Posted inक्रिकेट न्यूज़ (Latest Cricket News)

कैमरे के सामने राम और पीछे रावण बन जाते हैं संजीव गोयनका, वायरल तस्वीरों-वीडियो ने किया खुलासा

Sanjiv Goenka transforms into Ram in front of the camera and Ravana behind it; viral photos and videos reveal the truth.

Sanjiv Goenka: लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपनी अलग छवि के लिए काफी ज्यादा जाने जाते हैं। मैच हारते ही वो अक्सर खिलाड़ियों पर चिल्लाते दिखाई देते हैं और इसके वजह से उन्हें कई बार सफाई भी देनी पड़ी है। लेकिन इस समय उन्होंने अपना गेम अप कर लिया है। वो अब ऑन कैमरा राम बनकर दिखाते हैं जबकि हकीकत में कैमरे के पीछे को किसी रावण से कम नहीं हैं।

खुद को राम दिखाने की कोशिश में लगे पड़े हैं Sanjiv Goenka

Sanjiv Goenka is bent on trying to portray himself as Ram.
Sanjiv Goenka is bent on trying to portray himself as Ram.

दरअसल, आईपीएल 2024 सीजन के दौरान लखनऊ सुपर जायंट्स के मालिक संजीव गोयनका अपने कप्तान केएल राहुल पर हार के कारण काफी ज्यादा गुस्सा करते नजर आए थे। संजीव गोयनका बीच मैदान पर केएल को खरी-खोटी सुनाते दिखाई दिए। इसके बाद केएल ने टीम को भी छोड़ दिया और गोयनका के साथ कोई भी इंटरेक्शन करते नजर नहीं आए।

इसके बाद अब वो ऋषभ पंत के साथ भी कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं। ऋषभ पंत के साथ आईपीएल 2026 के शुरुआती मैच में ही वो बीच मैदान पर तू तो मैं मैं करते नजर आए थे, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत तेजी से वायरल हुआ था और इसके बाद उन्हें एक फेक वीडियो बनाकर अपनी इमेज क्लीन करनी पड़ी थी। उसके बाद से वो लगातार कुछ ऐसा ही करते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: धोनी-ऋतुराज का रो-रोकर बुरा हाल, CSK के स्टार खिलाड़ी की माँ का हुआ निधन

खुद को सॉफ्ट स्पोकन और काइंड हार्टेड दिखा रहे गोयनका

बीते दिन आईपीएल में LSG और RR का मैच खेला गया। इस दौरान मैच खत्म होने के बाद संजीव गोयनका खिलाड़ियों से मिले उनका हाल-चाल पूछते दिखाई दिए। यहां तक की ऋषभ से भी आकर वो गले मिले और उनका हाल-चाल पूछा, जिसे देख हर कोई हैरान रह गया और इसकी काफी ज्यादा बात कर रहा है।

इतना ही नहीं बल्कि संजीव काफी तेजी से अपना PR भी करवा रहे हैं और अपनी छवि सुधारने की लगातार कोशिश में लगे हुए हैं। लोग उन्हें PR कैंपेन के थ्रू आईपीएल हिस्ट्री का सबसे बेस्ट मालिक भी कहते दिखाई दे रहे हैं।

कुछ ऐसा है LSG का हाल

ऋषभ पंत की अगुआई में लखनऊ सुपर जायंट्स की फ्रेंचाइजी आईपीएल 2026 में अब तक 7 में से सिर्फ दो मैच ही जीत पाई है और इस समय यह टीम अंक तालिका नवें पायदान पर है। आईपीएल सीजन भी इसका कुछ यही हाल था और यह 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत सकी थी और आठ में से इसे हार का सामना करना पड़ा था। इस वजह से यह टीम अंक तालिका में सातवें पायदान पर रही थी।

वहीं 2022 और 2023 सीजन में इस टीम ने लगातार प्लेऑफ में अपनी जगह बनाई थी और 2024 में भी यह प्लेऑफ में पहुंच जाती। लेकिन केवल नेट रन रेट कम होने के चलते यह टीम प्लेऑफ से चूक गई।

FAQs

लखनऊ सुपर जायंट्स का कप्तान कौन है?
ऋषभ पंत
लखनऊ सुपर जायंट्स का मालिक कौन है?
संजीव गोयनका

यह भी पढ़ें: लॉरा वोल्वार्ड्ट के बल्ले से आया तूफान, साउथ अफ्रीका के सामने 3-0 से पीछे हुई Team India; गंवाई सीरीज

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!