप; 3 नए खिलाड़ियों को भी मिला मौका
कुछ ऐसा है दोनों टीमों का रिकॉर्ड
मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच अब तक कुल 36 मैच हुए हैं, जिसमें से 25 मुंबई और 11 कोलकाता ने जीते हैं। दोनों टीमों के बीच लास्ट मैच इसी साल 29 मार्च को हुआ था और उसे भी MI ने ही जीता था।
साल 2026 में दोनों टीमों के प्रदर्शन की बात करें तो मुंबई पहले ही अपने 12 में से आठ मैच हार टूर्नामेंट से बाहर हो गई है। जबकि KKR अपने 12 में से 5 मैच जीत और 6 मैच हार 13 अंक के साथ अंक तालिका में आठवें नंबर पर है और अपने अगले दोनों मैच जीतकर प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
FAQs
MI vs KKR मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: कौन हैं Gurnoor Brar? अफगानिस्तान के खिलाफ भारत के टेस्ट-वनडे स्क्वाड में मिला मौका! जानें उनका क्रिकेट सफर