Posted inIndian Premier League (IPL)

CSK vs MI: MS DHONI की वापसी के साथ ऐसी दिखेगी चेन्नई की प्लेइंग-11, टीम में 3 बड़े बदलाव

CSK vs MI: With MS Dhoni's Return, Here is What Chennai's Playing XI Will Look Like—3 Major Changes in the Team

CSK vs MI: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 44 में आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच टक्कर होने जा रही है। कल, 2 मई को शाम 7:30 बजे दोनों टीमों के बीच एक बेहतरीन टक्कर देखने को मिलने वाली है। यह मैच फैंस के लिए इस आईपीएल सीजन का सबसे ख़ास मैच हो सकता है, क्यूंकि इसमें हमें एमएस धोनी खेलते दिखाई दे सकते हैं।

यानी चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में एमएस की एंट्री हो सकती है। सिर्फ धोनी ही नहीं बल्कि टीम में 2 अन्य बदलाव भी देखने मिल सकते हैं। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा करने के साथ ही इस मैच के लिए CSK की प्लेइंग ११ पर चर्चा कर लेते हैं।

एमए चिदंबरम स्टेडियम में होगी CSK vs MI मैच की टक्कर

The CSK vs MI match will be played at the M.A. Chidambaram Stadium.
The CSK vs MI match will be played at the M.A. Chidambaram Stadium.

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 44 में दोनों टीमें 2 मई को शाम 7:30 बजे एक दूसरे के खिलाफ दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरने की तैयारी में लगी हुई हैं। यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा।

इस सीजन यह दोनों टीमों की दूसरी टक्कर है। पहली बार दोनों टीमें मैच नंबर 33 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक-दूसरे के आमने सामने थीं। उस दौरान चेन्नई ने 103 रनों के बड़े अंतर से जीत दर्ज की थी।

यह भी पढ़ें: GT vs RCB मैच के बाद IPL 2026 Points Table: बेंगलुरु को हार से लगा तगड़ा झटका, गुजरात जीत के बावजूद टॉप-4 से बाहर

एमएस धोनी समेत इन खिलाड़ियों की हो सकती है एंट्री

CSK vs MI मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की प्लेइंग 11 में एमएस धोनी के साथ ही साथ रामकृष्ण घोष और आकाश मधवाल खेलते दिखाई दे सकते हैं। संजू सैमसन (विकेटकीपर) और ऋतुराज गायकवाड़ ओपन करते नजर आ सकते हैं। रामकृष्ण घोष को उर्विल पटेल के जगह मौका दिया जा सकता है। वहीं डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे मिडिल ऑर्डर में पहले के तरह दिखाई दे सकते हैं।

इस 11 में कार्तिक शर्मा के जगह एमएस धोनी भी आ सकते हैं। वहीं गुरजपनीत सिंह के जगह आकाश मधवाल को मौका मिल सकता है। 11 में जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद और अंशुल कंबोज भी दिखाई दे सकते हैं। साथ ही साथ इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर सरफराज खान को चुना जा सकता है।

कुछ ऐसे रहा है दोनों टीमों का प्रदर्शन

बताते चलें कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक कुल आठ मैच खेले हैं, जिसमें से उसे 3 में जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय वो 6 अंक के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 8 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है और अंक तालिका में नवें पायदान पर है।

बात करें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की तो अब तक दोनों टीमों के बीच 40 मैच हुए हैं। इस दौरान मुंबई ने 21 और चेन्नई ने 19 में जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि इस बार ऋतुराज गायकवाड़ और हार्दिक पांड्या में से कौन बाजी मारेगा।

CSK vs MI मैच के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

संजू सैमसन (विकेटकीपर), ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), रामकृष्ण घोष, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, नूर अहमद, अंशुल कंबोज और आकाश मधवाल।

इम्पैक्ट प्लेयर: सरफराज खान।

FAQs

CSK vs MI मैच कब होगा?
2 मई
CSK vs MI मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स

यह भी पढ़ें: कब, कहां और कैसे देखें CSK vs MI मुकाबला? जानें टाइमिंग, चैनल और ऐप डिटेल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!