Posted inIndian Premier League (IPL)

MI के ड्रेसिंग रूम में दरार! Hardik Pandya ने बताई अंदर की पूरी कहानी, 2 हिस्सों में बंटे खिलाड़ी

Rift in the MI Dressing Room! Hardik Pandya Reveals the Full Inside Story—Players Split into Two Factions.

Hardik Pandya: एक जुटता और लगातार मैचों में जीत दर्ज करने के लिए जाने जाने वाली मुंबई इंडियंस इस समय लगातार स्ट्रगल करते नजर आ रही है। पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के खेमें में इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा है। यह फ्रेंचाइजी अब दो ग्रुप में बट चुकी है। यानी की खिलाड़ी दो भागों में बट गए हैं।

कुछ खिलाड़ी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा के पक्ष में हैं। जबकि कुछ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) के पक्ष में और इसके वजह से टीम लगातार हार रही है। इस वजह से इसके कप्तान हार्दिक पांड्या ने काफी बड़ी बात कही है और वह बहुत बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं।

दो गुटों में बट गई है मुंबई इंडियंस

Mumbai Indians has split into two factions.
Mumbai Indians has split into two factions.

पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस के मालिक नीता अंबानी और आकाश अंबानी ने आईपीएल 2024 सीजन की शुरुआत से पहले अचानक रोहित शर्मा को कप्तान पद से हटकर हार्दिक पांड्या को गुजरात टाइटंस से यहां बुलाकर कप्तान बना दिया गया था। उसके बाद से ही लगातार कंट्रोवर्सी चल रही है।

उस सीजन यह टीम अंक तालिका में अंतिम पायदान पर रही थी। इसके बाद 2025 में टीम ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया। लेकिन इस बार फिर लगातार मिल रही हार की वजह से अंक तालिका में नवें पायदान पर है।

इसका कारण प्लेयर्स के बीच सही तालमेल न बैठना बताया जा रहा है। कुछ प्लेयर्स हार्दिक पांड्या को घमंडी बता रहे हैं और उन्हें रुड कह रहे हैं। जबकि कुछ हार्दिक (Hardik Pandya) को सपोर्ट कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार टीम के कई युवा खिलाड़ी हार्दिक के ग्रुप में हैं। जबकि पुराने खिलाड़ियों में शामिल सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा समेत कई अन्य रोहित शर्मा के खेमे में हैं।

यह भी पढ़ें: “कंगाली में हुआ आटा गीला” MS Dhoni के बाद चेन्नई का दूसरा सबसे सफल खिलाड़ी पुरे टूर्नामेंट से बाहर, क्वाड्रिसेप्स इंजरी बना कारण

हार्दिक पांड्या ने दे दिया सभी को अल्टीमेटम

मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले खत्म होने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान यह साफ कर दिया कि अब टीम रणनीति बदलने वाली है और जो भी खिलाड़ी अच्छा नहीं कर रहे हैं या गुटबाजी कर रहा है उन्हें बाहर भगा दिया जाएगा।

हार्दिक पांड्या ने कहा, “सच कहूँ तो, अभी मेरे पास कहने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं है। मुझे लगता है कि हमें सच में फिर से शुरुआत करनी होगी और देखना होगा कि हम कहाँ पीछे रह रहे हैं। क्या यह किसी एक खिलाड़ी की वजह से है? क्या यह एक टीम के तौर पर है? या फिर यह हमारी प्लानिंग में कमी है?”

FAQs

Hardik Pandya ने बतौर कप्तान कितनी आईपीएल ट्रॉफी जीती है?
1 ट्रॉफी
हार्दिक पांड्या को MI का कप्तान कब बनाया गया?
साल 2024

यह भी पढ़ें: LIVE मैच में हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा, Hardik Pandya–Jasprit Bumrah के बीच नोकझोंक, VIDEO वायरल

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!