Team India: इस समय भारतीय टी20 टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं। लेकिन बीसीसीआई उनसे कप्तान का पदभार छीनने वाली है और अन्य खिलाड़ी को कप्तान बनाया जाएगा। लेकिन फाइनली एक ऐसा नाम सामने आया है, जिसकी किसी ने उम्मीद भी नहीं की थी और उसके कप्तान बनने के आसार सबसे अधिक लग रहे हैं।
सूर्या से छीनी जाएगी Team India की कप्तानी

वैसे तो सूर्यकुमार यादव टी20 क्रिकेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाजों और कप्तानों में गिने जाते हैं। लेकिन हालियां कुछ समय से उनका बल्ला बिल्कुल भी हल्ला नहीं मचा रहा। सूर्या, जो कि मिस्टर 360 डिग्री के नाम से भी जाने जाते हैं वो 360 रन भी बना पाने में असमर्थ दिखाई दे रहे हैं।
यही कारण है कि उनसे कप्तानी छीनी जाएगी। उनसे कप्तानी छीनकर BCCI किसी युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाने की प्लानिंग कर रही है, जो एक लंबे समय तक इंडिया की अगुआई कर सके और भारत को लगातार जीत दिला सके।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 Points Table : PBKS की दमदार वापसी, LSG को हराकर टॉप-4 में एंट्री; जानिए अपडेटेड पॉइंट्स टेबल
इस खिलाड़ी को बनाया जाएगा कप्तान
मीडिया रिपोर्ट्स में मिली जानकारी के अनुसार बीसीसीआई भारत का अगला टी20 कप्तान तिलक वर्मा को बनाने की प्लानिंग कर रही है। रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि रेस में श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल भी हैं। लेकिन अय्यर से गौतम गंभीर की कुछ पर्सनल दुश्मनी है, जिस वजह से उनका कप्तान बन पाना मुश्किल है।
वहीं शुभमन गिल का टी20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड उस तरीके का नहीं है। इस वजह से सूर्या का भी पत्ता कटता दिख है और तिलक वर्मा इस रोल में फिट होते दिखाई दे रहे हैं। खबर है कि सूर्यकुमार यादव के बाद बीसीसीआई तिलक वर्मा को कप्तान बनाने की प्लानिंग कर रही है। इसीलिए उन्हें श्रीलंका के खिलाफ होने जा रही ट्राई सीरीज के लिए इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है।
बता दें कि इंडिया ए, श्रीलंका ए और अफ़गानिस्तान ए के बीच 9 जून से लेकर 21 जून तक ट्राई सीरीज खेली जाएगी। यह ट्राई सीरीज श्रीलंका में होने वाली है और यही ट्राई सीरीज तिलक वर्मा के फ्यूचर का निर्णय करेगी। तिलक बतौर बल्लेबाज तो कमाल दिखा चुके हैं। अब उन्हें कप्तानी में जलवा दिखाना है।
कुछ ऐसा है तिलक का रिकॉर्ड
23 साल के इस युवा बल्लेबाज ने अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 46 पारियों में 44.83 की औसत और 145.54 की स्ट्राइक रेट से 1390 रन बनाए हैं। हाल ही में हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी तिलक ने कमाल की बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 207 रन बनाए थे और भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में से एक बने थे। एशिया कप में भी उनके बल्ले से 213 रन आए थे।
FAQs
भारत को अगली टी20 सीरीज किसके साथ खेलनी है?
यह भी पढ़ें: RCB को लगा 440 वोल्ट का झटका, मैच विनर खिलाड़ी चोटिल, अब नहीं खेल पायेगा प्लेऑफ़ का कोई भी मैच