Posted inक्रिकेट (Cricket)

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीना पड़ा भारी, सुनाई गई Yuzvendra Chahal को सजा, अब हवालात की भी करेंगे सैर

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीना पड़ा भारी, सुनाई गई Yuzvendra Chahal को सजा, अब हवालात की भी करेंगे सैर

Yuzvendra Chahal Vaping Punishment: आईपीएल 2026 में खिलाड़ियों का विवादों से गहरा नाता देखने को मिल रहा है। इस बीच कुछ बड़ी कंट्रोवर्सी भी हुईं, जिसके बाद BCCI ने सख्ती दिखाते नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। कुछ समय पहले राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग का ड्रेसिंग रूप में वेपिंग यानी ई-सिगरेट पीने का वीडियो जमकर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन पर मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया गया था।

यह मामला अभी पूरी तरह से शांत भी नहीं हुआ था कि पंजाब किंग्स में शामिल अनुभवी स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) का बड़ा कांड सामने आ गया। चहल को फ्लाइट में वेपिंग करते स्पॉट किया गया और फिर उनका वीडियो आग की तरफ सोशल मीडिया में तेजी से फ़ैल गया। कई यूजर्स ने उन पर गैरजिम्मेदाराना तरीके से लोगों की जान जोखिम में डालने का आरोप लगाया, क्योंकि फ्लाइट में ई-सिगरेट वगैरह पीने की अनुमति नहीं है। इस बीच उन पर कड़े एक्शन की भी मांग हुई और अब उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा है।

फ्लाइट में वेपिंग करने पर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर लगा भारी जुर्माना, जेल जाने का भी मंडराया खतरा

फ्लाइट में ई-सिगरेट पीना पड़ा भारी, सुनाई गई Yuzvendra Chahal को सजा, अब हवालात की भी करेंगे सैर

पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) को IndiGo की फ्लाइट में वेपिंग करना महंगा पड़ गया है। आधिकारिक दिशानिर्देशों के अनुसार, ई-सिगरेट (वेप भी शामिल) को केबिन बैगेज या चेक-इन लगेज में ले जाने की अनुमति नहीं है। ऐसे उपकरणों को संभावित रूप से खतरनाक माना जाता है। ऐसे में चहल का वेपिंग का वीडियो वायरल होने पर उन पर एक्शन की मांग होने लगी और अब इस पर सोशल मीडिया पर बड़ा अपडेट सामने आया है।

सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) पर फ्लाइट में वेपिंग को लेकर 1 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया है। इसके अलावा उन्हें सख्त हिदायत भी दी गई है कि दोबारा ऐसी गलती की तो फिर 25 दिन तक की जेल की सजा भी हो सकती है। हालांकि, जुर्माने और चेतावनी को लेकर हमारी तरफ से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही है। ये सब सोशल मीडिया पर आधारित है। जब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आता है, तब तक कुछ नहीं कहा जा सकता है।

वेपिंग करते हुए युजवेंद्र चहल कैसे हुए स्पॉट, जानें वायरल वीडियो का सच

दरअसल, पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का यूट्यूब चैनल भी है, जिस पर वह नियमित रूप से कंटेंट डालते हैं। इस दौरान फ्लाइट में साथी खिलाड़ियों से बातचीत के वीडियो भी शेयर करते हैं। ऐसा ही कुछ उन्होंने अपनी पिछली वीडियो में किया, जो अहमदाबद से हैदराबाद जाने की थी।

वीडियो में जब अर्शदीप अपने साथी खिलाड़ी सूर्यांश शेडगे से बात कर रहे होते हैं, तभी बैकग्राउंड में शशांक सिंह के बगल में बैठे युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) छुपाकर कुछ पीते हुए नजर आते हैं। इसकी क्लिप कुछ ही समय में सोशल मीडिया पर वायरल हो गई और दावा किया गया कि चहल फ्लाइट के अंदर वेपिंग कर रहे हैं।

इसी वजह से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं और सोशल मीडिया पर भी आलोचकों के निशाने पर आ गया। इससे पहले उनका एक वीडियो और वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें कार ड्राइव करते समय जल्दी सिगरेट को रोड पर फेंकते हुए देखा गया था। हालांकि, तब ज्यादा बवाल नहीं हुआ लेकिन फ्लाइट के अंदर उन्होंने जिस तरह की हरकत की, उससे स्थिति काफी बिगड़ गई।

FAQs

युजवेंद्र चहल पर फ्लाइट में वेपिंग को लेकर कितने रुपये के जुर्माने की खबर है?
1 लाख
चहल ने दोबारा फ्लाइट में वेपिंग की गलती दोहराई तो क्या सजा मिलेगी?
25 दिन तक की जेल

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में मचा हड़कंप, खिलाड़ियों पर ‘हनी ट्रैप’ अलर्ट के बाद BCCI ने लिया बड़ा एक्शन

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!