CSK vs MI: आईपीएल इतिहास की दो सबसे सफल टीमें मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कल (2 मई) शाम आईपीएल 2026 के मैच नंबर 44 में एक बेहतरीन टक्कर होने जा रही है। दोनों टीमें हमें इस आईपीएल सीजन दूसरी बार एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरते दिखाई देने वाली है। तो आइए इस मैच के बारे में विस्तार से चर्चा कर लेते हैं। इस आर्टिकल के अंदर हम इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू, टाइमिंग और भी अन्य चीजों के बारे में विस्तार से चर्चा करेंगे।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा CSK vs MI मैच

बता दें कि आईपीएल 2026 के मैच नंबर 33 में दोनों टीमों की टक्कर हुई थी और यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में हुआ था। इस दौरान दोनों टीमों के बीच एकतरफा मुकाबले देखने को मिले। चेन्नई ने उस मैच को 103 रनों के बड़े अंतर से अपने नाम कर लिया था और अब दोनों टीमें इस सीजन दूसरी बार एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई के होम ग्राउंड में एक दूसरे के आमने-सामने होने वाली हैं। मैच नंबर 44 में दोनों टीमें शाम 7:30 बजे एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी।
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और मौजूदा रिकॉर्ड
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स ने अब तक आठ मैच खेले हैं, जिसमें से 3 में उसे जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा है। इस समय वो 6 अंक के साथ अंक तालिका में छठे पायदान पर है। जबकि मुंबई इंडियंस 8 में से सिर्फ दो मैच जीत सकी है और अंक तालिका में नवें पायदान पर है। दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़ों की बात करें तो अब तक दोनों टीमों के बीच 40 मैच हुए हैं। इस दौरान मुंबई ने 21 और चेन्नई ने 19 में जीत दर्ज की है। अब देखना होगा कि इस बार का यह मैच कौन जीतेगा।
यहां देखें CSK vs MI मैच का लाइव प्रसारण
चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच होने जा रहे इस मैच का सीधा प्रसारण फैंस शाम 6:30 बजे से जिओ हॉटस्टार के ऐप-वेबसाइट के साथ-साथ स्टार स्पोर्ट्स के जरिए देख सकते हैं। मैच की पहली गेंद 7:30 बजे कराई जाएगी। वहीं टॉस 7:00 बजे उछाला जाएगा।
डिजिटल और मोबाइल यूजर्स जिओ हॉटस्टार के ऐप और वेबसाइट के जरिए मैच का लुफ्त उठा सकते हैं। वहीं टीवी यूजर स्टार स्पोर्ट्स के चैनल के जरिए मैच देख सकते हैं। इस मैच का लाइव प्रसारण एचडी में और 10 से ज्यादा भाषाओं में देखा जा सकता है।
🚨 CSK VS MI NOT THE SAME ANYMORE 🚨
CSK VS MI was an iconic clash with these two stalwarts playing for their respective teams
– But now it’s not the same anymore with Dhoni retiring after this season and Rohit missing the game vs CSK in Chepauk this could be the end of the two… pic.twitter.com/p4ttdx76e5— DB (@Im_Kushall) April 29, 2026
FAQs
CSK vs MI मैच कब होगा?
CSK vs MI मैच कहां देखें?
यह भी पढ़ें: गिरी हुई मानसिकता के निकले ये 2 क्रिकेटर, महिलाओं का अश्लील वीडियो बनाने के चलते हुए गिरफ्तार