Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026: ‘थाला’ की एंट्री डेट फिक्स, इस मुकाबले से मैदान पर दिखेंगे MS Dhoni

IPL 2026: ‘Thala’s’ Entry Date Confirmed—MS Dhoni to Take the Field in This Match

MS Dhoni, IPL 2026: आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तान एमएस धोनी आईपीएल 2026 में अब तक खेलते नजर नहीं आए हैं। इंजरी के कारण वह लगातार मैच मिस रहे हैं और इसकी वजह से शुरुआती मैचों में टीम को थोड़ी मुश्किलें भी हुईं।

लेकिन अब फाइनली खबर आई है कि एमएस धोनी फिट हो चुके हैं और बहुत जल्द वापसी करने वाले हैं। तो आइए जान लेते हैं कि धोनी की मैदान पर कब वापसी होने वाली है और क्या है सारा मामला।

इंजरी के कारण अब तक खेलते नजर नहीं आए MS Dhoni

MS Dhoni has not been seen playing so far due to an injury.
MS Dhoni has not been seen playing so far due to an injury.

एमएस धोनी (MS Dhoni) की उम्र काफी अधिक हो गई है और बढ़ती उम्र की वजह से वह पहले जैसा आईपीएल में अपना जलवा नहीं दिखा पा रहे हैं। बीते सीजन भी वह कप्तानी और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे थे। उम्मीद थी की इस सीजन वह अच्छी शुरुआत करेंगे और टीम कमाल करेगी।

लेकिन काफ स्ट्रेन इंजरी की सर्जरी करने के बाद वह अभी तक रिकवर नहीं हो पाए थे, जिस वजह से खेलते नजर नहीं आ रहे। हालांकि अब खबर है कि वह फिट हो गए हैं और 26 अप्रैल को हम एक फिर से एक्शन में दिखाई देंगे।

यह भी पढ़ें: आखिर कौन हैं LizLaz? जिनकी हर पोस्ट पर Virat Kohli दे रहे रिएक्शन, जानें पूरा नाम-प्रोफेशन

अपने होम ग्राउंड में ही करेंगी वापसी

रेव्जस्पोर्ट्स के खबर के मुताबिक एमएस धोनी (MS Dhoni)  फिट हो गए हैं और वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 26 अप्रैल को एक बार फिर खेलते दिखाई देंगे। चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच होने जा रहे मुकाबले में वह हमें खेलते नजर आने वाले हैं।

हालांकि अभी तक सीएसके की फ्रेंचाइजी ने आधिकारिक तौर पर उनके फिट होने की बात नहीं कही है। लेकिन आसार हैं कि वो फिट हो गए होंगे और खेलते नजर आ सकते हैं। बताते चलें कि धोनी का फिट होकर वापसी करना सिर्फ उनकी फ्रेंचाइजी के लिए ही नहीं बल्कि आईपीएल के लिए भी काफी बेहतरीन है।

अब तक कुछ ऐसा रहा है CSK का प्रदर्शन

पांच बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 में अब तक कुल 5 मैच खेलते नजर आई है। इसमें से तीन में इसे हार जबकि दो में जीत मिली है। इस टीम को अपने शुरुआती 3 मैचों में लगातार हार का स्वाद झेलना पड़ा था। लेकिन उसके बाद उसने कमाल का कमबैक किया है और लगातार दो मैच जीत चुकी है।

अब देखना होगा कि अपने अगले मैच में यह जीत दर्ज कर पाएगी या फिर नहीं। ज्ञात हो कि इस फ्रेंचाइजी को अपना अगला 18 अप्रैल शाम 7:30 बजे एसआरएच के खिलाफ खेलना है। यह मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में होगा।

FAQs

एमएस धोनी की उम्र क्या है?
44 साल
CSK का कप्तान कौन है?
ऋतुराज गायकवाड़

यह भी पढ़ें: MI के ड्रेसिंग रूम में दरार! Hardik Pandya ने बताई अंदर की पूरी कहानी, 2 हिस्सों में बंटे खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!