Rishabh Pant, LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान आईपीएल इतिहास की सबसे महंगी बोली लगाकर ऋषभ पंत को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और स्क्वाड में शामिल करते ही उन्हें कप्तान भी बना दिया।
उस समय भी इस फैसले पर कई लोगों ने एतराज जताया था। लेकिन गोयनका साहब को विश्वास था कि पंत कुछ बड़ा कर सकते हैं और फ्रेंचाइजी को आने वाले समय में कई आईपीएल ट्रॉफी जीता सकते हैं। लेकिन हुआ इसका उल्टा लगातार दोनों बार यह टीम प्लेऑफ तो दूर अंक तालिका में टॉप 5 में भी पहुंचने में नाकामयाब रही, जिस वजह से अब उनसे कप्तानी छीन ली जाएगी और LSG के डायरेक्टर ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है।
लगातार दो सीजन प्लेऑफ नहीं जा सकी LSG
27 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर संजीव गोयनका ने ऋषभ पंत को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और उन्हें कप्तान बनाया था कि वह टी20 में अच्छी बल्लेबाजी और कप्तानी कर LSG को आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी बना सकेंगे। लेकिन हुआ उसका उल्टा।
आईपीएल 2025 में भी यह टीम प्लेऑफस के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी और 2026 में भी इसका यही हाल रहा। 2026 में तो यह टीम 14 में से सिर्फ चार मैच जीत पाई और 10 में इसे हार का सामना करना पड़ा। इस वजह से 8 अंक के साथ यह अंक तालिका में दसवें स्थान पर फिनिश करी।
वहीं 2025 में इसने 14 में से 6 मैच जीते थे और आठ में इस हार मिली थी। 12 अंक के साथ लास्ट सीजन यह सातवें पायदान पर थी। इसी वजह से अब उनसे कप्तानी छीनी जाएगी और इस बात की पुष्टि LSG के डायरेक्टर ने भी कर दी है।
LSG के डायरेक्टर टॉम मूडी ने कही ये बात

हाल ही में LSG के डायरेक्टर टॉम मूडी ने कहा, “LSG के लीडरशिप की बात करें तो यह निश्चित रूप से एक ऐसा विषय है, जिस पर भविष्य के लिहाज से बहुत ही गंभीरता से विचार किया जाएगा। टॉम मूडी ने ख़ास तौर पर कह दिया कि कप्तानी पर हम बात करेंगे।”
ऐसे में 90% आसार हैं कि ऋषभ पंत से कप्तानी छीन ली जाएगी और अगर कुछ अनहोनी होती है तो यह टीम से भी बाहर निकाले जा सकते हैं, क्योंकि बल्लेबाजी में भी उनका प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है।
कुछ ऐसा रहा है पंत का प्रदर्शन
28 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने आईपीएल 2025 में 269 रन बनाए थे और एक शतक व एक अर्धशतक जड़ा था। 2026 में भी वो पूरी तरह से फ्लॉप रहे और सिर्फ 312 रन बना पाए। इस दौरान उन्होंने महज एक अर्धशतक जड़ा। यानी LSG के लिए उन्होंने अब तक 18 मैचों की 16 पारियों में कुल 581 रन ही बनाए हैं। जबकि दूसरी ओर श्रेयस अय्यर लास्ट दो सीजन में पंजाब किंग्स के लिए हजार से ज्यादा रन बना चुके हैं और कई अन्य बल्लेबाजों ने भी रिसेंटली अलग टीम में जाने के बाद काफी कमाल का प्रदर्शन किया है।
बताते चलें कि LSG मिशेल मार्श या फिर एडेन मार्करम को कप्तान बना सकती है। हालांकि संजीव गोयनका का कोई भरोसा नहीं है। ऐसे में कोई भी कप्तान बन सकता है।
FAQs
ऋषभ पंत ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: सूर्या की जगह चयनकर्ताओं ने खोज लिया टीम इंडिया का नया टी20 कप्तान! जल्द होगा इसके नाम का अधिकारिक ऐलान