Vaibhav Sooryavanshi watch cartoons for relaxation: आईपीएल 2026 में सबसे ज्यादा चर्चा 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बटोरी है। सूर्यवंशी ने रनों का अंबार लगाने के साथ ही रिकार्ड्स की बारिश भी कर दी। उन्होंने एक आईपीएल सीजन में अनकैप्ड बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक रन बनाने का कारनामा किया। वहीं, सिंगल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। इसके अलावा, कई अन्य माइलस्टोन भी हासिल किए।
धमाकेदार प्रदर्शन के कारण हर तरफ वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) की बात हो रही है। उनकी बल्लेबाजी से सचिन तेंदुलकर और सनथ जयसूर्या भी प्रभावित नजर आए और एलिमिनेटर में 29 गेंदों में 97 रनों की पारी को लेकर तारीफ की। अब इस युवा खिलाड़ी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी के पीछे का राज खोला है और बताया कि जब भी उन्हें रिलैक्स होने की जरूरत होती है तो वो क्या करते हैं।
रिलैक्स होने के लिए वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) करते हैं ये खास काम

कम उम्र में ही वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बड़ा नाम बना लिया है। हालांकि, उम्मीदों पर खरे उतरने का दबाव भी काफी ज्यादा होता है। कई बार जब रन नहीं बनते या बड़े मैचों में प्रदर्शन नहीं होता हो तो किसी भी बल्लेबाज पर प्रेशर बनना लाजिमी होता है। ऐसे में अलग-अलग खिलाड़ी रिलैक्स होने के लिए विभिन्न तरीके अपने आते हैं लेकिन वैभव का अंदाज सबसे जुड़ा है। इस खिलाड़ी ने खुलासा किया कि जब भी उन्हें रिलैक्स होने या शांति की जरूरत होती है तो वो कार्टून देखते हैं।
जियोस्टार के साथ बातचीत में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने बताया,
“दो-तीन साल पहले जब मैं घर पर रहता था, मैच खेलता था या अभ्यास करता था, तो जब भी मुझे घर पर खाली समय मिलता था, मैं कार्टून देखता था। मुझे इसमें बहुत मज़ा आता था। आज भी, जब भी मुझे आराम या शांति चाहिए होती है, मैं कार्टून देखता हूं। मैं अपने कमरे में आराम से बैठकर अपनी पसंद के कार्टून देखता हूं। इससे मुझे बहुत अच्छा लगता है और घर की बहुत याद आती है।”
Vaibhav Sooryavanshi about watching Cartoons: [JioStar]
“When I used to stay at home 2 or 3 years ago, played matches or practised there, whenever I had free time at home, I used to watch cartoons, I really enjoyed it. Even now, whenever I feel like I need some relaxation or… pic.twitter.com/noMYsEU3rk
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 29, 2026
IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ऑरेंज कैंप के प्रबल दावेदार
इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला है। उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी के साथ निरंतरता का परिचय भी दिया है। यही कारण है कि इस सीजन अभी तक वह सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। अभी राजस्थान रॉयल्स को क्वालीफायर 2 खेलना है। अगर उसमें उनका बल्ला चला और टीम ने फाइनल में जगह बनाई तो निश्चित रूप से वैभव ऑरेंज कैप हासिल कर सकते हैं।
आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 15 मैचों में 45.33 की औसत और 242.85 की स्ट्राइक रेट से 680 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और चार अर्धशतक भी आए हैं। देखन होगा कि सीजन का अंत वैभव कितने रनों के साथ करते हैं।
FAQs
वैभव सूर्यवंशी रिलैक्स होने के लिए क्या देखते हैं?
यह भी पढ़ें: Nita Ambani ने कर लिया Mumbai Indians के कप्तान-उपकप्तान फाइनल! 39 वर्षीय कैप्टन तो 23 साल का उप-कैप्टन