Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026: CSK को मिला Ayush Mhatre का परफेक्ट रिप्लेसमेंट, अब उनकी जगह ‘बेस्ट फिनिशर’ की हो रही एंट्री

Ayush Mhatre: सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी को अब तक का सबसे बड़ा झटका लगा। इस टीम के स्टार टॉप ऑर्डर बल्लेबाज आयुष म्हात्रे इंजर्ड हो गए और हैमस्ट्रिंग इंजरी की वजह से वो आने वाले मैचों से बाहर हो गए हैं, जिस वजह से फैंस काफी ज्यादा परेशानी में नजर आ रहे हैं। हालांकि उन्हें परेशान होने की कोई भी जरूरत नहीं है, क्योंकि इस टीम को आयुष म्हात्रे का रिप्लेसमेंट मिल गया है।

3 सप्ताह के लिए Ayush Mhatre हुए आईपीएल से बाहर

Ayush Mhatre Ruled Out of IPL for 3 Weeks
Ayush Mhatre Ruled Out of IPL for 3 Weeks

आईपीएल 2026 में 18 अप्रैल, शनिवार को हुए डबल हेडर के दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स की टक्कर हुई। इस दौरान रन चेस करते समय आयुष म्हात्रे इंजर्ड हो गए।

रन भागने के दौरान उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आ गया और थोड़े ही समय बाद वो इंजरी के चलते बाहर हो गए। इसके बाद उनकी इंजरी को लेकर माइक हसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, “आयुष म्हात्रे की हैमस्ट्रिंग में चोट है। मुझे नहीं पता कि यह कितनी गंभीर है—हम स्कैन करवाएंगे, लेकिन बदकिस्मती से यह काफी बुरी लग रही है; यह हमारे लिए एक बड़ा नुकसान साबित हो सकता है।” इसी कड़ी में अब खबर आई है कि वो चोट के चलते करीब 3 हफ्तों के लिए बाहर हो गए हैं।

ये खिलाड़ी करेगा कमी को दूर

आयुष म्हात्रे के हैमस्ट्रिंग इंजरी के वजह से चोटिल होकर बाहर हो जाने के बाद अब जिस खिलाड़ी की स्क्वाड में एंट्री होने जा रही है वो हैं महेंद्र सिंह धोनी। मालूम हो कि धोनी अब तक आईपीएल 2026 में खेलते नहीं दिखाई दिए थे। लेकिन जानकारी के अनुसार वो फिट हो चुके हैं और बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार वो CSK के अगले मैच में हमें नजर आ सकते हैं।

यह भी पढ़ें: Vaibhav Sooryavanshi vs Virat Kohli: IPL 2026 का अब तक बेस्ट बल्लेबाज कौन? दोनों की तुलना से जानें कौन निकल रहा नंबर-1

मुंबई इंडियंस के साथ होगा मैच

मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 23 अप्रैल को शाम 7:30 बजे मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होगा। तो देखना होगा कि इस दौरान धोनी प्लेइंग 11 में आने के बाद किस तरीके का इंपैक्ट डाल पाएंगे।

बताते चलें कि 18 साल के आयुष म्हात्रे ने आईपीएल में अब तक कुल 13 मैचों में 441 रन बनाए हैं। उन्होंने 94 के बेस्ट स्कोर के साथ तीन अर्धशतक जड़ा है। बीते सीजन 7 मैचों में उन्होंने 240 रन बनाए थे और इस सीजन अब तक उनके बल्ले से 6 मैचों में 201 रन आए हैं।

FAQs

एमएस धोनी की उम्र क्या है? का
44 साल
आयुष म्हात्रे ने आईपीएल 2026 में कितने रन बनाए हैं?
201 रन

यह भी पढ़ें: PBKS vs LSG: PBKS vs LSG: पंजाब के खिलाफ लखनऊ का बुरा हाल, 54 रनों से मिली करारी शिकस्त, ऋषभ पंत की तूफानी पारी गई बेकार

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!