IPL 2026 Final: आईपीएल 2026 सीजन का फाइनल मुकाबला 31 मई को खेला जाएगा। यह फाइनल मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होने जा रहा है और इस फाइनल मैच के दिन अगर बारिश आती है तो विनर का निर्णय किस तरीके से होगा उसके बारे में आज हम इस आर्टिकल के जरिए बात करने जा रहे हैं।
अहमदाबाद में होने जा रहा IPL 2026 Final

आईपीएल 2026 का फाइनल नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होने जा रहा है। यह फाइनल मुकाबला किन दो टीमों के बीच खेला जाएगा इसका पता बहुत जल्द चल जाएगा। आरसीबी पहले ही फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी है और अब क्वालीफायर 2 के जरिए GT और RR में से कोई एक टीम फाइनल के लिए क्वालीफाई करेगी।
लेकिन इस समय सबसे बड़ी चर्चा चल रही है बारिश को लेकर। क्योंकि नरेंद्र मोदी स्टेडियम ही है वो मैदान है, जहां आईपीएल 2023 का फाइनल हुआ था और बारिश के वजह से मैच 2 दिनों तक खींचा था।
बारिश से रद्द हुआ मैच तो ये टीम बनेगी चैंपियन
बताते चलें कि अगर बारिश के कारण आईपीएल 2026 का फाइनल नहीं हो सका तो जो टीम चैंपियन बनेगी वो कोई और नहीं बल्कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अंक तालिका में टॉप किया था और उसी के लिहाज से उसे चैंपियन बना दिया जाएगा।
आरसीबी ने ग्रुप स्टेज में 18 अंकों के साथ और सबसे बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टेबल टॉप किया था। हालांकि ऐसे ही आरसीबी चैंपियन नहीं बन जाएगी फाइनल मुकाबले के लिए काफी सारे प्रावधान हैं और अगर वो सभी फेल हुए तभी RCB बिना खेले पास होगी।
यह भी पढ़ें: ‘मैं कार्टून देखता…’ वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी के पीछे छिपा है ये सीक्रेट, खुद किया खुलासा
अतिरिक्त समय
फाइनल मैच के लिए पुरे 120 मिनट यानी 2 घंटे का एक्स्ट्रा समय रखा गया है। यानी बारिश के देर से रुकने के बाद भी पूरा गेम खेला जा सकता है। साफ़ शब्दों में कहा जाए तो इसके चलते सामान्य मैचों की तुलना में फाइनल मैच का कट-ऑफ टाइम काफी आगे बढ़ जाता है। पूरा 20-20 ओवर का मैच कराने के लिए कट-ऑफ समय रात 09:40 PM से 10:00 PM के बीच है। अगर इस समय मैच होगा तो एक भी ओवर कम नहीं होंगे।
कम से कम 5 ओवर का मैच
वहीं कम से कम से कम 5-5 ओवर का मैच शुरू करने के लिए कट-ऑफ समय रात 12:26 AM से 12:50 AM है। यानी अगर इस समय पर भी बारिश रुक जाती है तो मैच हो जाएगा। यही नहीं डकवर्थ-लुईस (DLS) नियम के तहत मैच का नतीजा निकालने के लिए भी दोनों टीमों के बीच कम से कम 5-5 ओवर का खेल होना जरूरी है।
रिजर्व डे
अगर मैच पहले दिन न हो सका तो अगले दिन रिजर्व डे पर होगा। लेकिन रिजर्व डे पर मैच वहीं से शुरू होगा, जहाँ पिछले दिन रुका था। यानी अगर एक टीम ने 7 ओवर खेल लिए थे, तो दूसरे दिन वो वहीं से आगे शुरू करेगी। हालांकि अगर टॉस तक भी न हुआ हो तो वो रिजर्व डे पर ही होगा।
सुपर ओवर
बारिश के चलते रिजर्व डे पर भी मैच में दिक्कत आती है और कट-ऑफ समय के बाद भी 5-5 ओवर का खेल मुमकिन नहीं रहता तो विजेता का फैसला करने के लिए सुपर ओवर का सहारा लिया जाता है। हालांकि इसके लिए भी मैदान सूखा होना जरुरी है। सुपर ओवर का कट-ऑफ समय रात 01:20 AM से 01:30 AM होता है। लेकिन अगर किस्मत खराब रहे और इससे भी निर्णय न निकल सके तो अंक तालिका के अनुसार टीम को चैंपियन घोषित कर दिया जाता है।
FAQs
IPL 2026 Final कहां होगा?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 के बीच बड़ा उलटफेर, हार्दिक पांड्या ने नहीं, इस दिग्गज ने छोड़ी कप्तानी, मचा हड़कंप